Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम
    Featured

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260707 WA0057
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *भव्य आयोजन के साथ मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं*

    कोरबा/स्वराज टुडे:  भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, आस्था और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिन की शुरुआत पुराना बस स्टैंड स्थित रानी धनराज कुँवर अस्पताल से हुई, जहां गोपाल मोदी ने मरीजों से मुलाकात कर सेवा भाव के साथ फलों का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात टीपी नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां गायत्री परिवार के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका जन्मदिन भव्य और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

    कोरबा की आराध्य देवी मां सर्वमंगला के चरणों में नमन, जनकल्याण की कामना

    बाद में उन्होंने कोरबा की आराध्य देवी मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल संग विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। दिनभर भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गोपाल मोदी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस बार उनका जन्मदिन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और विभिन्न वार्डों में शुभकामना संदेशों वाले बैनर और पोस्टर लगाए गए, जिससे उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। गोपाल मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत समाज सेवा से की। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सामाजिक एकता, सेवा कार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा दी। उनकी संवादशील कार्यशैली और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच ने उन्हें एक लोकप्रिय सामाजिक नेतृत्व के रूप में स्थापित किया। परिवहन क्षेत्र में भी उनकी अलग पहचान रही है। ऑटो संघ के संरक्षक के रूप में उन्होंने चालकों और छोटे व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा उनके हितों की आवाज बनने का प्रयास किया। यही कारण है कि वे केवल एक राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रिय और सहज व्यक्तित्व के रूप में भी पहचाने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: 12 सितंबर को आहूत नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

    यह भी पढ़ें: कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी, 67 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल में कैंटीन के समीप निकला जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें: Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    बिहार मुजफ्फरपुर/स्वराज टुडे: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से लगभग तीन महीने…

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.