Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»धर्म के खिलाफ गए तो कोर्ट को नहीं मानेंगे, जैन समाज की धमकी- जरूरत पड़ने पर शस्त्र भी उठाएंगे,13 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठेंगे 10 लाख से अधिक जैन बंधु
    Featured

    धर्म के खिलाफ गए तो कोर्ट को नहीं मानेंगे, जैन समाज की धमकी- जरूरत पड़ने पर शस्त्र भी उठाएंगे,13 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठेंगे 10 लाख से अधिक जैन बंधु

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67625019017548846702809aa9a8373f9bf861856a30d6f5cd3dad1221d7303fd4dfa895a85327e9236dff
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: मुंबई में कबूतर खाने को बंद करने और कबूतरों को दाना-पानी देने पर लगाई गई पाबंदी मामले में जैन समाज पीछे हटने को तैयार नहीं है। अदालती रोक तथा पुलिस और महानगर पालिका की निरंतर चल रही कार्रवाई के बाद भी जैन समुदाय के लोग दादर सहित अन्य कबूतरखानों के आसपास पक्षियों को दाना डालने पहुंच रहे हैं।

    इतना ही नहीं, जैन समाज अब अपने आंदोलन को बढ़ाने की तैयारी करते हुए भूख हड़ताल की तैयारी भी कर रहा है। जैन मुनि नीलेश चंद्र विजय ने चेतावनी दी है कि कबुतरखाना बंद करने के फैसले के खिलाफ जैन समाज 13 तारीख से भूख हड़ताल पर बैठेगा। उन्होंने कहा कि यदि अदालत धर्म के खिलाफ जाएगी तो हम नहीं मानेंगे। इसके साथ-साथ ये चेतावनी भी दी है कि यदि जरूरत पड़ी तो हमारा शांतिप्रिय समाज हथियार भी उठाएगा।

    जैन समाज का हाईकोर्ट के फैसले पर विरोध

    मुंबई में कबूतर खाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से बड़ा बवाल मचा है। दादर में वर्षों पुराना कबूतर खाना बंद कर दिया गया। इसकी वजह से आक्रामक हुए जैन समाज के लोगों ने बीते बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया था। कबूतर खाना बंद करने के लिए लगाई गई तिरपाल को हटा दिया था। इतना ही नहीं वहां लगे बांस को उखाड़ कर फेंक दिया था।

    यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा लेकिन कोर्ट ने कबूतर खाने को बंद करने तथा पक्षियों को दाना न डालने के आदेश को बरकरार रखा है। ऐसे में जैन मुनि नीलेशचंद्र विजय ने कहा है कि हम सत्याग्रह और भूख हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि जैन समाज शांतिप्रिय है। हथियार उठाना हमारा काम नहीं है और जो हथियार उठाते हैं, वे हमारे नहीं हैं। लेकिन जरूरत पड़ी तो हम धर्म के लिए हथियार उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हम भारत के संविधान, अदालत और देवेंद्र फडणवीस का सम्मान करते हैं ना। लेकिन यदि बात हमारे धर्म के खिलाफ होगी तो हम अदालत का भी सम्मान नहीं करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  देहदान करने वालों का घोर अपमान: MBBS छात्रा सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक, अब मांग रही माफी, लोगों ने की मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की मांग

    आंदोलन में शामिल होंगे 10 लाख जैन

    जैन मुनि ने कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है लेकिन इस वजह से कबूतरों की मौत नहीं होनी चाहिए. सरकार के आदेश के बाद अब पक्षियों को दाना पानी दिया जा रहा है लेकिन ये सब चुनाव को ध्यान में रखकर हो रहा है. हमारे पर्युषण पर्व की समाप्ति होने के बाद अगला निर्णय लेंगे. अब हम शांत नहीं बैठेंगे. हम 13 तारीख को भूख हड़ताल शुरू करेंगे. लेकिन मैं अकेले आंदोलन पर नहीं बैठूंगा, बल्कि देशभर से जैन बंधु यहां आंदोलन के लिए आएंगे. लगभग 10 लाख जैन बंधु यहां भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

    यह भी पढ़े: होटल में मुस्लिम युवक के साथ मिली युवती, मोबाइल में मिले अश्लील फोटो-वीडियो

    यह भी पढ़े: महिला ने परिवार को मारने के लिए आटे में जहर मिलाया, पति की सूझबूझ से बची जानें

    यह भी पढ़े: हेल्थ टिप्स: खाने के बाद कितना होना चाहिए आपका ब्लड शुगर? जानिए डायबिटीज की सही पहचान और बचाव के तरीके

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना एक और वादा पूरा करने जा…

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.