Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय
    Featured

    दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260731 WA0054
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत गंभीर एवं लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लगभग दो वर्ष से हत्या के मामले में फरार आरोपी जितेंद्र मसीह को कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग एवं समन्वय से कोंडागांव से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    शादी समारोह में रची गई थी हत्या की साजिश

    थाना उरगा में दर्ज अपराध क्रमांक 248/2024 के अंतर्गत विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 16 फरवरी 2024 को एक शादी समारोह के दौरान मृतक विकास अग्रवाल को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत शराब में चूहा मारने की जहरीली दवा मिलाकर पिला दी गई थी।
    विवेचना में ज्ञात हुआ कि मृतक एवं मुख्य आरोपी वैभव भारती के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते वैभव भारती ने अपने साथी जितेंद्र मसीह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले मृतक को अत्यधिक शराब पिलाई गई, फिर शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर डिस्पोजेबल गिलास के माध्यम से पिला दिया गया। कुछ समय बाद मृतक की तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम एवं एफएसएल रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने पर प्रकरण में हत्या एवं आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

    तकनीकी साक्ष्यों एवं अंतर-जिला समन्वय से मिली सफलता

    घटना के बाद आरोपी जितेंद्र मसीह लगातार फरार था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था। थाना उरगा पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोंडागांव से गिरफ्तार किया गया।
    पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 29 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    गंभीर अपराधों पर जिला पुलिस की सख्त कार्रवाई

    लगभग दो वर्षों से लंबित इस जघन्य हत्या प्रकरण में थाना उरगा पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग से फरार आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित गंभीर प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली तथा गंभीर अपराधों के विरुद्ध जिला कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यशैली एक बार फिर सामने आई।

    यह भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    यह भी पढ़ें: सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    यह भी पढ़ें: शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल में मचा हड़कंप, दूल्हा बोला: मुझे धोखा मिला है

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026

    Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    July 31, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    July 31, 2026

    Korba: पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ, 200 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

    July 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,458 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,152 Views
    Don't Miss

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग रायपुर एवं अविनाश यादव अध्यक्ष…

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026

    Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.