छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारम्भ दिनांक 18-05-2026 को संध्या 6:00 बजे को माननीय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन जी, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम चन्द पटेल जी एवं माननीय महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत जी द्वारा इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी.नगर कोरबा परिसर में स्थित राजीव गाँधी इंडोर ऑडिटोरियम में होने जा रहा है। जिसके मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब मुंबई होंगे ।
मुख्य वक्ता के रूप में मुम्बई के सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब होंगे शामिल
आपने देश विदेश में मानवता के कल्याण के लिए एवं निराश, हताश तथा तनाव ग्रस्त लोगे के जीवन में अपने उदबोधन से नव उर्जा का संचार कर खुशियों से आप्लावित कर दिया | त्रिदिवसीय कार्यक्रम के पूर्व उपरोक्त स्थान व समय पर ही कॉर्पोरेट जगत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आई.डी.ए एसोसिएशन, मीडिया प्रभाग व अन्य गणमान्य लोगो के लिए ‘हील योर माइंड हील योर लाइफ’ का कार्यक्रम दिनांक 17-05-2026 को एस.इ.सी.एल. बिलासपुर सिपत व डब्लू.सी.एल. नागपुर के उर्जावान सी.एम.डी भ्राता हरीश दुहान के मुख्य आतिथ्य में सम्पादित होगा |
19 मई को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
दिनांक 19-05-26 के कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री भ्राता श्री जयसिंह अग्रवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद जी होंगे तथा दिनांक 20-05-26 के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत जी से भी निवेदन किया गया है तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भ्राता आशुतोष पाण्डेय जी आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा एवं श्रीमती प्रेमलता यादव डी. ऍफ़.ओ कोरबा उपस्थित होंगे।
भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प
इस कार्यक्रम के अलावा मुख्य आकर्षण के रूप में सम्पूर्ण भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार के नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्यालय आबू राज के मध्य नई दिल्ली में 2 दिसम्बर 2024 को mou के संयुक्त तत्वावधान में ‘मिशन स्पंदन’ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने हेतु कई राज्यों को लाभान्वित करते हुए छतीसगढ़ राज्य के जिला कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू पर्वत राजस्थान से ‘नशा मुक्त भारत अभियान रथ’ का शुभागमन होने जा रहा है जिसका विधिवत उदघाटन दिनांक 18-05-2026 को सम्पन्न होगा |
नशा मुक्त भारत अभियान रथ का मुख्य आकर्षण
इस रथ का मुख्य आकर्षण ऑडियो विडियो एवं चित्र प्रदर्शनी के साथ साथ कुंभकर्ण के मॉडल द्वारा अज्ञानता की निद्रा में सुषुप्त जनमानस को इस ईश्वरीय सन्देश के द्वारा जागरुक करना है। इसके साथ ही इस अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में शिक्षा जागरूकता और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से नशे के दुरोपयोग को रोकना, जमीनी स्तर पर गतिविधियों और सोशल मीडिया के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना, युवा सशक्तिकरण, विद्यालयों एवं विश्व विद्यालयों में नशा मुक्त परिसर बनाना, नशा मुक्त समाज के लिए सहयोग, आध्यत्मिक मार्गदर्शन और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ जीवन को बढावा देना, रैली, सेमिनार और कार्यशालाओ का आयोजन तथा योग और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ाना आदि है । उक्त रथ कोरबा के शहरी और ग्रामीण अंचल के प्रमुख स्थानों पर जा कर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रस्तावित है।
इसके अतिरिक्त बी. के. डॉ. सचिन परब द्वारा एन.टी.पी.सी टाउनशिप स्थित अम्बेडकर ऑडिटोरियम में त्रिदिवसीय शिविर “खुशियों का पासवर्ड” दिनांक 18 मई से 20 मई तक प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित है तथा अन्य कार्यक्रमों में जिला जेल कोरबा के बंदियों के लिए दिनांक 18-05-26 को दोपहर 12 से 01 बजे, गेवरा के सी.आई.एस.ऍफ़. केंद्र में सायं 4 से 5 बजे, दिनांक 19-05-26 को कोरबा ब्रांच ऑफ़ CIRC ऑफ़ ICAI के लिए टी.पी. नगर स्थित होटल गणेश इन् में दोपहर 12 से 1 बजे तथा सायं को एस.ई.सी.एल. क्लब कोरबा में समय सायं 4 से 5 बजे तक अपना कार्यक्रम देंगे।
कोरबा वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
इस अवसर पर संस्था की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी के द्वारा कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए समस्त कोरबा वासियों को आहवान किया गया है।

Editor in Chief






