नई दिल्ली/स्वराज टुडे: विकेट कीपर बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल को बलात्कार के आरोप में बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभिषेक पोरेल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज आपराधिक मामले में हिरासत में लिया किया गया है.
छात्रा ने बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर अपराधों का आरोप लगाया था. हुगली ग्रामीण पुलिस के SP कुंवर भूषण सिंह के अनुसार पुलिस ने क्रिकेटर को दम दम पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एमामी सिटी से गिरफ्तार किया है, इससे पहले जून में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट की व आपराधिक धमकी दी .
IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के साथ खेल जगत में हड़कंप मच गया है. वही हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस फूँक फूँककर कदम बढ़ा रही है.

Editor in Chief





