Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    August 14, 2026

    21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    August 14, 2026

    Bilaspur : शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार
    Featured

    21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72321767617866792638320cc4815df061b0d1053ac44e6212cef75e35de93c8cfcda1a608aa2b2a0e65de
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में सांसद पप्पू यादव के बेटे बल्ले से तबाही मचा रहे हैं. टूर्नामेंट में शामिल हर विरोधी टीमों के लिए सार्थक रंजन खतरे की घंटी बने हुए हैं.

    उनके ‘तांडव’ का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ने DPL 2026 में अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं और सभी में 50 रनों का आंकड़ा क्रॉस किया है. गुरुवार (13 अगस्त) को पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ हुए मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने 37 गेंदों पर 59 रनों की दमदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े.

    29 वर्षीय सार्थक रंजन DPL 2026 के हर मुकाबले में बल्ले से छाप छोड़ने में कामयाब हो रहे हैं. बैटिंग के अलावा वो नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की कप्तानी भी कर रहे हैं, लेकिन इसका दबाव उनकी बल्लेबाजी पर बिल्कुल नहीं है. पप्पू यादव के बेटे फिलहाल इस सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. यश धुल अभी भी शिखर पर मौजूद हैं.

    5 मैच में 5 फिफ्टी… सार्थक रंजन का जलवा

    पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे का DPL 2026 में जलवा है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और पांचों में अर्धशतक जड़ा है. हालांकि, शतक जड़ने का सपना अभी भी अधूरा है. ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 50 गेंदों पर 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, लेकिन सेंचुरी से चूक गए थे. सार्थक रंजन ने अभी तक 5 मुकाबलों में 68.00 की औसत और 170.85 के स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं, जिसमें 21 छक्के और 32 चौके शामिल हैं. DPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में वो दूसरे स्थान पर हैं. पहले नंबर पर सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान यश धुल हैं, जिन्होंने अब तक 341 रन बनाए हैं. उनके और सार्थक के बीच जबरदस्त टक्कर है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    क्यों निशाने पर आए थे सार्थक रंजन?

    DPL में रनों का अंबार लगाकर सार्थक रंजन ने लाखों फैंस का दिल जीता है, लेकिन एक समय था जब उनके चयन पर लोगों ने सवाल खड़े किए थे. घरेलू क्रिकेट में सार्थक रंजन का तेजी से आगे बढ़ना तब चर्चा का विषय बन गया, जब दिल्ली की सिलेक्शन कमिटी ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चुना, जबकि उस सीजन में उन्होंने कोई भी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला था. इस फैसले पर सवाल उठे, खासकर इसलिए क्योंकि उन्मुक्त चंद और हितेन दलाल जैसे जाने-माने खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया गया था, जिससे सिलेक्शन प्रोसेस पर सवाल खड़े हुए.

    दिल्ली प्रीमियर लीग में सार्थक रंजन (पिछले 6 मैच)

    ◽100(58) बनाम नॉर्थ दिल्ली टाइगर्स
    ◽ 64(39) बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स
    ◽ 95(50) बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स
    ◽ 65(43) बनाम न्यू दिल्ली टाइगर्स
    ◽57(30) बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस
    ◽59(37) बनाम पुरानी दिल्ली

    IPL में किस टीम में हैं सार्थक रंजन?

    DPL के पिछले सीजन में भी पप्पू यादव के बेटे ने गर्दा मचाया था. इसका इनाम भी उन्हें मिला, जब आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा, जो उनका बेस प्राइस था. हालांकि, सार्थक पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रहे और उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. सार्थक रंजन हार मानने को तैयार नहीं हैं. वो इस साल भी बल्ले से तबाही मचा रहे हैं और उम्मीद है कि आईपीएल 2027 में वो बेंच पर नहीं बल्कि मैदान पर समय बिताएंगे और बल्ले से गदर मचाएंगे. सार्थक रंजन ने DPL के पिछले सीजन में 449 रन और 2024 में 252 रन बनाए थे.

    यह भी पढ़ें :  अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की न‍वनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न

    यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    यह भी पढ़ें: कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    यह भी पढ़ें:रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज 

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    August 14, 2026

    Bilaspur : शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन

    August 14, 2026

    राशिफल 14 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 14, 2026

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,838 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,482 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,309 Views
    Don't Miss

    New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    August 14, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है.…

    21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    August 14, 2026

    Bilaspur : शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन

    August 14, 2026

    राशिफल 14 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.