Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार
    Featured

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 5, 2026Updated:June 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n714967101178068098589151dbc7977d7b5e431ac5cc7efc90dabb5590063407410c322ee1544d7ca8b426
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लखनऊ/स्वराज टुडे: लखनऊ पुलिस ने मदद के बहाने नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर राजस्थान में शादी के लिए बेचने वाले गिरोह का राजफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफतार किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

    पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अनुराग यादव (25), मोहम्मद अख्तर (32), प्रिया पटेल उर्फ शीला (23) शामिल है। हिरासत में लिये गये नाबालिग आरोपी 17 साल का है।

    गिरोह के निशाने पर थीं गरीब और बेसहारा लड़कियां

    पुलिस के मुताबिक, माता-पिता के बिना रहने वाली या आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की लड़कियों को गिरोह के सदस्य निशाना बनाते थे।

    उन्होंने बताया कि उनकी तस्वीरें राजस्थान में अपने साथियों को भेजते थे, जहां पैसे के बदले उनकी शादी तय की जाती थी। लखनऊ दक्षिण के पुलिस उपायुक्‍त (डीसीपी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि मोहनलालगंज पुलिस ने 12 मई को गनिहार गांव इलाके से 16 और 12 साल की दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां कीं।

    मां से मिलाने का झांसा देकर ले जाई गईं नाबालिग बहनें

    लड़कियों की दादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एक नाबालिग रिश्तेदार और उसके साथी (रायबरेली की रहने वाली प्रिया पटेल) ने लड़कियों को उनकी मां से मिलवाने के बहाने ले गए थे। डीसीपी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और लड़कियों को बरामद करने के लिए चार टीमें बनाईं, जिनमें एक टीम सादे कपड़ों में थी।

    यह भी पढ़ें :  बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन ; बालको ने नेहरू नगर में किया सामुदायिक भवन का निर्माण

    150 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की और तकनीकी व मैनुअल निगरानी की, जबकि लड़कियों के मोबाइल फोन बंद थे। दोनों लड़कियों को 18 मई को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जांच और उनके बयान दर्ज करने के दौरान पुलिस को पता चला कि उन्हें शादी के लिए बेचने के इरादे से राजस्थान के कोटा ज़िले में ले जाया गया था।

    राजस्थान में पैसों के बदले कराई जाती थी शादी

    पुलिस के अनुसार गिरफतार आरोपी प्रिया पटेल ने जांचकर्ताओं को बताया कि 2020 में रायबरेली में एक शादी समारोह के दौरान वह कोटा की रहने वाली सोनम नाम की महिला से मिली थी।

    सोनम ने कथित तौर पर उससे कहा था कि गरीब और सुंदर लड़कियों की राजस्थान में पैसे के बदले शादी कराई जा सकती है और ऐसी लड़कियों का इंतज़ाम करने के लिए उसे पैसे मिलेंगे। पुलिस ने बताया कि प्रिया रायबरेली में किराए के मकान में अपने साथी अनुराग यादव के साथ करीब दो साल से रह रही थी। ये दोनों, मोहम्मद अख्तर के साथ मिलकर, ऐसी लड़कियों की तलाश करते थे जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हों या जिनके माता-पिता न हों, क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके परिवार वाले शिकायत दर्ज नहीं करा पाएंगे।

    दोस्ती, घूमाने और नए कपड़ों का दिया जाता था लालच

    पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य ऐसी लड़कियों से दोस्ती करते थे और उन्हें बाहर घुमाने ले जाने या नए कपड़े दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले जाते थे।

    यह भी पढ़ें :  Varanasi: आधी रात गरजा बाबा का बुलडोजर, महज 22 मिनट में ढहाई गई 42 फीट ऊंची 'अजगैब शहीद मस्जिद'

    पुलिस ने बताया कि लड़कियों को पहले रायबरेली लाया जाता था, जहां उन्हें नए कपड़े दिए जाते थे और उनकी तस्वीरें कोटा में सोनम और उसके पति भूपेंद्र चौधरी को व्हाट्सएप के ज़रिए भेजी जाती थीं। तस्वीरें साझा करने के बाद, आरोपी राजस्थान के उस जोड़े से पैसों का सौदा करते थे।

    हर लड़की के बदले मिलते थे करीब डेढ़ लाख रु

    प्रिया ने पुलिस को बताया कि उसे हर लड़की की शादी तय कराने के लिए करीब एक लाख से 1.5 लाख रुपये मिलते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इससे पहले भी रायबरेली की दो बहनों को शादी के लिए सोनम और भूपेंद्र के पास भेजा था।

    मौजूदा मामले में, नाबालिग पीड़ितों को एक नाबालिग आरोपी की मदद से ले जाया गया था, जो पीड़ितों का रिश्तेदार था। प्रिया ने लड़कियों से कहा था कि वह उन्हें उनकी मां से मिलवाने ले जा रही है, जो कई सालों से उनसे दूर थीं। आरोपी लड़कियों को रायबरेली ले गए और बाद में अपने साथियों से निर्देश मिलने के बाद उन्हें कोटा भेजने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां भी बरामद कर ली गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के साथियों समेत अन्य लोगों की संलिप्तता की आगे जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: 1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    यह भी पढ़ें: TMC नेता परितोष दत्ता गिरफ्तार, सुरेंद्रनाथ कॉलेज हथियार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें :  पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स

    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के आरोप में आईआईटियन ढोंगी बाबा गिरफ्तार, शिक्षित युवतियों का ब्रेनवाश कर बनाता था सम्बन्ध

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026

    8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा के भूमिगत खदान सिंघाली में कार्यरत् आउट सोर्सिंग कम्पनी टी.एम.सी. प्रा. लिमिटेड के विरुद्ध दिनांक 25.06.2026 को अनिश्चितकालीन गेट बंदी/धरना प्रदर्शन का ऐलान

    June 12, 2026

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,627 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,063 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के बुधवारी बायपास मार्ग पर 6-7 जून की दरमियानी रात हुए…

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.