Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत
    Featured

    13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260514 WA0040
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *व्यक्तित्व, समाज के विकास और राष्ट निर्माण में खेलो की अहम भूमिका- लखन लाल देवांगन (केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन)

    *किकबॉक्सिंग खेल आत्मरक्षा हेतु महत्वपूर्ण खेल- छगन लाल मूंदड़ा (अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन)

    *खेल से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास – संजू देवी राजपूत (महापौर – नगर पालिक निगम कोरबा)

    *चिल्ड्रन एवं कैडेट वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाए किकबाक्सिंग के दांव पेंच

    *कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने 53 स्वर्ण, 12 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीतकर जिले को दिलाई विजेता टीम ट्राफी

    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 7 से 18 वर्ष के बालक बालिकाओं की चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर वर्ग की 13वीं राज्य स्तरीय किकबाक्सिंग स्पर्धा का आयोजन 10 से 12 मई 2026 को कोरबा में संपन्न हुआ । छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के बालक बालिका किकबाक्सिंग खिलाड़ियों एवं ऑफिसियल ने अलग अलग वजन वर्ग के अंर्तगत प्वाइंट फाइटिंग,लाइट कांटेक्ट, किक लाइट,म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स के इवेंट्स में हिस्सा लिया।

    IMG 20260514 WA0042 IMG 20260514 WA0041

    उक्त प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन, केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अति विशिष्ट अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छगन लाल मूंदड़ा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर जोगेश लांबा,क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, नरेंद्र देवांगन,श्रीमती निर्मला मूंदड़ा, सुशील गर्ग
    ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

    IMG 20260514 WA0039 IMG 20260514 WA0040

    मुख्य अतिथि मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल से व्यक्तित्व और समाज का विकास होता है, साथ ही राष्ट निर्माण में भी खेलो की अहम भूमिका होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को सतत अभ्यास करते रहने हेतु प्रेरित किया। अति विशिष्ट अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने भी अपने उद्बोधन से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाट अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, नूतन सिंह राजपूत सभापति नगर पालिक निगम, शिवम पांडेय, सहायक खेल अधिकारी राम कृपाल साहू, मोहन सोनी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कोरबा जिले से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालिका वर्ग में सृष्टि मिश्रा, हर्षिता यादव, नाफिया सिद्दीकी, समायरा नाहक, काव्या दिनेश, आराध्या अग्रवाल, कृति साहू, अवन्या तिवारी, हर्षिता यादव, श्रद्धा लक्ष्मी साहू, नूतन तिवारी, नव्या तिवारी, अदाया उपाध्याय, मानसी यादव, दिव्या कर्ष, कर्रा तेजस्वनी, नैना प्रजापति, आफिया फातिमा, आस्था गुप्ता ने स्वर्ण, श्रेया लक्ष्मी साहू,
    दिव्यांशी ए ने रजत एवं दिव्यांशी , कर्रा तेजस्वनी कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार बालक वर्ग में बालक वर्ग में हिन्द यादव, मोहम्मद अर्श, वैदिक पलेरिया , खुशाल साहू, नमन प्रजापति, दक्षवीर, शिवा साहू, चिराग़ चौहान, श्लोक राज राठौर, शशांक निर्मलकर , स्पर्श गोयल, नितेश साहू, मयंक सिंह,प्रद्युम गोयल, प्रियांशु शर्मा ने स्वर्ण,पी साईं हर्ष , सौरब साहू , आशुतोष गुप्ता, अभिजीत मानिकपुरी, प्रतीक साहू ने रजत एवं आवेश रज़ा, ऋषभ पांडु ने कांस्य पदक जीता। कई खिलाड़ियों ने डबल इवेंट्स में भी पदक जीते।
    इस प्रकार कोरबा जिले ने 53 स्वर्ण, 12 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रायपुर जिले के खिलाड़ियों ने 32 स्वर्ण,33 रजत एवं 32 कांस्य जीतकर द्वितीय स्थान तथा बिलासपुर जिला 30 स्वर्ण, 30 रजत एवं 15 कांस्य जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। सभी चयनित जूनियर किकबॉक्सर 30 मई से 3 जून तक के टी ग्लोबल स्कूल भुनेश्वर उड़ीसा एवं सब जूनियर खिलाड़ी 17 से 21 जून तक इंदौर पब्लिक स्कूल इंदौर मध्यप्रदेश में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में राज्य की टीम की ओर से भाग लेंगे। प्रतियोगिता को संपन्न करने में निर्णायक मंडल तथा वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभात साहू ,मनीष बाग ,रघुनाथ नायक,मयंक डडसेना, लोकिता चौहान, शुभम यादव, जुनैद आलम,अंकुश लाल यादव ,, सरवर इक्का , स्वाति रजवाड़े, अमन सोनी,मनीष वर्मा, दुर्गेश पटेल, अन्नू देवी कंवर, रमेश साहू , सूरज साहू , हिमांशु बर्मन , मनीष वर्मा, सीमा निषाद, आशीष प्रजापति, जगदीश यादव, मोहित राम, रजत गोयल, कुलदीप गुप्ता, भानु प्रताप साहू ,मनोज कसेरा का योगदान रहा।
    सभी खिलाड़ियों को छग किकबाक्सिंग संघ के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, क्रीड़ा भारती के जिला प्रमुख बलराम विश्वकर्मा, विकास नामदेव, राहुल मोदी एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 26 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: Korba: पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series

    यह भी पढ़ें: Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारम्भ 18 मई को

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,684 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,094 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026932 Views
    Don't Miss

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने अपने वक्तव्य…

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.