Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डॉक्टर के कंप्यूटर टेबल के नीचे निकला कोबरा, RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने सुरक्षित किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा

    July 21, 2026

    Korba: राशन कार्ड से नाम कटने पर परेशान ग्रामीण जनदर्शन में कलेक्टर से की शिकायत

    July 21, 2026

    Korba: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोग, सुभाष चौक पर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ट्रंप का 50% टैरिफ लागू होने में कुछ ही घंटे बाकी…US ने जारी किया नोटिफिकेशन…जानिए आम आदमी पर कितना पड़ेगा असर
    Featured

    ट्रंप का 50% टैरिफ लागू होने में कुछ ही घंटे बाकी…US ने जारी किया नोटिफिकेशन…जानिए आम आदमी पर कितना पड़ेगा असर

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6783226791756176201992431212301c4225c2859608c22a96cccf2ea07fb8d713be32c8bba617535f0713
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह नया टैरिफ 27 अगस्त, 2025 को सुबह 12:01 बजे (EST) से प्रभावी होगा. यानी अब से 30 घंटे से भी कम समय में यह लागू हो जाएगा. अमेरिका का कहना है कि उसने यह कदम भारत के रूस से तेल खरीदने के जवाब में उठाया है.

    ट्रंप प्रशासन का कहना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत अपरोक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध के लिए मास्को की फंडिंग कर रहा है. यह अतिरिक्त 25% टैरिफ 1 अगस्त, 2025 से लागू 25% रेसिप्रोकल टैरिफ के अतिरिक्त होगा, जिससे भारत से आयातित कई वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच जाएगा. यह दर ब्राजील के बराबर और अन्य एशिया-प्रशांत देशों की तुलना में कहीं अधिक है.

    हालांकि, फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर्स, और ऊर्जा संसाधनों जैसे कुछ क्षेत्रों को इस टैरिफ से छूट दी गई है. भारत के 87 बिलियन डॉलर के अमेरिकी निर्यात, जो देश के जीडीपी का 2.5% है, पर इस टैरिफ का गहरा प्रभाव पड़ सकता है. विशेष रूप से कपड़ा, रत्न और आभूषण, चमड़ा, समुद्री उत्पाद, रसायन, और ऑटो पार्ट्स जैसे क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित होंगे.

    अमेरिकी टैरिफ पर भारत की प्रतिक्रिया

    भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को अनुचित और अन्यायपूर्ण करार दिया है. मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं और राष्ट्रीय हितों के आधार पर रूस से तेल आयात कर रहा है, जिसे अमेरिका ने पहले ग्लोबल एनर्जी मार्केट की स्थिरता के लिए प्रोत्साहित किया था. भारत सरकार अमेरिका पर तत्काल जवाबी टैरिफ लगाने के बजाय कूटनीतिक बातचीत और निर्यातकों के लिए प्रोत्साहन जैसे उपायों पर विचार कर रही है.

    यह भी पढ़ें :  अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ से पहले अपना रुख कड़ा रखा और कहा कि उनकी सरकार वाशिंगटन के आर्थिक दबाव की परवाह किए बिना कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘चाहे कितना भी दबाव आए, हम उसे झेलने के लिए अपनी ताकत बढ़ाते रहेंगे. आज आत्मनिर्भर भारत अभियान को गुजरात से बहुत ऊर्जा मिल रही है और इसके पीछे दो दशकों की कड़ी मेहनत है.’

    भारत दबावों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा रहेगा

    उन्होंने राष्ट्र को आश्वस्त किया कि भारत ऐसे दबावों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा रहेगा और अपने नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देगा. पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हम सभी विश्व में आर्थिक स्वार्थ पर आधारित नीतियों को देख रहे हैं. गांधी की धरती से, मैं देशवासियों से वादा करता हूं, मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है. मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, पशुपालकों या किसानों को कभी कोई नुकसान नहीं होने देगी. भारत के किसानों, मछुआरों और पशुपालकों से जुड़ी किसी भी हानिकारक नीति के खिलाफ मोदी दीवार बनकर खड़ा है. हम अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों के खिलाफ किसी भी तरह का समझौता कभी स्वीकार नहीं करेंगे.’

