Author: Deepak Sahu
कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान विशेष न्यायाधीश महोदय, (विद्युत अधि.) कोरबा श्री एस. शर्मा द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 के तहत विद्युत चोरी के मामले में आरोपी अब्दुल रसीद, उम्र 55 वर्ष, पिता अब्दुल हामिद, पता: क्वा.नं. 113, शारदा विहार अटल आवास कोरबा, तहसील एवं जिला-कोरबा (छ.ग.) को सजा सुनाई गई । प्रकरण के अंतर्गत परिवादी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित तुलसीनगर जोन कोरबा द्वारा अभियुक्त अब्दुल रसीद, उम्र 55 वर्ष, पिता अब्दुल हामिद के उपर 3,54,553/- रूपये का विद्युत बिल बकाया होने के फलस्वरूप दिनांक 07.08.2019 को विद्युत विच्छेद किया गया था । पश्चात में विद्युत कंपनी के द्वारा गठित जांच…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पितृमोक्षार्थ गयाश्राद्धांतर्गत मातनहेलिया परिवार द्वारा जश्न रिसोर्ट कोरबा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी कथा स्थल पहुंचे और आज के प्रसहन कपिल गीता, शिव सती चरित्र एवं भरत चरित्र कथा का श्रवण किया और कथा समाप्ति के बाद वे कथावाचक पंडित विजय शंकर मेहता से आशीर्वाद लिया। जिला चेम्बर ऑफ कामर्स, अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा नेता रामसिंह अग्रवाल ने भी कथा का श्रवण किया और पंडित श्री मेहता से आशीर्वाद लिया। श्री मोदी के साथ मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, रमाकांत साहू, अजय चंद्रा, लक्कीनंदा सहित अन्य भाजपा नेता…
आज हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू धर्म में हरतालिका तीज एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे विशेषरूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में महिलाएं बड़ी श्रद्धा के साथ मनाती हैं. वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों जैसे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इस त्योहार को गौरी हब्बा के रूप में मनाया जाता है, जहां भक्त स्वर्ण गौरी व्रत रखते हैं और देवी गौरी की पूजा-अर्चना करते हैं. सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु तो अविवाहित कन्याएं मनचाहा पति पाने के लिए रखती हैं व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार,…
आज का राशिफल : 26 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष,वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा। चंद्रमा का गोचर दिन रात कन्या राशि में हस्त नक्षत्र से होगा। और ऐसे में आज चंद्रमा का मंगल के साथ युति संबंध बनेगा जिससे चंद्र मंगल योग बनेगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर गजकेसरी योग बनाएंगेो। इस पर आज चंद्रमा और बुध के बीच राशि परिवर्तन योग का बनना भी शुभ फलदायी होगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह नया टैरिफ 27 अगस्त, 2025 को सुबह 12:01 बजे (EST) से प्रभावी होगा. यानी अब से 30 घंटे से भी कम समय में यह लागू हो जाएगा. अमेरिका का कहना है कि उसने यह कदम भारत के रूस से तेल खरीदने के जवाब में उठाया है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत अपरोक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध के लिए मास्को की फंडिंग कर रहा है. यह अतिरिक्त 25% टैरिफ 1 अगस्त, 2025 से…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: जोधपुर की जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संकाय के डीन फ्रोफेसर वी.एस. परिहार की टीम ने जैसलमेर जिले के मेघा गांव में एक अनोखा जीवाश्म खोजा है। यह 20 करोड़ साल पुराना फाइटोसॉरस (Phytosaur) है, जो आकार और बनावट में मगरमच्छ जैसा दिखता है। भारत में यह पहली बार और दुनिया में सिर्फ दूसरी बार ऐसा जिवाश्म मिला है। यह खोज 21 अगस्त को हुई और वैज्ञानिक इसका ध्यान से अध्ययन कर रहे हैं। मिले हुए जिवाश्म का कंकाल 1.5 से 2 मीटर लंबा है। पास में मिला एक अंडा इससे पता चलता है…
गाजियाबाद/स्वराज टुडे: यूपी के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक सिपाही विपिन कुमार की दर्दनाक मौत से हर कोई सदमे में है। आईपीईएम कॉलेज गेट के सामने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया था। हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो जमकर वायरल हो रहा है। गाड़ी में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनमें से एक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मृतक सिपाही के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मां ने बताया कि बेटे की तबीयत खराब थी। अगर उसे रोक लेती…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पर्व और त्यौहारों का मौसम आते ही पूरे देश में गणपति बप्पा के आने की प्रतीक्षा बड़ी बेसब्री से रहती है। कहीं ढोल, कहीं नगाड़े, कहीं डीजे तो कहीं अन्य भव्य तरीके से गणेश जी का स्वागत किया जाता है। ठीक वैसे ही युवा गणेश उत्सव समिति आर पी नगर कोरबा द्वारा फेस-1 में आयोजित गणेशोत्सव में गणेश जी का स्वागत पूरे धूमधाम से किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु यादव ने बताया कि इस बार गणपति बप्पा का स्वागत महाराष्ट्रीयन ढोल ताशा और जबर्दस्त आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। जहाँ भगवान गणेश घंटाघर से चलकर फेस 1…
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव/स्वराज टुडे: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक्सक्लूसिव स्टारडम अवार्ड्स 2025 ने इस बार छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा दिया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), RIC Exhibition Hall 1 & 2, लोअर ग्राउंड फ्लोर, जयपुर (राजस्थान) में संपन्न हुए इस भव्य कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छोटे से गांव नावागांव से निकलकर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू को सम्मानित किया गया । यह सम्मान उनके लंबे समय से समाज के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ कार्यों का प्रमाण है। कार्यक्रम का आयोजन Exclusive World Records और Lata…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अंधेरी कछार कोरबा में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय सर्व शिक्षा अभियान – समावेशी शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षद एवं भाजयूमो जिलामहामंत्री नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नरेंद्र देवांगन ने कहा कि “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार शिक्षा के अधिकार को सशक्त करते हुए समावेशी समाज और सशक्त भारत के निर्माण हेतु सतत प्रयासरत है। इस तरह के विशेष आँकलन शिविर दिव्यांग बच्चों को सम्मान और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में…
