Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    18 साल के बेटे ने लगाई पहाड़ से छलांग, पीछे-पीछे पिता और मां भी कूदी, एक झटके में परिवार खत्म, सामने आया खौफनाक वीडियो

    August 21, 2026

    Korba: मूर्तिकारों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले स्वरूप में गणेश जी की प्रतिमा ना बनाने की अपील, हिंदू नारायणी सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    August 21, 2026

    Korba: प्रमुख हिंदू त्योहारों के एक दिन पूर्व व एक दिन बाद ना हो परीक्षाएं आयोजित, बजरंग दल ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद
    Featured

    Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7127005451779125343679cb93a88b6260091ba24dbc08f1991eac5b7365cdd5e8a2d9708d3f752ad44c2d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सोमवार को दूसरी कैबिनेट बैठक में सरकार ने धर्म के आधार पर दी जाने वाली सरकारी मदद को बंद करने का फैसला लिया है. ये फैसला 1 जून से लागू होगा. इसका मतलब हुआ कि 1 जून से बंगाल में इमामों-मुअज्जिनों को मिलने वाला भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय बंद हो जाएगा.

    ममता बनर्जी की सरकार में इन सारी योजनाओं को शुरू किया गया था. ममता सरकार में इमामों को हर महीने 3,000 रुपये, मुअज्जिनों और पुजारियों को 1,500 रुपये का भत्ता मिलता था. अल्पसंख्यक छात्रों को भी पढ़ाई के लिए वजीफा दिया जाता था. ये सब 1 जून से बंद हो जाएगा.

    कौन-कौन सी योजनाओं पर पड़ेगा असर?

    ममता सरकार में इमामों को मासिक भत्ता मिलता था. 2023 में ममता सरकार ने इस भत्ते को बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया था. अब यह योजना बंद हो जाएगा. 2012 से इमामों को भत्ता मिल रहा था. इमामों के अलावा मुअज्जिनों को मिलने वाला मासिक भत्ता भी 2023 में बढ़ाकर 1,500 रुपये किया गया था. मुअज्जिन नमाज के लिए अजान देने वाले को कहा जाता है.

    ममता सरकार में मंदिरों के पुजारियों और पुरोहितों को भी हर महीने भत्ता मिलता था. पुरोहितों और पुजारियों को हर महीने 1,500 रुपये मिलते थे. अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति देने के मकसद से ममता सरकार में ऐक्यश्री योजना शुरू की गई थी. इसमें मुस्लिमों के अलावा ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी छात्र भी शामिल थे. योजना के तहत स्कूल से लेकर PhD तक स्कॉलरशिप मिलती थी. इस योजना में छात्रों को 11 हजार से 33 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप मिलती थी.

    यह भी पढ़ें :  कौन है ये 'चुंबन बाबा'? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    कैबिनेट बैठक में दो बड़े फैसले

    मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पिछली सरकार के दौरान फंड डिस्ट्रीब्यूशन में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि टीएमसी की सरकार में कथित तौर पर किए संस्थागत भ्रष्टाचार की जांच के लिए रिटायर्ड जज जस्टिस बिस्वजीत दास की अगुवाई में एक जांच आयोग बनाया गया है.

    इसके अलावा महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे को लेकर भी एक कमेटी बनाई गई है. सीएम शुभेंदु ने बताया कि रिटायर्ड जस्टिस समापति चटर्जी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी में आईपीएस दमयंती सेन सदस्य सचिव होंगी. राज्य में महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचारों से जुड़े सभी मामलों की जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि एक महीने के भीतर रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

    और क्या-क्या फैसले लिए गए?

    पश्चिम बंगाल में 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. पहली कैबिनेट बैठक में उन्होंने 6 बड़े फैसले लिए थे. अब सोमवार को दूसरी कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं.

    दूसरी कैबिनेट मीटिंग में 1 जून से बंगाल में अन्नपूर्णा योजना लागू करने का फैसला लिया गया है. इसके तहत महिलाओं को 3 हजार रुपये की मदद मिलेगी. साथ ही महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी.

    महिला और बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि नागरिकता कानून (CAA) के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने वालीं और वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए ट्रिब्यूनल में आवेदन करने वालीं महिलाओं को भी अन्नपूर्णा योजना का लाभ मिलेगा.

    यह भी पढ़ें :  कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    उन्होंने बताया कि सरकार ने 7वें वेतन आयोग के गठन को भी मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही सरकार ने ओबीसी लिस्ट भी कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार रद्द कर दी है और आरक्षण पात्रता तय करने के लिए एक जांच कमेटी गठन करने का फैसला लिया है.

    यह भी पढ़ें: Korba: जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों पर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

    यह भी पढ़ें: खेलते-खेलते कार में जा बैठी मासूम हाजरा, गेट लॉक हुआ तो दो घंटे तक अंदर तड़पती रही, दम घुटने से मौत

    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    18 साल के बेटे ने लगाई पहाड़ से छलांग, पीछे-पीछे पिता और मां भी कूदी, एक झटके में परिवार खत्म, सामने आया खौफनाक वीडियो

    August 21, 2026

    Korba: मूर्तिकारों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले स्वरूप में गणेश जी की प्रतिमा ना बनाने की अपील, हिंदू नारायणी सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    August 21, 2026

    Korba: प्रमुख हिंदू त्योहारों के एक दिन पूर्व व एक दिन बाद ना हो परीक्षाएं आयोजित, बजरंग दल ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र

    August 21, 2026

    Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 21, 2026

    Korba: नगर निगम आयुक्त स्वयं उतरे सड़क पर, शैक्षणिक संस्थानों के समीप 64 दुकानों व ठेलों पर तंबाकू उत्पाद विक्रय पर कराई कार्यवाही, मचा हड़कंप

    August 21, 2026

    Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल… एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    August 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,861 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,494 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,355 Views
    Don't Miss

    18 साल के बेटे ने लगाई पहाड़ से छलांग, पीछे-पीछे पिता और मां भी कूदी, एक झटके में परिवार खत्म, सामने आया खौफनाक वीडियो

    August 21, 2026

    संभाजीनगर/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां…

    Korba: मूर्तिकारों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले स्वरूप में गणेश जी की प्रतिमा ना बनाने की अपील, हिंदू नारायणी सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    August 21, 2026

    Korba: प्रमुख हिंदू त्योहारों के एक दिन पूर्व व एक दिन बाद ना हो परीक्षाएं आयोजित, बजरंग दल ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र

    August 21, 2026

    Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.