Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज़ादी का पर्व सिर्फ तिरंगे और परेड तक सीमित नहीं, यह संकुचित सोच की आज़ादी का भी प्रतीक है। इसी सोच को नई उड़ान देने के लिए कोरबा स्थित एम.जे.एम. हॉस्पिटल (Meena Jain Memorial Hospital) ने एक दिल छू लेने वाली पहल शुरू की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से 31 अगस्त तक अस्पताल में ‘लाड़ली स्वागत उत्सव’ मनाया जाएगा, जिसमें बेटियों के जन्म पर ऑपरेशन चार्ज पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। गरीबों के डॉक्टर के नाम से प्रख्यात डॉ. प्रिंस जैन जो इस अस्पताल के संचालक है उनका कहना है कि बेटी का जन्म…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हर साल की तरह इस बार भी 16 अगस्त जन्माष्टमी के अवसर पर पुरानी बस्ती कोरबा से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत शामिल होंगी । इनके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। यह शोभायात्रा 16 अगस्त 2025 दिन शनिवार संध्या 4:00 बजे से रानी गेट पुरानी बस्ती स्थित मां दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होगी जो शहर का भ्रमण करते हुए सत्यदेव मंदिर…
श्रीनगर/स्वराज टुडे: : जेल में बंद जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के प्रमुख यासीन मलिक के घर समेत कुल 9 स्थानों की तलाशी ली गई। टीम ने मंगलवार सुबह श्रीनगर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। सरला भट्ट दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले की रहने वाली थी। वो शेरे कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान श्रीनगर नगर में बतौर नर्स काम करती थी। उनको अप्रैल 1990 में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकियों ने अगवा किया था। क्या है सरला भट्ट हत्याकांड? सरला भट्ट अनंतनाग जिले की रहने वाली थीं और सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (SKIMS) में नर्स थीं। 14 अप्रैल…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर स्थित खर्रा घाट के कोरजा नाला में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास है। शव पर सफेद रंग का सैंडो बनियान और मटमैले रंग की धारीदार बरमूडा पाई गई। जानकारी के अनुसार, मृतक का शव कोरजा नाला के किनारे जामुन की झाड़ियों में फंसा मिला। प्राथमिक अनुमान है कि व्यक्ति की मौत तेज पानी के बहाव में बहकर आने या डूबने से हुई होगी। घटना के समय नाले का जलस्तर अब कम हो…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: इंदौर से 07 अगस्त को कटनी के लिए ट्रेन में रवाना हुई अर्चना तिवारी के बारे में पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में CDR, CCTV फुटेज से मिले सबूतों के आधार पर दावा किया है कि जल्द ही अर्चना तिवारी मामले में बड़ा खुलासा करेगी। अर्चना तिवारी 07 अगस्त को कटनी जाने के लिए इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में सवार हुई थी लेकिन कटनी नहीं पहुंची। घरवालों ने जब उसकी तलाश की और GRP में मामला दर्ज करवाया, तब पुलिस ने सरगर्मी से अर्चना को ढूंढना शुरू किया लेकिन अर्चना का कुछ पता…
मुम्बई/स्वराज टुडे: सलमान खान की फ़िल्म दबंग का गीत हमका पीनी है, फ़िल्म जय हो का “तेरे नैना” और “बोल बच्चन” के गीत “चलाओ न नैनो के बाण” जैसे सुपर हिट गीतों के सिंगर शबाब साबरी ने मुम्बई के दिलीप सेन के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में दो गीत रिकॉर्ड किए, जिनका संगीत दिलीप सेन ने दिया है। इन गीतों को दीपक देसाई ने लिखा है. डॉ कृष्णा चौहान इसके वीडियो का निर्देशन करेंगे जो 15 अगस्त को होने वाले बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2025 मे लॉन्च किए जाएंगे. दीपक देसाई की पुस्तक “यादों के गुब्बारे” मे यह गीत प्रकाशित हैं जिन्हें…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्युईंग टेक्नालाजी (कटिंग टेलरिंग) एनसीव्हीटी, एवं एससीव्हीटी स्युईग टेक्नालाजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ में मूल निवासी आवेदक अपने स्तर से अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र (च्वाईस सेंटर) से वेबसाइट सीजीआईटीआई डाट सीजीस्टेट डाट जीओव्ही डाट इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की इस वेबसाईट पर प्रवेश विवरणिका उपलब्ध है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। सत्र 2025 से प्रारंभ होने वाले सत्र में प्रवेश हेतु निर्धारित शैक्षणिक अहर्ता एवं अन्य समस्त जानकारी प्रशिक्षण…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा लिखित परीक्षा (PHQC25) आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एवं परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग एवं पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर व्यापम ने संभावित परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 (बुधवार) सायं…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च…
छत्तीसगढ़ अंबिकापुर/स्वराज टुडे: पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रजा यूनिटी फाउंडेशन अंबिकापुर के द्वारा दिनांक 7.9.2025 दिन रविवार को विशाल निशुल्क मेगा मेडिकल व परामर्श कैंप का आयोजन किया गया है। सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक महामाया रोड इंद्रवाटिका सभा कक्ष में मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर पैगंबर मोहम्मद (स.)के मानव सेवा के संदेश के अनुसार समाज के सभी वर्गो हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई व अन्य का इलाज मुफ्त मेँ किया जायेगा। इस मेडिकल कैंप में अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध रहेंगे। इस…
