निर्देशक एवं निर्माता डॉ. कृष्णा चौहान का गीत “पापा आप ग्रेट हो” बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में रिलीज होगा
मुम्बई/स्वराज टुडे: निर्देशक एवं निर्माता डॉ. कृष्णा चौहान ने गायक सागर आचार्य की आवाज में कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में एक खूबसूरत गाना रिकॉर्ड करवाया. कृष्णा चौहान प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस गाने का नाम है “पापा आप ग्रेट हो”
इस गीत का संगीत पप्पू कुमार ने सजाया है जबकि गीतकार और गायक सागर आचार्य हैं.
रिकॉर्डिस्ट कृपाल सिंह (एबी स्टूडियो) हैं. पिताजी के ऊपर दिल को छू लेने वाला गाना “पापा आप ग्रेट हो” 15 अगस्त को कृष्णा म्यूजिक से बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में रिलीज होगा.

गायक सागर आचार्य ने कहा कि ये गीत बहुत भावनात्मक है. जो भी सुनेगा उसे अपने पिताजी की महानता का एहसास होगा. मैंने इसे भावनाओं से भरपूर लिखा है और बहुत डूबकर गाया है. मैं डॉ कृष्णा चौहान का आभारी हूं कि उन्होंने इतना अच्छा गीत अपनी म्युज़िक कम्पनी के अंतर्गत रिकार्ड करवाया और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में रिलीज करेंगे.”
यह भी पढ़ें: MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल






