Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026

    वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    September 26, 2026

    जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा
    Featured

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260810 181230 0105
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी के निर्देशानुसार सावन माह के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में संगठनात्मक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह पैकरा के प्रथम संभागीय प्रवास एवं परिचयात्मक बैठकों का शुभारंभ हुआ।

    इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में भव्य परिचयात्मक बैठक एवं तीज उत्सव का आयोजन किया गया। संभाग प्रभारी फुलेश्वरी सिंह पैकरा का आतिशबाजी, तिलक, आरती, पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शॉल एवं ढोल-नगाड़ों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात संभाग प्रभारी ने महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा की संगठनात्मक रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

    हरेली पर पारंपरिक व्यंजनों का लगाया भोग

    हरेली तिहार के अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने अन्नपूर्णा स्वरूपा माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ की श्रद्धापूर्वक आराधना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। खुरमी, ठेठरी, अरसा, मीठा फरा, नमकीन फरा, मालपुआ, पपची, सोंहारी, कोदो की खीर, चना-चबेना एवं चना चरपटी सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया।

    उत्सव के दौरान नारियल फेंक प्रतियोगिता एवं गेड़ी का आयोजन भी हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

    यह भी पढ़ें :  Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    वीर जवानों के लिए रक्षा-सूत्र का संकलन

    कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित वीर जवानों के लिए रक्षा-सूत्र संकलन भी किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रक्षा-सूत्र भेजने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी संगीता शर्मा, सह प्रभारी उमा सोनी, प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मंजुला सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीता शर्मा, वैशाली रतनपारखी, जिला महामंत्री अनसुईया राठौर, स्वाति कश्यप सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ छत्तीसगढ़ी लोकपरंपरा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन की आत्मीयता एवं विविधता ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

    यह भी पढ़ें: व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    यह भी पढ़ें: अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    यह भी पढ़ें: Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026

    वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    September 26, 2026

    जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    September 25, 2026

    कोरबा में ‘साड़ी राजनीति’: तीज-रक्षाबंधन के बहाने महिलाओं को साधने की होड़, मंत्री-पूर्व मंत्री के आयोजनों में उमड़ी भीड़

    September 25, 2026

    Korba: अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    September 25, 2026

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,960 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,394 Views
    Don't Miss

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित…

    वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    September 26, 2026

    जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    September 25, 2026

    कोरबा में ‘साड़ी राजनीति’: तीज-रक्षाबंधन के बहाने महिलाओं को साधने की होड़, मंत्री-पूर्व मंत्री के आयोजनों में उमड़ी भीड़

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.