Author: Deepak Sahu
महराजगंज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं को धमकाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंस्पेक्टर चिल्लाते हुए कह रहे हैं, ‘मैं ऐसी नौकरी की ऐसी की तैसी करता हूं। दिमाग खराब हो गया है तुम लोगों का… 2 मिनट लगेगा सही करने में।’ यह पूरा विवाद श्रीमद् भागवत कथा के लिए चंदा मांगने को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता शिकायत लेकर कोठीभार थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता कोठीभार थाना क्षेत्र के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: त्यौहारों के मद्देनजर कोरबा पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। थाना कोतवाली प्रभारी एम.बी. पटेल ने खुद पुराना बस स्टैंड के पास और सुनालिया पुल पर मोर्चा संभाला। इस दौरान तेज रफ्तार में बाइक-कार दौड़ाने वालों और तीन सवारी बैठाकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस ने दर्जनों संदिग्धों को रोका और वाहन जब्त किए। कागज-पत्र अधूरे पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले युवकों को कड़ी चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी…
29 अगस्त को जिला व क्षेत्रीय स्तर प्रदर्शन व ज्ञापन तथा 9 अक्टूबर को होगा मुख्यालय का घेराव छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के द्वारा पॉवर कंपनी प्रबंधन के वादा-खिलाफी और बिजली कर्मियों के पुरानी पेंशन योजना, संविदाकर्मियों के नियमितिकरण सहित विभिन्न ज्वलंत मांगों/समस्याओं का निराकरण नही किये जाने के विरोध में पॉवर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के द्वारा प्रबंधन को प्रषित आंदोलन की सूचना पत्र में कहा गया है, संघ के द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण, तकनीकी भत्ता संघ सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं/मांगो…
छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राजा धर्मेंद्र सिंह ने प्रदेश के कृषि विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन मंत्री श्री राम विचार नेताम जी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में राजा धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता है बताकर विशेषकर सड़कों के जर्जर होने, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी तथा शैक्षिक संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की अनुपलब्धता को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि इन क्षेत्रों पर ध्यान…
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में 8 साल के बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस अपहरण में शामिल बालक के चचेरे भाई और उसके दो साथी को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम लगरा में 25 अगस्त की शाम 5 बजे लगभग 8 वर्षीय बालक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद थाने में अपराध दर्ज कर जाँच शुरू की गई। मामला काफी गंभीर था। नाबालिक बच्चे के अचानक गुम होने की घटना को देखते…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: Renault Kiger और Nissan Magnite भारतीय कार बाजार में Sub-4 Meter SUV सेगमेंट के अंदर दो पॉपुलर ऑप्शन हैं। दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म (CMF-A+) पर आधारित हैं और इनमें कई समानताएं हैं। हालांकि, डिजाइन, फीचर्स और कीमत के मामले में कुछ अंतर हैं। आइए इन दोनों कारों में क्या बेहतर विकल्प हो सकता है? ये जानने की कोशिश करते हैं। कीमत Kiger की शुरुआती कीमत लगभग 6.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 11.30 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, निसान मैग्नाइट की शुरुआती कीमत 6.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: देश के सामाजिक सुरक्षा ढाँचे को और सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए SPREE 2025 योजना (Scheme for Promotion of Registration of Employers and Employees) की शुरुआत की है। यह विशेष पंजीकरण अभियान 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत नियोक्ताओं और श्रमिकों को ईएसआई (Employees’ State Insurance) योजना से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल को श्रमिक कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा, “हमारी सरकार सभी श्रमिकों के लिए उदार और व्यापक सामाजिक सुरक्षा जाल के…
छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर/स्वराज टुडे:क्या आपने कभी सोचा है कि आपका कचरा आपके लिए खाने का जरिया बन सकता है? छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में एक ऐसा ही अनोखा प्रयास किया गया है, जिसने देशभर में सुर्खियाँ बटोरी हैं। यहाँ नगर निगम ने एक ऐसे ‘गार्बेज कैफे’ की शुरुआत की है, जहाँ लोग प्लास्टिक कचरा जमा करके मुफ्त में भोजन और नाश्ता प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल न केवल शहर को साफ रखने में मदद कर रही है, बल्कि गरीबों और बेघरों को भरपेट भोजन भी दे रही है। कैसे काम करता है यह अनोखा कैफे? अंबिकापुर नगर निगम द्वारा संचालित…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: वर्तमान समय में मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इसमें हमारी व्यक्तिगत तस्वीरें, बैंकिंग ऐप्स, वॉट्सऐप चैट्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। आजकल लोग एक दिन भी बिना मोबाइल के नहीं रह सकते। यदि फोन में कोई समस्या आती है या वॉट्सऐप चैट्स नहीं देख पाते हैं, तो दिन खराब समझा जाता है। ऐसे में यदि आपका फोन चोरी हो जाए या खो जाए, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। Sanchaar Sathi पोर्टल आपकी मदद के लिए तैयार है। आपको बस चोरी या खोने के तुरंत बाद…
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मिले नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, 5 बड़े कामों के लिए रखी 2 करोड़ 76 लाख की मांग सक्ती/स्वराज टुडे:- जांजगीर जिले की सांसद कमलेश जांगड़े के निवास पर आज बिलासपुर सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी विकाश श्री तोखन साहू के आगमन के दौरान नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने जांजगीर लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के साथ नगर विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि सक्ती नगर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए निम्नलिखित 5 बड़े कार्यों के लिए…
