Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    September 17, 2026

    Korba: अब कैंसर का उपचार कोरबा में संभव, बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»6 दिन करतब दिखाकर खूब बटोरीं तालियां, 7वें दिन जिंदा दफन हुआ और सर्कस वाले की चली गई जान
    Featured

    6 दिन करतब दिखाकर खूब बटोरीं तालियां, 7वें दिन जिंदा दफन हुआ और सर्कस वाले की चली गई जान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72142382017853690732651ece87c318761a5bf4b62e0a1bbd88c9a8084824183a45ef0458df85d5b83738
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नूंह/स्वराज टुडे: रियाणा के नूंह जिले में एक साइकिल सर्कस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सर्कस में अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले 27 वर्षीय दीपक की जिंदा दफन स्टंट के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलोके में शोक का माहौल है, जबकि सर्कस आयोजक की लापरवाही को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक दीपक फरीदाबाद जिले के गौंछी गांव का रहने वाला था। वह साइकिल सर्कस टीम का अहम सदस्य था और कठिन स्टंट करने के लिए जाना जाता था। बिना आगे देखे साइकिल चलाना, हैंडल पर संतुलन बनाना और चलती साइकिल पर खड़े होकर करतब दिखाना उसकी खास पहचान थी। छह दिनों तक उसने अपने करतबों से लोगों की खूब तालियां बटोरीं लेकिन सातवें दिन वही स्टंट उसकी जिंदगी का आखिरी प्रदर्शन बन गया।

    36 घंटे तक रहा जमीन के अंदर

    सर्कस के अंतिम दिन दीपक को एक खास स्टंट के तहत बोरे में बंद कर पहले से खोदे गए गड्ढे में जिंदा दफन किया गया। आयोजक ने दर्शकों से कहा था कि उसे 24 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा लेकिन चश्मदीदों के अनुसार, दीपक करीब 26 घंटे तक जमीन के अंदर ही रहा। जब गड्ढा खोदा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती आशंका है कि लंबे समय तक ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण दम घुटने से उसकी जान गई।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चश्मदीद संचित सिंह का दावा है कि आयोजक ने घोषणा की थी कि जब तक 7,100 रुपये इकट्ठे नहीं हो जाते तब तक दीपक को बाहर नहीं निकाला जाएगा। आरोप है कि इसी वजह से उसे समय पर नहीं निकाला गया और यह देरी उसकी मौत का कारण बन गई। हालांकि, पुलिस अभी इस दावे की भी जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    लापरवाही के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

    घटना की सूजना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे, दीपक को समय पर बाहर क्यों नहीं निकाला गया और इस पूरी घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    यह भी पढ़ें: निजी विद्यालयों द्वारा महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    यह भी पढ़ें: NH-52 पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 17 गाय-बछड़ों को रौंदा, 15 की दर्दनाक मौत… सिस्टम पर फिर उठे सवाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    September 17, 2026

    Korba: अब कैंसर का उपचार कोरबा में संभव, बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    September 17, 2026

    सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में चमके सीएमए के सितारे, राष्ट्रीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

    September 17, 2026

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,942 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा;बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में…

    विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    September 17, 2026

    Korba: अब कैंसर का उपचार कोरबा में संभव, बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    September 17, 2026

    सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में चमके सीएमए के सितारे, राष्ट्रीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

    September 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.