Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026

    Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपनी तेज रफ्तार कार से ट्रैफिक सिपाही को कुचलने वाला निकला खूंखार अपराधी
    Featured

    अपनी तेज रफ्तार कार से ट्रैफिक सिपाही को कुचलने वाला निकला खूंखार अपराधी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67821083117561412000502c4aae520f5671833c0851c6f1b60df6bae4af7a75513e59835ca66be65141f3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गाजियाबाद/स्वराज टुडे: यूपी के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक सिपाही विपिन कुमार की दर्दनाक मौत से हर कोई सदमे में है। आईपीईएम कॉलेज गेट के सामने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया था।

    हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो जमकर वायरल हो रहा है। गाड़ी में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनमें से एक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मृतक सिपाही के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मां ने बताया कि बेटे की तबीयत खराब थी। अगर उसे रोक लेती तो वो आज जिंदा होता।

    सिपाही विपिन कुमार की मां कमलेश देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बेटे की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। अगर उस दिन मैं बेटे को ड्यूटी जाने से रोक लेती तो आज मेरा लाल जिंदा होता। देवी ने बताया कि बेटे ने कहा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और दिल भी घबरा रहा है। घर पर रुककर आराम करने की बात पर बोला कि मैंने दवा ले ली है। उसके सहकर्मी ने भी फोन करके आराम करने को बोला लेकिन वह बिस्तर से उठकर तैयार होने चला गया।

    आरोपी विनीत उर्फ बिन्ने मधुबन बापूधाम थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले से ही मारपीट और चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। उसके पिता और चाचा भी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। हादसे में इस्तेमाल कार उसके भाई सुमित ने हाल ही में खरीदी थी। सुमित भी कार में सवार था। आरोपियों के अनुसार उन लोगों की दिल्ली में किसी पुलिसवाले से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वे स्पीड में गाड़ी चलाते हुए निकल रहे थे। उन्हें लगा कि ट्रैफिक वाले उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस वजह से सिपाही को हिट किया।

    यह भी पढ़ें :  रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    वीडियो में नजर आ रहा है कि सफेद अर्टिगा कार तेज रफ्तार से वहां पहुंची और अचानक से लेन बदलते हुए सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि विपिन लगभग सात फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें मणिपाल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ घंटों बाद सिपाही विपिन ने दम तोड़ दिया।

    सिपाही के भाई अक्षय कुमार ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त कार सदरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर विनीत चला रहा था। उसके साथ उसका भाई सुमित भी मौजूद था। सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हादसे के वक्त आरोपी शराब के नशे में थे और गाड़ी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहे थे।

    यह भी पढ़ें: एक कांस्टेबल को 6 पुलिसकर्मियों ने दी अमानवीय यातनाएं…गुप्तांग काटा, लोहे की रॉड डाली, करंट दिए… सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: दो पत्रकारों पर होटल मालिक ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, SP से एफआईआर दर्ज करने की मांग

    यह भी पढ़ें: पैगंबर हजरत फाउंडेशन द्वारा 7 सितम्बर को विशाल नि:शुल्क मेगा मेडिकल व परामर्श कैंप का आयोजन, असुविधा से बचने जल्द कराएं पंजीयन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026

    Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    June 5, 2026

    Korba: आईटीआई करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    June 5, 2026

    Korba: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 08 जून को

    June 5, 2026

    Korba: विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में 07 जून को सायकल रैली का आयोजन

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,053 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    अहमदाबाद/स्वराज टुडे:  मुंबई से अहमदाबाद अपने प्रेमी के पास आई फरजाना को 1992 में मार…

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026

    Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    June 5, 2026

    Korba: आईटीआई करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    June 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.