Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान
    Featured

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n715430641178100909785374d0eb9a8a38b3cc3dec569dfabab832eab4d5a3c8dbd9bf444fe2e0c16e4d40
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्मिता पॉल की हत्या की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या अचानक गुस्से में नहीं, बल्कि पहले से पूरी प्लानिंग के तहत की गई थी. पुलिस को शक है कि आरोपियों ने हत्या से पहले कई दिनों तक रेकी की थी और वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की.

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक देवस्मिता पॉल की हत्या के मामले में गिरफ्तार दंपति पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्थित उनके पुश्तैनी मकान में किराएदार थे. आरोप है कि मकान बेचने से इनकार करने और घर खाली करने को कहने के बाद दोनों प्रोफेसर से नाराज थे. इसी विवाद ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई.

    जांच में सामने आया है कि आरोपी पति के मोबाइल फोन से प्रोफेसर की गाड़ी का नंबर और उनके दिल्ली स्थित घर की तस्वीरें मिली हैं. पुलिस को शक है कि आरोपी ने पहले ही इलाके की जानकारी जुटानी शुरू कर दी थी. पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने जनवरी और मार्च में वसुंधरा एन्क्लेव इलाके की रेकी की थी और बाहर से तस्वीरें ली थीं.

    किराए के बहाने बुलाया, फिर रची हत्या की साजिश

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 1 जून को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए प्रोफेसर से संपर्क किया था. उसने किराया देने के बहाने बात की थी. बातचीत के दौरान प्रोफेसर ने बताया था कि वह 3 जून को घर पर रहेंगी. जांचकर्ताओं को शक है कि इसी जानकारी के बाद हत्या की योजना को अंतिम रूप दिया गया. आरोपी बर्धमान में सैनिटरीवेयर की दुकान चलाता था और काम के सिलसिले में अक्सर दिल्ली आता-जाता था. वह खासकर करोल बाग मार्केट आता था. पुलिस का कहना है कि वह पहले भी प्रोफेसर के घर आता-जाता रहा था और उसे घर के रास्तों, आसपास के इलाके और घर की बनावट की जानकारी थी.

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    आरोपियों के घर से मिला हैरान करने वाला सामान

    हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से कई ऐसी चीजें बरामद की हैं, जिनसे जांच का दायरा और बढ़ गया है. पुलिस को कई फर्जी पहचान पत्र, पश्चिम बंगाल पुलिस से जुड़े दिखने वाले नकली बैज और रेलवे टिकट चेकर के नाम का फर्जी बैज मिला है. इसके अलावा पुलिस को नकली नोटों जैसी दिखने वाली गड्डियां भी मिली हैं. जांच के मुताबिक इन गड्डियों में ऊपर और नीचे असली नोट लगाए गए थे और बीच में सामान्य कागज रखा गया था. पुलिस इसे धोखाधड़ी के मामलों में इस्तेमाल होने वाले तरीके से जोड़कर देख रही है.

    छापेमारी के दौरान कई घड़ियां और 100 से ज्यादा शर्ट भी बरामद हुई हैं. आरोपी इन सामानों का सही सोर्स नहीं बता पाया. अब दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस को भी जानकारी दी है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी किसी और चोरी, ठगी या दूसरे अपराधों में शामिल तो नहीं था.

    हत्या के बाद भागने की भी बनाई थी योजना

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपति ने वारदात के बाद पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की. सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने तीन बार कपड़े बदले. पहली बार दिल्ली पहुंचने के बाद, दूसरी बार हत्या के बाद और तीसरी बार ट्रेन पकड़ने से पहले कपड़े बदले गए. हत्या के बाद दोनों टैक्सी से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे. वहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद ऑटो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गए और वहां फिर कपड़े बदले. इसके बाद दोनों अपने नाबालिग बेटे के साथ ट्रेन से बर्धमान पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, घर जाने के लिए उन्होंने सीधे रास्ते का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि स्टेशन के पीछे वाले रास्ते से निकले और पैदल लंबा रास्ता तय किया ताकि किसी को शक न हो.

    यह भी पढ़ें :  Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपना स्कूटर घर से करीब 300 मीटर दूर एक बाजार में खड़ा किया था. पुलिस ने करीब 24 घंटे की तलाश के बाद स्कूटर को ट्रैक किया. जांचकर्ताओं का मानना है कि आरोपी ने जानबूझकर अपनी पहचान और गतिविधियों को छिपाने की कोशिश की थी ताकि पुलिस तक आसानी से न पहुंच सके.

    मोबाइल फोन ले जाने का शक

    पुलिस को शक है कि हत्या के बाद आरोपी प्रोफेसर का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया, ताकि व्हाट्सऐप चैट और दूसरे डिजिटल सबूत मिटाए जा सकें. पुलिस अब फोन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है. वहीं, हत्या में इस्तेमाल हथियार को लेकर भी दोनों आरोपियों के बयानों में अंतर सामने आया है. आरोपी पति का कहना है कि हथियार बर्धमान से लाया गया था, जबकि पत्नी ने दावा किया कि इसे दिल्ली से खरीदा गया था. पुलिस इस विरोधाभास की जांच कर रही है.

    ट्रेन की जनरल बोगी में सफर

    पुलिस के मुताबिक आरोपी पश्चिम बंगाल से ट्रेन से आए थे. लेकिन उनके आने जाने के रिजर्वेशन का रिकॉर्ड नहीं मिला है, ऐसा लगता है कि वो जरनल बोगी में बैठकर आए. इसे लेकर जांच जारी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 200 से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच की गई. इसके बाद जांच टीम आरोपियों तक पहुंची. पूरी कार्रवाई डीसीपी राजीव कुमार की निगरानी में की गई. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी दंपति ने इससे पहले भी किसी और वारदात को अंजाम दिया था या नहीं. फिलहाल देवस्मिता पॉल हत्याकांड में हर एंगल से जांच जारी है.

    यह भी पढ़ें :  170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा के आगे बेबस हुईं पॉवरफुल विशालकाय JCB क्रेनें, 2 दिन तक कई कोशिशों के बावजूद नहीं हिली मूर्ति, इस चमत्कार के आगे विज्ञान भी हुआ फेल

    यह भी पढ़ें: CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    यह भी पढ़ें: लोग एक सरकारी नौकरी के लिए तरसते हैं, छत्तीसगढ़ की चारु पांडे ने 23 की आयु में 19 एग्जाम क्रैक किए, आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा ‘गोल्ड मेडल’

    यह भी पढ़ें: बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026

    New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    September 9, 2026

    Korba: पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    September 9, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल…अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग

    September 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,928 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,379 Views
    Don't Miss

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा श्री संतोष शर्मा जी के छत्तीसगढ़ उच्च…

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.