Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी
    Featured

    ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7192802111783869966861cc56a5ce81b287a025af3762b1535d1328db9d748d4fc98fa0c440cffbd589c0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियां खराब होने को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सरकार की ओर से इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। जिले के अधिकांश पंपों पर भी ई-20 पेट्रोल ही सप्लाई हो रहा है। ऐसे में तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंपाें पर फ्लेक्स लगाकर लोगों को ई-20 से गाड़ियों को कोई नुकसान न होने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

    इसके अलावा कंपनियों के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर भी अलग-अलग वीडियो के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। हालांकि कुछ पंप संचालक मशीन पर पर्चे छपवाकर लोगों को भ्रमित भी कर रहे हैं। कंपनियों के अधिकारी ऐसा करने वाले पंप संचालकों पर कार्रवाई की भी बात कह रहे हैं।

    ई-20 पेट्रोल 20 प्रतिशत एथेनाल मिला होता है। एक अप्रैल से सभी पेट्रोल पंपों पर इसकी बिक्री अनिवार्य की गई है। बरेली रीजन में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बरेली समेत आठ जिले आते हैं। इसी तरह से भारत पेट्रोलियम और इंडियन आयल के भी सात-आठ अलग-अलग जिले आते हैं।

    इन आठ जिलों में सबसे अधिक इंडियन आयल के लगभग 750, एचपी के तीन सौ और भारत पेट्रोलियम के भी तीन सौ पंप होंगे। बरेली जिले में इंडियन आयल के सबसे अधिक डेढ़ सौ, एचपी के 60 पंप हैं। लगभग इतने ही पंप भारत पेट्रोलियम के हैं। इसके अलावा कुछ निजी कंपनियों के भी पंप हैं।

    एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग सभी पंपों पर ई-20 पेट्रोल की ही सप्लाई की जा रही है। बरसात के सीजन में औसत रोजाना उनके आठ जिलों के पेट्रोल पंपों से तीन सौ किलोलीटर तेल की बिक्री होती है, जो अभी भी जारी है। इसी तरह से अन्य कंपनियों की भी बिक्री पेट्रोल पंपों के आधार पर हो रही है। उन्होंने बताया कि ई-20 पेट्रोल से गाड़िया खराब होने का डर फैलाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    कुछ पंप संचालक कह रहे हैं कि उनके यहां ई-20 पेट्रोल की बिक्री नहीं हो रही है तो वह ग्राहकों को गुमराह कर अधिक बिक्री का प्रयास कर रहे हैं। यदि ई-20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब हो रही होती हैं तो सैकड़ों की संख्या में अब तक गाड़ियां खराब हो जातीं। यही वजह है कि अब लोगों को ई-20 पेट्रोल से गाड़ी खराब न होने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

    परीक्षित, विश्वसनीय और सुरक्षित पेट्रोल का दिला रहे विश्वास

    शनिवार को शहर के कई पेट्रोल पंपों पर जाकर देखा तो पाया कि पेट्रोल पंपों पर फ्लेक्स के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सिविल लाइंस में इंडियन आयल और हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर भी फ्लेक्स रखा मिला। इसमें लिखा है कि ई-20 परीक्षित, विश्वसनीय और सुरक्षित है।

    इससे इंजन को कोई नुकसान नहीं है और बीमार क्लेम पर भी कोई प्रभाव नहीं है। यह ई-10 ईंधन की तुलना में बेहतर एक्सेलेरेशन और अधिक स्मूद ड्राइविंग अनुभव, कार्बन उत्सर्जन में 30 प्रतिशत तक की कमी, जिससे स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलता है।

    उच्च आक्टेन रेटिंग के कारण यह आधुनिक हाई कंप्रेशन इंजनों के लिए अधिक उपयुक्त है। रिसर्च आक्टेन नंबर 95 तक होने से नार्किंग कम होती है और इंजन बेहतर प्रदर्शन करता है। इस तरह की जानकारी पेट्रोल पंप कंपनियों की इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर भी साझा की जा रही है।

    गाड़ी खराब होने की जिम्मेदारी नहीं

    बदायूं रोड पर भारत पेट्रोलियम के एक पंप पर मशीन पर पर्चा चस्पा किया गया है, जिसमें लिखा है कि भारत सरकार की ओर से पेट्रोल में एथेनाल का मिश्रण किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: IAS अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन के विवाद ने पकड़ा तूल, अब दुर्व्यवहार के आरोपों पर मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

    असुविधा से बचने के लिए गाड़ी की टंकी को हर तरीके की नमी से बचाने की कृपा करें, क्योंकि नमी के संपर्क में आते ही पेट्रोल और एथेनाल अलग-अलग हो जाता है। एथेनाल भारी होने की वजह से नीचे बैठ जाता है, जिसके कारण आपकी गाड़ी बंद होगी, इसमें पंप मालिक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें: ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 23 महिलाएं और 6 पुरुष

    यह भी पढ़ें: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरंतर सक्रिय, पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नं 9479210932

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026

    पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,819 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,472 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पंजाब, दिल्ली में नकली कॉल सेंटर US नागरिकों को टारगेट करते थे; कई जगहों पर…

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.