Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन
    Featured

    15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260812 WA0049
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    वर्ष में एक बार जब राजधानी का आकाश तिरंगे के रंगों से सजता है और सरकारी उद्घोषकों के कंठ से ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र’ की गाथाएँ फूटती हैं, तो प्रतीत होता है कि हम न्याय और समता के किसी अनाम स्वर्ग में विचर रहे हैं।
    किंतु, जैसे ही इन उत्सवों की जगमगाहट छँटती है, सड़कों पर बिछा सन्नाटा एक कड़वी हकीकत बयाँ करता है। संसद की ड्योढ़ी से लेकर राज्यों की चौखटों तक, जहाँ-जहाँ अन्याय के विरुद्ध किसी छात्र की आवाज़ गूँजती है, वहाँ-वहाँ इस लोकतंत्र का दमनकारी चेहरा बेनकाब हो जाता है।
    शास्त्रों में कहा गया था कि ‘विद्या विचारी तं परोपकारी’, किंतु आधुनिक सत्ता के न्यायशास्त्र में लिखा है—‘विद्या विचारी तं अपराधी’। जब चेतना का अग्रदूत यानी देश का युवा अपने अधिकारों की भिक्षा नहीं, बल्कि उनका अधिकार माँगता है, तो सत्ता के पास संवाद के लिए शब्द नहीं, बल्कि अश्रुगैस के गोले, कटीले डंडे और बारूद की भाषा बचती है।

    आघात, अपमान और सत्ता का अहंकार

    इतिहास के पन्नों को उलटकर देखें, तो किसी भी निरंकुश व्यवस्था का पहला निशाना हमेशा प्रश्न पूछने वाला मन रहा है।
    जब विरोध के स्वर को दबाने के लिए सड़कों पर हिंसक बल का प्रयोग होता है और न्याय की गुहार लगाती नवयुवतियों के स्वाभिमान को सार्वजनिक रूप से आहत किया जाता है, तो वह केवल शरीर पर लगी चोट नहीं होती—वह राष्ट्र की आत्मा पर लगा एक अमिट घाव होता है।
    “जहाँ तर्क की मृत्यु हो जाती है, वहाँ लाठी शासन करती है। और जहाँ संवाद का अंत होता है, वहाँ सत्ता अपनी कायरता को ‘कानून-व्यवस्था’ का नाम देती है।”
    जब बेटियों की गरिमा को धूल धूसरित किया जाए, उनकी निजता को बाज़ार में उछाला जाए और उनके परिजनों को भय तथा मानसिक प्रताड़ना के दुष्चक्र में धकेला जाए, तब समाज की नैतिक चेतना पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। क्या यह वही सभ्यता है जिसने स्त्री को शक्ति का पर्याय माना था? या फिर यह सत्ता के मद में चूर एक ऐसा तंत्र है जो केवल अपनी आज्ञाकारिता चाहता है, विवेक नहीं?

    यह भी पढ़ें :  कटघोरा की आगजनी से भी नहीं लिया सबक! महेशपुर में नियमों को ताक पर रखकर पटाखा कारोबार, क्या बड़े हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार अफसर

    वैचारिक दरिद्रता और लांछन की राजनीति

    जब राज्य के कर्णधार किसी जागरूक नागरिक या संघर्षरत छात्रा के प्रश्नों का उत्तर देने में असमर्थ हो जाते हैं, तो वे कुंठा में आकर लांछन का आश्रय लेते हैं।
    किसी को ‘इतिहास का कलंक’ बता देना, तो किसी को ‘राष्ट्रविरोधी’ की संज्ञा दे देना—यह इस बात का प्रमाण है कि सत्ता बौद्धिक रूप से पूरी तरह दरिद्र हो चुकी है।

    लाठी बनाम तर्क:

    सत्ता डंडों से हड़्डियाँ तो तोड़ सकती है, किंतु उन विचारों को नष्ट नहीं कर सकती जो न्याय की भूमि पर उपजे हैं।
    भय का व्यापार: सोशल मीडिया के अंधियारे कोनों से दी जाने वाली धमकियाँ दरअसल एक भयभीत तंत्र की निष्प्राण गूँज मात्र हैं।

    स्वाधीनता के वास्तविक मायने क्या हैं?

    यदि स्वाधीनता केवल एक संविधान का ढाँचा भर है और लोकतंत्र मात्र पाँच वर्षों में एक बार उँगली पर लगने वाली नीली स्याही—तो हमें सहर्ष स्वीकार कर लेना चाहिए कि हम एक मुगालते में जी रहे हैं।

    “जिस दिन देश के युवाओं को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर रक्त न बहाना पड़े, जिस दिन स्त्री की आवाज़ को अपमान के तमस में न ढकेला जाए—केवल उसी भोर को ‘आज़ादी’ कहा जाएगा।”

    15 अगस्त का सूर्य हर वर्ष उगता है और ढल जाता है। किंतु जब तक इस देश का छात्र अपने ही प्रांगण में आहत है, जब तक उसकी मेधा और गरिमा को सत्ता के बूटों तले रौंदा जा रहा है, तब तक आज़ादी का यह उत्सव महज़ एक काव्यात्मक विडंबना है। सच्चा लोकतंत्र काग़ज़ के पन्नों पर नहीं, नागरिक के निर्भीक मन में साँस लेता है—और वह मन, फ़िलहाल, न्याय की प्रतीक्षा में है।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    (लेखक :- राकेश प्रताप सिंह परिहार, राष्ट्रीय महासचिव ( अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति) पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए संघर्षरत।)

    यह भी पढ़ें: New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    यह भी पढ़ें: 21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026

    कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

    November 12, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन, नवज्योत पटनायक ने कहा—लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी

    November 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,083 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बिहार मधुबनी/स्वराज टुडे: बिहार के मधुबनी के चर्चित ASI फायरिंग मामले में एक बड़ा मोड़…

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.