Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 26 अगस्त 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 26 अगस्त 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 26 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष,वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा। चंद्रमा का गोचर दिन रात कन्या राशि में हस्त नक्षत्र से होगा। और ऐसे में आज चंद्रमा का मंगल के साथ युति संबंध बनेगा जिससे चंद्र मंगल योग बनेगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर गजकेसरी योग बनाएंगेो। इस पर आज चंद्रमा और बुध के बीच राशि परिवर्तन योग का बनना भी शुभ फलदायी होगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा आपको आज आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। सितारे कहते हैं कि आज आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं आगे बढाने का मौका मिलेगा। किसी शुभ काम मे भी आज आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आप बिजनेस में आज किसी नई योजना को लागू कर सकते हैं अथवा कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। आपके घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपकी माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप मनोरंजक समय बिताएंगे। घर की व्यवस्था में भी आज मिलजुल कर काम करेगे।​

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप आज तत्परता से कोई काम पूरा कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको एक से अधिक स्रोत से धन का लाभ मिलेगा। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो आज आपके बीच के गिले शिकवे दूर होगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको आज मदद मिल सकती है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर पर आज कोई शुभ और मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में आज के दिन आपकी अच्छी कमाई होगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव भी बना रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज लाभ के चक्कर में कोई भी जोखिम वाला फैसला लेने से बचें। आपकी कोई छुपी हुई कला और प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। कानूनी मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को "इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड" से किया सम्मानित

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा का मंगल के साथ युति होने से आज आपको भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। आप अपनी कमाई को और खर्च के बीच आज बेहतर संतुलन बनाए रख पाएंगे। आपकी कोई आर्थिक योजना आज सफल होगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। वैसे आपके सितारे बताते हें कि आज आप भाई-बहनों के भरोसे कोई भी आर्थिक योजना नहीं बनाएं। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। वैसे आज आपको किसी पुरानी चिंता परेशानी से मुक्ति भी मिलेगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखना चाहिए, ऑफिस की राजनीति से आपको आज दूर रहना चाहिए। सितारे कहते हैं कि आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में भी आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। बिजनेस में कोई भी डील जल्दबाजी में और बिना सभी पक्षों को समझे करना नुकसानदायक हो सकता है। वैवाहिक जीवन मे आज का दिन आपका सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज सामाजिक संपर्क से भी फायदा मिलेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि रहेगी।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में लाभदायक होगा। आपका जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो वह आज सुलझ सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज नेतृत्व क्षमता का भी लाभ मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों को आज आप बहुत ही धैर्य से संभाल पाएंगेो। वरिष्ठ सदस्यों का भरपूर सहयोग और सानिध्य आज आपको प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से आपको आज फायदा हो सकता है। दिन का दूसरा भाग आज कारोबार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आज आप भाग ले सकते हैं।​

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    तुला राशि

    तुला राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभकारी और अनुकूल रहेगा। लेकिन आज काम का दबाव भी आपके ऊपर बना रेहगा। आपके सितारे बताते हें कि आपको आज उतावलेपन में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपके संपर्क क्षेत्र का आज विस्तार होगा और आपको किसी मित्र या सगे संबंधी की मदद से लाभ मिलेगा। शाम के समय आपको किसी शुभ और मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। बीमार चल रहे जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, खानपान आज संयमित रखें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग आज किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रभाव और सम्मान में आज आपके वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ होने से आपकी खुशी मिलेगी। आप आज किसी साहसिक काम और फैसले से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से लाभ मिलेगा। आयात निर्यात के काम से जुड़े जातकों को आज कोई अच्छी डील मिलेगी। धर्मिक कार्यो में आज भाग लेना का मौका मिलेगा। मनपसंद भोजन का भी आप आनंद लेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। सितारे बताते हैं कि आज आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए इससे नुकसान हो सकता है। लेकिन आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज जनसंपर्क का लाभ मिलेगा और नौकरी में पद प्रभाव बढ़ने की आपको आज खुशी होगी। आप आज जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपको किसी मित्र या पड़ोसी से भी सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

    मकर राशि

    मकर राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन जोश और उत्साह से भरपूर रहेगा। आप आज बिजनेस मे आर्थिक लाभ पाएंगे। पार्टनरशिप में करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कोई योजना सफल होगी और आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए आपको आज सतर्क होकर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा और आप आज अपने कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। पोपर्टी से जुड़े कार्यो में आज आपको विशेष रूप से लाभ मिल सकता है और आपको आज कोई बड़ी डील भी मिली सकती है। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हें। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज मंगलवार का दिन कई मामलों में अच्छा रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है जिससे आपका मन आनंदित हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सांसारिक सुख साधनों की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आप आज कार्यक्षेत्र में चतुराई और प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आपको सहकर्मियों की मदद से अपना काम समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। कुछ अनचाहे खर्च अचानक से आपके सामने आएंगे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.