Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
    Featured

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260813 WA00901
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * स्वास्थ्य मंत्री ने ली बिलासपुर संभाग की स्वास्थ्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक
    * टीम भावना से काम कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
    * मलेरिया, टीबी, कुष्ठ एवं सिकलसेल की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग और उपचार पर जोर
    * संस्थागत प्रसव बढ़ाने, एएनसी जांच एवं ऑनलाइन डाटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश
    * बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं होने पर वेतन कटौती कार्यवाही के निर्देश

    कोरबा/स्वराज टुडे:  प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बिलासपुर संभाग के स्वास्थय विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कोरबा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में स्वास्थय सेवाओं की स्थिति, उपलब्ध मानव संसाधन, दवाइयों की उपलब्धता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
    बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर मंत्री श्री जायसवाल ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सीएमएचओ और डीपीएम अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर टीम भावना से काम करें और आमनागरिक को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवस्था में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। आवश्यक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है और संसाधनों के लिए धन की कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्था को दुरुस्त करें।

    स्वास्थ्य मंत्री ने दो टूक कहा कि “आमनागरिक से जुड़ी स्वास्थय सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और प्रत्येक स्वास्थय केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें, यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
    बैठक में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित कटारिया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक संजीव झा, कलेक्टर कुणाल दुदावत, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक, संभाग के सभी जिलों के सीएमएचओ एवं डीपीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    मलेरिया, टीबी, कुष्ठ एवं सिकलसेल की शत-प्रतिशत जांच और उपचार पर जोर

    स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मलेरिया, टीबी, कुष्ठ एवं सिकलसेल जैसी बीमारियों के उन्मूलन के लिए अभियान चलाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन रोगों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग, समय पर जांच, उपचार और मरीजों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
    कुष्ठ रोग के मामले में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने बिलासपुर, सक्ती एवं कोरबा जिले के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, टीबी, कुष्ठ एवं सिकलसेल जैसी बीमारियों को शून्य स्तर तक लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से निरंतर कार्य करना होगा।
    उन्होंने सभी जिलों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करने तथा 25 दिसंबर तक राज्य के प्रत्येक जिले के कम से कम एक विकासखंड को सम्पूर्ण क्षय सुरक्षित विकासखंड बनाने के लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर काम करने के निर्देश दिए।

    संस्थागत प्रसव और मातृ स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता

    स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच, जांच संबंधी सभी जानकारी की ऑनलाइन एंट्री तथा मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
    उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही मितानिनों के प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश स्वास्थ्य सचिव को दिए।
    स्वास्थ्य मंत्री ने मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा करते हुए मातृ मृत्यु के प्रकरणों को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने को कहा। उन्होंने प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर जरूरतमंद मरीज को तत्काल रक्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीवन बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए आवश्यकतानुसार नियमों में यथासंभव शिथिलता के साथ तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
    उन्होंने निजी चिकित्सालयो में होने वाले प्रसव की जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थय से संबंधित आंकड़ों का सही संधारण हो सके।

    यह भी पढ़ें :  Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    बर्थ वेटिंग होम के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रसव प्रतीक्षा गृह स्थापित करने हेतु जिलों से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनेस्थीसिया एवं प्रसव सेवाओं के लिए आरसीएच द्वारा निर्धारित दर के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार सेवाएं लेने के निर्देश दिए।

    दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

    स्वास्थ्यमंत्री ने कोरबा जिले के दूरस्थ कोरबी-पसान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेमरू-श्यांग तथा कोरबी-सिरमिना क्षेत्र में एम्बुलेंस सुविधा बढ़ाने के लिए आवश्यक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को समय पर चिकित्सालय पहुंचाकर त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
    उन्होंने कहा कि भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी शहरी क्षेत्रों के समान स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों को शत-प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।

    टीकाकरण और शिशु स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी

    स्वास्थ्य मंत्री ने शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवजात शिशुओं के जन्म से लेकर उनके उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    उन्होंने नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को एक वर्ष तक ट्रैक करने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

    मलेरिया-डेंगू की रोकथाम के लिए नियमित मॉनिटरिंग

    बैठक में मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने डीडीटी के नियमित छिड़काव और उसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम एवं छात्रावासों में रहने वाले बच्चों सहित आमनागरिकों को मच्छरदानी के नियमित उपयोग के लिए जागरूक करने को कहा।
    उन्होंने निर्देशित किया कि मलेरिया एवं डेंगू का कोई भी प्रकरण सामने आने पर तत्काल जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

    यह भी पढ़ें :  Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    स्वच्छ पेयजल और डायरिया की रोकथाम पर जोर

    डायरिया की रोकथाम की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमनागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
    उन्होंने पीलिया एवं सर्पदंश के मामलों में समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा अटल लैब एवं अस्पतालों की लैब में गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    दवाइयों और मानव संसाधन की उपलब्धता की समीक्षा

    स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य संस्थाओं में दवाइयों की उपलब्धता, मानव संसाधन, आवश्यक उपकरणों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जिस कार्य के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है, उसका उसी उद्देश्य के लिए पूर्णतः सदुपयोग होना चाहिए। स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर आमनागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्यवाही

    स्वास्थ्य मंत्री ने सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस और आवश्यक ऑनलाइन एंट्री में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार वेतन कटौती सहित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग सीधे आमनागरिक के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा विभाग है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निभाए। व्यवस्था में सुधार, संसाधनों का बेहतर उपयोग और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    यह भी पढ़ें: नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026

    योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    September 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,933 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,512 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    प्रतिनियुक्ति-अटैचमेंट हटाने की कवायद के बीच रायगढ़ शिक्षा विभाग में जमे शिक्षक-कर्मचारी, शासन के आदेशों…

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.