Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप
    Featured

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n20000491651786625602145b3cc13d07e3ecc95bcd0d044dee44057d75f501efa13d16053d53c7089a1eaa0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ कैडर के अंडर ट्रेनी IPS अधिकारी राहुल बंसल इस समय एक ऐसे विवाद के केंद्र में हैं, जिसने प्रशासनिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। जिस अधिकारी ने कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें की थीं, आज वही अपनी पहली फील्ड पोस्टिंग में ही 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण के बीच उनका एक पुराना मॉक इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने नैतिकता और सार्वजनिक सेवा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    मॉक इंटरव्यू में छलका था ‘ईमानदारी’ का दर्द

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो राहुल बंसल के UPSC की तैयारी के दिनों का है। लगभग 2 मिनट के इस क्लिप में वह भ्रष्टाचार, गवर्नेंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में सुधार की जरूरत पर जोर देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे एक निजी अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि उनके भाई, जो IIT कानपुर में थे, उन्हें अमेरिका में रिसर्च पेपर पेश करने के लिए तुरंत बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत थी। उस वक्त पंचायत के एक अधिकारी ने उनसे 500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बंसल ने वीडियो में कहा था, “मुझे 500 रुपये की रिश्वत देते हुए बहुत बुरा लगा, लेकिन पैसे मिलते ही काम बिना किसी रुकावट के हो गया”।

    https://x.com/i/status/2087476679442673975

    सिस्टम को सुधारने की बात और अब 1 करोड़ का आरोप

    विडंबना देखिए कि जो राहुल बंसल कभी 500 रुपये की रिश्वत देने पर ग्लानि महसूस कर रहे थे, आज उन पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान ही 1 करोड़ रुपये की घूस लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने साइबर थाने के दो सब-इंस्पेक्टर्स के साथ मिलकर एक मामले में आरोपियों को बचाने के लिए उनके रिश्तेदारों से हवाला के जरिए यह मोटी रकम वसूली। शिकायत के अनुसार, यह रिश्वत 50-50 लाख रुपये की दो किस्तों में ली गई थी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई मुश्किलें

    इस भ्रष्टाचार के खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत के लेन-देन से जुड़ी बातचीत को वॉट्सऐप कॉल के जरिए रिकॉर्ड कर लिया। इसी रिकॉर्डिंग को आधार बनाकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के डीजीपी से पूरे मामले की हकीकत पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, CBI निदेशक को भी नोटिस जारी कर पूछा गया है कि अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है।

    नैतिकता और असलियत के बीच छिड़ी बहस

    राहुल बंसल के इस पुराने वीडियो के दोबारा चर्चा में आने से सिविल सर्विस एस्पिरेंट्स के आदर्शों और पब्लिक ऑफिस की कड़वी सच्चाई के बीच के अंतर पर बहस छिड़ गई है। वीडियो में जब इंटरव्यूअर ने उनसे पूछा था कि क्या पूरा सिस्टम भ्रष्ट है, तो उन्होंने जवाब दिया था कि कुछ अधिकारियों के आधार पर सबको नहीं आंकना चाहिए। लेकिन आज खुद उन पर लगे आरोपों ने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, अभी इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन यह मामला पूरे देश में ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    यह भी पढ़ें: नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    यह भी पढ़ें :  पोड़ी उपरोड़ा : 100 बिस्तर वाले छात्रावास में छात्राओं का फूटा गुस्सा..! अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार, धमकी व बाहरी पुरुषों को प्रवेश देने का लगाया आरोप

    यह भी पढ़ें: Morena: घरेलू विवाद के चलते फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार, सास ससुर भी नामजद आरोपी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,836 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,281 Views
    Don't Miss

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ कैडर के अंडर ट्रेनी IPS अधिकारी राहुल बंसल इस समय एक ऐसे…

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.