Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कल दिनांक 11 /8./2025 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में पांच दिवसीय विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस का रंगारंग समापन हो गया। उपरोक्त पांच दिवसीय कार्यक्रम में आदिवासी मामलों से जुड़ी कस्टमरी लॉ, रूढ़ि जन्य परंपरा ,आदिवासियों के गौरवपूर्ण इतिहास , प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता तीरंदाजी प्रतियोगिता सहित कई अन्य पारंपरिक खेलकूद कराए गए इसी क्रम में आदिवासी सांस्कृतिक चेतन को और आगे बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता राष्ट्रीय आदिवासी परिधान फैशन शो एवं विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर सुदूर वनांचल ग्राम में 15 चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा ग्रामीणों को जांच कर निशुल्क दवाई वितरण किया गया। अंतिम…
छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल कटघोरा द्वारा मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इसमें आम जनता, व्यापारी वर्ग, युवाओं और सभी समाज वर्गों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। तिरंगे की शान के साथ निकली यह यात्रा देशभक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक बनी। यात्रा का शुभारंभ गोपाल पेट्रोल पंप से हुआ और नगर भ्रमण करते हुए यह शहीद वीर नारायण चौक में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में बाजे-गाजे, देशभक्ति गीतों और गगनभेदी नारों की गूंज के साथ शहर तिरंगे की छटा में रंगा नजर आया। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला कोरबा द्वारा 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन प्रातः 08 बजे सी.एस.ई.बी.फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर सी.एस.ई.बी. चौक से बांए मुड़ते हुए टी.पी.नगर चौक से दांए मुड़ते हुए पुनःवापस सी.एस.ई.बी.फुटबॉल मैदान में समापन किया जायेगा। स्वतंत्रता दौड़ में जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्कूल,कालेज के छात्र/छात्राएं, एन.सी.सी.कैडेटस,एन.एस.एस समस्त खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, स्काउट गाईड ,नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। खेल अधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, समस्त स्कूल/कालेज के छात्र/छात्राएं, समस्त खेल…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायत चाकामार के आंगनबाड़ी केन्द्र चाकामार 03 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद की पूर्ति हेतु इच्छुक आवेदिकाओं से 13 अगस्त 2025 से 27 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) से संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़े: BSF में कॉन्स्टेबल के 3588 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त यह भी पढ़े: SBI में क्लर्क बनने का सुनहरा मौका! 6589 पदों पर भर्ती शुरू, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26…
उत्तरप्रदेश अम्बेडकरनगर/स्वराज टुडे: यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे भाजपा नेता आनंद कन्नौजिया (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप है। बताया गया कि छह साल से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात प्रेमिका के घरवालों को गंवारा न थी। आनंद, शाहपुर चहोड़ा गांव का रहने वाला था। घटना आलापुर के मगनपुर महिमापुर गांव की है। बताया गया कि रात को प्रेमिका के घरवालों ने आनंद को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 01 जनवरी 2025 से 10 अगस्त 2025 के बीच कोरबा पुलिस द्वारा गुम इंसान की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अब तक कुल 465 गुमशुदा व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है, जिनमें 17 बालक, 92 बालिका, 243 महिला, 113 पुरुष शामिल हैं। अभियान का संचालन श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत कोरबा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को गुम इंसानों की बरामदगी…
मध्यप्रदेश कटनी/स्वराज टुडे: 28 वर्षीय अर्चना तिवारी कटनी निवासी, दिनांक 07 अगस्त 2025 को इंदौर रेलवे स्टेशन से कटनी के लिए ट्रेन (कोच: AC – B3) में सवार हुई थीं। उन्हें कटनी साउथ स्टेशन पर उतरना था, लेकिन वे वहां पहुंची नहीं। अंतिम बार नर्मदापुरम में ट्रेन के अंदर देखी गई थीं। उनका सामान ट्रेन में ही मिल गया है, लेकिन वे स्वयं लापता हैं। जब अर्चना कटनी स्टेशन में नहीं उतरी तो किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों की स्थिति बिगड़ गयी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और GRP को दी । साथ ही आभजनों से अपील करते…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में सिटी बस के प्रचलन को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि कोरबा सहित आसपास के उपनगरीय क्षेत्र कुसमुण्डा, बांकीमोंगरा, गेवरा, दीपका, एनटीपीसी, दर्री, कटघोरा, छुरी, ढेलवाडीह, बालको, रजगामार, चांपा तक सीटी बस का परिचालन किया जाता था, परन्तु वर्तमान में जिस फर्म द्वारा इस बसो का परिचालन मनमुताबिक किया गया 30-40 बसों में केवल 5-6 बसो को चलाया जाता था। इसके बाद आज जब बसो की स्थिति जर्जर एवं मरम्मत लायक हो गयी तो बसों के…
मुम्बई/स्वराज टुडे: मुंबई में कबूतर खाने को बंद करने और कबूतरों को दाना-पानी देने पर लगाई गई पाबंदी मामले में जैन समाज पीछे हटने को तैयार नहीं है। अदालती रोक तथा पुलिस और महानगर पालिका की निरंतर चल रही कार्रवाई के बाद भी जैन समुदाय के लोग दादर सहित अन्य कबूतरखानों के आसपास पक्षियों को दाना डालने पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, जैन समाज अब अपने आंदोलन को बढ़ाने की तैयारी करते हुए भूख हड़ताल की तैयारी भी कर रहा है। जैन मुनि नीलेश चंद्र विजय ने चेतावनी दी है कि कबुतरखाना बंद करने के फैसले के खिलाफ जैन…
मध्यप्रदेश उज्जैन/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के उज्जैन में लोहे का पुल स्थित होटल डिमांड में शनिवार देर रात हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने दबिश देकर एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ा। होटल के रजिस्टर में दोनों की कोई विधिवत एंट्री नहीं थी और बिना आधार सत्यापन के कमरा दिया गया था। युवक के मोबाइल से युवती और अन्य महिलाओं के अश्लील फोटो-वीडियो भी मिले। जानकारी के अनुसार, महाकाल थाना क्षेत्र के इस होटल में कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ ठहरा है। महानगर संयोजक रितेश माहेश्वरी के नेतृत्व…
