Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Morena: घरेलू विवाद के चलते फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार, सास ससुर भी नामजद आरोपी
    Featured

    Morena: घरेलू विवाद के चलते फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार, सास ससुर भी नामजद आरोपी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7225118001786157645374cbdcc58e6ca7c05abe3ad0843af55701e77a33f683509a1f8be0c0a0fe833804
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुरैना/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. देश की रक्षा में सरहद पर तैनात रहने वाले एक फौजी ने अपने ही घर में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर डाली.

    बंद कमरे में शुरू हुआ मामूली विवाद चंद मिनटों में खूनी खेल में बदल गया. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे खजूरी रोड इलाके की है. छुट्टी पर घर आए सेना के जवान सोहन सिंह सिकरवार और उसकी 30 वर्षीय पत्नी रानी सिकरवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.

    देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सोहन सिंह ने आपा खो दिया और पिस्टल निकालकर पत्नी के सिर में गोली दाग दी. गोली लगते ही रानी खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

    अस्पताल में शव छोड़कर हुआ फरार

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान गंभीर हालत में पत्नी को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचा. हालांकि, वहां डॉक्टरों के पास महिला को लाते ही वह चकमा देकर मौके से फरार हो गया. अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

    आरोपी फौजी पुलिस हिरासत में, हथियार की जांच जारी

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुरुआती जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी फौजी सोहन सिंह सिकरवार को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध. साथ ही घटना के समय बनी परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    सासससुर भी बने नामजद आरोपी

    मृतका के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के पिता नरोत्तम सिकरवार और मां मुन्नी देवी को भी मामले में नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि परिवार के हर सदस्य की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाएगी.

    घरेलू विवाद मुख्य वजह, फोरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

    जांच अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक तौर पर घरेलू कलह को ही इस जघन्य अपराध की मुख्य वजह माना जा रहा है. घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी कर सभी तथ्यों को अदालत के सामने पेश किया जाएगा और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    यह भी पढ़ें:ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 93 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन पदों पर क्या होनी चाहिए योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026

    यह भी पढ़ें:सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बदली धारणा, कोरबा में हो रहा है ‘किंग कोबरा‘ का प्राकृतिक प्रजनन

    यह भी पढ़ें:New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,954 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,516 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,388 Views
    Don't Miss

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    आज का राशिफल : आज दिन में भद्रा का साया रहेगा, इसलिए कोई भी नया…

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.