Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एक कांस्टेबल को 6 पुलिसकर्मियों ने दी अमानवीय यातनाएं…गुप्तांग काटा, लोहे की रॉड डाली, करंट दिए… सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    एक कांस्टेबल को 6 पुलिसकर्मियों ने दी अमानवीय यातनाएं…गुप्तांग काटा, लोहे की रॉड डाली, करंट दिए… सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67767778317558320727393a2ddecd10d75d03ea9ace872676ba533352dba3f67509ca3e4476dcf465b7e6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के छह पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक कांस्टेबल को हिरासत में लेकर बेरहमी से प्रताड़ित करने का आरोप है।

    पीड़ित कांस्टेबल की पत्नी ने एक लिखित शिकायत में 6 दिनों तक पुलिस हिरासत में चले टॉर्चर की ऐसी खौफनाक दास्तान सुनाई जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।

    सुप्रीम कोर्ट ने दिया था CBI को निर्देश

    यह पूरा मामला तब सामने आया जब सुप्रीम कोर्ट ने 21 जुलाई को CBI को इस मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को पीड़ित कांस्टेबल को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया था।

    न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की बेंच ने इस मामले को “आत्मा को झकझोर देने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि हिरासत के दौरान कांस्टेबल को गंभीर चोटें आईं। उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया गया, उन पर मिर्च पाउडर डाला गया और बिजली के झटके दिए गए। कोर्ट ने इसे अनुच्छेद 21 (जीवन के अधिकार) का गंभीर उल्लंघन बताया।

    यह है पूरा मामला

    पीड़ित कांस्टेबल की पत्नी ने एक लिखित शिकायत में बताया कि 20 फरवरी 2023 को उनके पति खुर्शीद को संयुक्त पूछताछ केंद्र (JIC) कुपवाड़ा में हिरासत में लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनके पति को DSP एजाज अहमद नायको और SI रियाज अहमद को सौंप दिया। इसके बाद उन्हें छह दिनों तक लगातार अमानवीय यातनाएं दी गईं।

    यह भी पढ़ें :  न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ किया ध्वजारोहण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने डॉ. चंदानी ने दोहराई प्रतिबद्धता

    पत्नी के अनुसार इस दौरान कॉन्स्टेबल खुर्शीद के गुप्तांगों को काटा गया, लोहे की रॉड डाली गई और उनके मलाशय में लाल मिर्च डाली गई। उन्हें बिजली के झटके भी दिए गए। इन यातनाओं के बाद पुलिस अधिकारी खुर्शीद को अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हालांकि लोगों के शोर मचाने पर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

    गिरफ्तार पुलिसकर्मियों की पहचान

    CBI ने इस मामले में छह पुलिसकर्मियों की पहचान की थी जो सभी JIC, कुपवाड़ा में तैनात थे। इनमें उप-पुलिस अधीक्षक एजाज अहमद नायको, उप-निरीक्षक (SI) रियाज अहमद, जहांगीर अहमद, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद यूनिस और शाकिर अहमद शामिल हैं।

    सीबीआई ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया कि एसएसपी इस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे और छह दिनों तक किसी भी रिश्तेदार को खुर्शीद से मिलने की अनुमति नहीं दी गई।

    यह भी पढ़ें: रेड मारने गए आबकारी विभाग के कर्मचारियों से मारपीट के मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: लैब टेक्नीशियन की लापरवाही से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, अस्पताल प्रबंधन ने की ये कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: सीएम योगी के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा रिटायर्ड फौजी, मची अफरातफरी, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की कहानी में कुछ संस्थानों का योगदान केवल…

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.