Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालको/स्वराज टुडे: जिले के बालकोनगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को नशा से बचने के उपाय बताने के साथ साथ शपथ ग्रहण कराया गया फिर रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन मनाया गया। रक्षाबंधन के मद्देनजर ब्रह्मकुमारी बहनें बालको के बाल सदन स्कूल, कन्या शाला, स्वामी आत्मानंद स्कूल, बेला और दोनद्रो के स्कूल में पहुंची। यहां नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर समस्त विद्यार्थियों को इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने सभी विद्यार्थियों और भाइयों की कलाई में राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने तिलक…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के बंजारी मंदिर के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जशपुर जिले के तपकरा थाना अंतर्गत ग्राम सुरजुला घाघरा निवासी निकोदिन एक्का के रूप में हुई है, जो सिंघल प्लांट में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, निकोदिन एक्का लगभग दोपहर 1 बजे बाइक (क्रमांक CG 13 AD 0619) से अपने घर लौट रहे थे। बंजारी मंदिर के आगे स्पीड ब्रेकर के पास अचानक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निकोदिन गंभीर रूप से…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: मालीडिपा बोईरदादर रायगढ़ निवासी 82 वर्षीय गौतम पटेल बीते 5 अगस्त 2025 से अपने घर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार कई स्थानों पर तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गौतम पटेल के पुत्र मोहन पटेल ने आमजनों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता बुजुर्ग हैं। यदि किसी को भी गौतम पटेल के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया तुरंत मोबाइल नंबर 9893496558 पर संपर्क करें। परिवार इस कठिन समय में आम जनता से सहयोग की अपेक्षा कर रहा है। पूरा परिवार परेशान है…
छत्तीसगढ़ रायगढ़-बरमकेला/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में किसानों के हितैषी होने का ढोंग रचने वाली बीजेपी सरकार के “सुशासन” के दावों की हकीकत एक बार फिर बेनकाब हो रही है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने के सरकारी दावों के विपरीत, हकीकत यह है कि कई मंडियों में खाद का घोर अभाव है। भूमिपुत्र किसान अपने हिस्से की खाद पाने के लिए रोज़ सरकारी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में ये किसान खुले बाजार से डेढ़ से दोगुना कीमत चुकाकर खाद खरीदने को विवश हैं। यह स्थिति किसानों की पीठ…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: मुंगेली विकासखंड के ग्राम बरदुली में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से बच्चों के घायल होने की सूचना मिलते ही तत्काल कलेक्टर कुन्दन कुमार विद्यालय पहुंचे। उन्होंने मौजूद शिक्षकों से घटनाक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। प्रधान पाठक अखिलेश शर्मा ने बताया कि शाला भवन के छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा तीसरी के साथ छात्र हिमांशु दिवाकर और अंशिका दिवाकर को सिर और हाथ में चोट आई। उनका प्राथमिक उपचार किया गया, अभी बच्चे ठीक हैं। जिला प्रशासन एवं स्वस्थ आमले की मौजूदगी में बच्चों का जिला…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए फ्लाई ऐश (राख) के पुनः उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। थर्मल पावर प्लांट्स से उत्पन्न फ्लाई ऐश का पुनः उपयोग करते हुए उसे टिकाऊ ईंटों में बदला जा रहा है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी परियोजनाओं में उपयोग की जा रही हैं। यह पहल ग्रामीण और शहरी आवास विकास में सतत आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए नए रास्ते खोल रही है। राष्ट्रीय सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप बालको 70 से अधिक स्थानीय ईंट निर्माण यूनिट को…
उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: यूपी के मेरठ जिला अंतर्गत सरूरपुर थाना क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय बच्ची के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। बृहस्पतिवार की देर रात थाने पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि कस्बा निवासी आरोपी ने सात माह पहले उसकी बेटी के साथ शारीरिक शोषण किया था। तीन दिन पहले बालिका ने पेट दर्द होने की बात परिजनों को बताई। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। अल्ट्रासाउंड में सामने आया…
उत्तरप्रदेश बाराबंकी/स्वराज टुडे: यूपी के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। भारी बारिश के बीच यहां एक बस पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस हादसे में 2 महिला टीचर और चालक सहित पांच की मौत हो गई। बस में फंसी सवारियों को बचाने बाहर निकालने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर हरख राजा बाजार के पास भारी बारिश के चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मरने वालों दो महिला टीचर हैं। बताया जा रहा है कि एक टीचर प्राथमिक स्कूल कादीपुर में तैनात थीं।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को गढ़ उपरोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथि गण: 1) श्री लीलाधर ध्रुव तहसीलदार 2) श्री निर्मल सिंह राज उपाध्यक्ष आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा 3) श्रीमती कौशल्या विश्वनाथ सिंह जनपद उपाध्यक्ष कोरबा 4) श्री जगलाल राठिया 5) श्री रमेश सिरका संगठन प्रमुख आदिवासी शक्तिपीठ 6) श्री शिव प्रसाद कंवर सतरेंगा 7) श्री बी एस पैंकरा आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा 8) श्री जयंनाथ सिंह उर्रे फॉरेस्ट रेंजर अधिकारी 9) श्री राजेश खलखो थाना प्रभारी लेमरू 10) श्री प्रवीण पालिया वरिष्ठ सदस्य शंभू शक्ति सेना ,11) श्री पवन कंवर डिप्टी रेंजर आमंत्रित विशेष…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: बीते कुछ माह में लगातार बढते बिजली बिल सहित बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के विरोध मे कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को आढे हाथो लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बिजली आफिस धेराव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रेदश सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने को लेकर जमकर कोसा है। उन्होने कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार जनता के जेब में डाका डालने का काम कर रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। पूर्ववर्ती सरकार ने आम जनता के हितो को देखते हुए 400 युनिट तक छुट…
