Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ के जशपुर में जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला ! होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की हिंदू छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश
    Featured

    छत्तीसगढ़ के जशपुर में जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला ! होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की हिंदू छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250407 WA0009
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जशपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के शांत और सुरम्य इलाके जशपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। जिले के प्रतिष्ठित होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी की एक हिंदू छात्रा ने कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर विंसी जोसफ पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और नन बनने का दबाव डालने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा कि जब उसने इस दुष्प्रयास का विरोध किया, तो उसे हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया और परीक्षा से वंचित करने की कोशिश की गई।

    छात्रा का दावा है कि वह कॉलेज में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने के महज तीन महीने बाद से ही टारगेट की जा रही थी। फाइनल ईयर तक आते-आते यह उत्पीड़न अपने चरम पर पहुंच गया। 1 अप्रैल को उसे सीधे हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

    *धर्म नहीं बदला तो हॉस्टल से निकाल दिया गया

    छात्रा ने बताया कि उसके मना करने के बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, कॉलेज कैंपस में आने से रोका गया और वार्षिक परीक्षा से वंचित करने की साजिश रची गई। किसी तरह परीक्षा में बैठने की अनुमति तो मिली, लेकिन प्रैक्टिकल से जानबूझकर बाहर रखने की कोशिश की गई। यह सब कॉलेज प्रशासन के उच्च पदस्थ अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा था।

    *कलेक्टर-एसपी से शिकायत, न्याय की गुहार 

    छात्रा ने कलेक्टर और एसपी को शिकायती ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसका साफ कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो न जाने कितनी और लड़कियों को इसी रास्ते धकेलने की साजिश रची जा सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    *हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, कार्रवाई की मांग 

    इस घटनाक्रम के बाद जिले भर में हिंदू संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा है। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख करनैल सिंह ने इसे गरीब हिंदू बेटियों के खिलाफ गहरी साजिश करार देते हुए संस्था को तुरंत बंद करने और जिम्मेदार लोगों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।

    *प्रिंसिपल ने आरोपों को बताया निराधार 

    दूसरी ओर, आरोपी प्रिंसिपल सिस्टर विंसी जोसफ ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे “छवि धूमिल करने की कोशिश” बताया है। लेकिन छात्रा की आपबीती और संगठनों का तीखा रुख इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि मामला जल्द ही तूल पकड़ सकता है।

    *क्या कॉलेज बनेगा साजिश का अड्डा या न्याय का प्रतीक?

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे पर कितनी तत्परता से कदम उठाता है। क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा?

    यह भी पढ़ें: रायपुर में करोड़ों की जमीन पर ‘मौत’ के दस्तखत! मृतकों से कराई गई रजिस्ट्री, बेनामी खेल का पर्दाफाश

    यह भी पढ़ें: पति ने पढ़ा लिखा कर काबिल बनाया, सरकारी नौकरी लगते ही बदल गए पत्नी के सुर, की ऐसी डिमांड कि पुलिस भी रह गयी हैरान

    यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, देश को मिला नया वक़्फ़ कानून, जानिए 10 बड़े बदलाव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.