Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य
    Featured

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260712 WA0057
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु जिलों द्वारा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के टीकाकरण केन्द्रों में व्यापक तैयारियां की गई है | इस विशेष अभियान के दौरान राज्य की सभी पात्र बालिकाओं तक HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीके की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

    अभियान के सफल संचालन हेतु सभी जिलों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा समुदाय स्तर पर जन-जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। समाचार पत्रों, पम्पलेटों, सोशल मीडिया तथा अन्य सूचना, शिक्षा एवं संचार माध्यमों के जरिए लोगों को HPV टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

    उप संचालक एवं राज्य टीकाकरण अधिकारी, डॉ. वी. आर. भगत ने कहा कि- “HPV टीकाकरण महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम का एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है और यही एक वैक्सीन है जो कैंसर जैसे घातक बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है । यह केवल एक टीका नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य में किया गया निवेश है।

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बालिका इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।”

    उन्होंने आगे कहा कि “राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। हमें विश्वास है कि स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा अभिभावकों के सहयोग से हम शत-प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।”

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: आधी रात को दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पढ़िए पूरी खबर

    डॉ. भगत ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी पात्र बेटियों को HPV टीका अवश्य लगवाएं तथा समाज में इसके संबंध में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से भविष्य में होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम संभव है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अभियान की सतत निगरानी एवं समीक्षा की जाएगी तथा सभी जिलों को अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा।

    यह भी पढ़ें: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    यह भी पढ़ें: ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    यह भी पढ़ें: चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 के वरिष्ठ…

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.