    किन सामानों की बढ़ेगी कीमत?

    टैरिफ वो शुल्क है, जो कोई देश किसी अन्य देश से इंपोर्ट होने वाले सामान पर लगाता है। भारत पर अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने का मतलब है कि अमेरिकी बाजार में बिकने वाला भारतीय सामान, जो यूएस में इंपोर्ट किया जाता है, पहले के मुकाबले काफी महंगा हो जाएगा। इसका असर सामान की बिक्री पर पड़ेगा और भारत से अमेरिका को होने वाला एक्सपोर्ट काफी कम हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राशन कार्ड से नाम कटने पर परेशान ग्रामीण जनदर्शन में कलेक्टर से की शिकायत

    50 फीसदी टैरिफ का असर सीधे तौर पर ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर पड़ेगा। इसके अलावा स्टील, केमिकल और फार्मा इंडस्ट्री के प्रोडक्ट्स भी अभी के मुकाबले काफी महंगे हो जाएंगे। दाम बढ़ने से इनकी मांग में कमी आएगी और फिर अमेरिकी इंपोर्टर भारतीय सामानों पर इंपोर्ट करना कम कर देंगे या भारतीय एक्सपोर्टर्स पर कम कीमत में सामान देने का दबाव बनाएंगे।

    भारत के जवाब देने पर टैरिफ और बढ़ा देने की धमकी

    इससे इंडस्ट्री को भी नुकसान पहुंचेगा और भारतीय बिजनेसमैन प्रभावित होंगे। हालांकि ट्रंप का टैरिफ कुछ आवश्यक वस्तुओं पर नहीं लागू होगा। ट्रंप ने ये भी कहा है कि अगर भारत ने जवाब देने की कोशिश की, तो उस पर टैरिफ और बढ़ा दिया जाएगा। अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ अमेरिका की तरफ से लगाया गया वह फाइन है, जिसकी घोषणा ट्रंप ने कुछ समय पहले की थी।

    यह भी पढ़ें: जैसलमेर में खुला 20 करोड़ साल पुराना राज, मिला डायनासोर का दुर्लभ जीवाश्म; दुनिया की टिकी निगाहें

    यह भी पढ़ें: अपनी तेज रफ्तार कार से ट्रैफिक सिपाही को कुचलने वाला निकला खूंखार अपराधी

    यह भी पढ़ें: पुलिस आरक्षक ने अपनी नई नवेली पत्नी का कर दिया बेरहमी से कत्ल, 10 दिन पहले ही की थी लव मैरिज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राशन कार्ड से नाम कटने पर परेशान ग्रामीण जनदर्शन में कलेक्टर से की शिकायत

    July 21, 2026

    Korba: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोग, सुभाष चौक पर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    July 21, 2026

    Korba: पुरानी बस्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक से प्रभावी कार्रवाई की मांग

    July 21, 2026

    दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल

    July 21, 2026

    स्कूलों में जाँच कर करीब 61 नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते पकड़ा गया

    July 20, 2026

    कोरबा: श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया कथा का रस पान

    July 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,768 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,444 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,135 Views
    Don't Miss

    डॉक्टर के कंप्यूटर टेबल के नीचे निकला कोबरा, RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने सुरक्षित किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा

    July 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विषैला…

    Korba: राशन कार्ड से नाम कटने पर परेशान ग्रामीण जनदर्शन में कलेक्टर से की शिकायत

    July 21, 2026

    Korba: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोग, सुभाष चौक पर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    July 21, 2026

    Korba: पुरानी बस्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक से प्रभावी कार्रवाई की मांग

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.