छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: दिनांक 28.07.26 को थाना आजाद चौक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत ईदगाहभाठा स्थित मैदान पास दो व्यक्ति गांजा रखे है तथा बिक्री करने की फिराक में है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री रॉबिन्सन गुरिया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी आजाद चौक को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रहमु खान एवं ईकबाल खान उर्फ इद्दु निवासी ईदगाहभाठा आजाद चौक होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 3.380 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,69,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 163/26 धारा 20 (बी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. रहमु खान पिता भुरू खान उम्र 32 साल निवासी ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
*02. ईकबाल खान उर्फ इद्दु पिता रफीक खान उम्र 35 साल निवासी ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक जिला रायपुर
यह भी पढ़ें: सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम
यह भी पढ़ें: 6 दिन करतब दिखाकर खूब बटोरीं तालियां, 7वें दिन जिंदा दफन हुआ और सर्कस वाले की चली गई जान
यह भी पढ़ें: शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल में मचा हड़कंप, दूल्हा बोला: मुझे धोखा मिला है

Editor in Chief





