Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति…
    Featured

    बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति…

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n711754631177846300006779522028ed8b21cb42bc81fececc2f3b85d6bdc895fbc600f2f07f5db9c0c978
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से बहुत बड़ी अपील की है. पीएम मोदी ने जनता से एक साल तक सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा है कि देश हित में हमको यह तय करना पड़ेगा कि साल भर तक घर में कोई भी फंक्शन हो, कोई भी कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे.

    पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए कहा, ”एक जमाना था जब संकट आता था, कोई युद्ध होता था तो लोग देश हित में सोना दान दे देते थे. आज दान की जरूरत नहीं है. लेकिन देश हित में हमको यह तय करना पड़ेगा कि साल भर तक घर में कोई भी फंक्शन हो, कोई भी कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे. विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हमारी देशभक्ति हमें चुनौती दे रही है और हमें इस चुनौती को स्वीकार करते हुए विदेशी मुद्रा को बचाना होगा.”

    भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने आगे कहा, ”एक समय था जब हम कॉपर एक्सपोर्ट करते थे, लेकिन आज भारत के सामने स्थिति ऐसी बन गई कि अब हमें कॉपर को भी इंपोर्ट करना पड़ता है. हमारे देश में हड़तालें करवाकर कॉपर प्लांट्स को ठप करवा दिया गया और अब हालत यह हो गई कि हमें कॉपर बार से मंगाना पड़ता है और उसमें विदेशी मुद्रा खर्च होती है, इसलिए मैं ऐसे सभी श्रमिक समूह मजदूर संगठनों से भी कहूंगा कि हमें ऐसी बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए. भारत को आत्मनिर्भर बनने से जो भी कदम रोकते हैं, उनमें हमें दूरी बनानी होगी.”

    यह भी पढ़ें :  BLO फखरुनिशा की शर्मनाक हरकत, SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्तों को दिया, फिर अश्लील वीडियो बनवाकर कर दिए वायरल, 4 गिरफ्तार

    बड़ी मात्रा में हमें विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, ”जो लोग ऐसी साजिशों में जुटे हैं उन पर भी कड़ी नजर रखनी होगी. मैं देश की अदालतों से भी आग्रह करूंगा कि ऐसी स्थिति आने पर देश हित में हमें कोई ना कोई रास्ता निकालने की तरफ बढ़ना चाहिए. साथियों ऐसे ही खाने के तेल का भी है. इसके आयात के लिए भी बहुत बड़ी मात्रा में हमें विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है. हर परिवार अगर खाने के तेल में खाने का तेल का जो उपयोग करता है अगर वह कुछ कमी करें मैंने बार-बार कहा है 10% कम करो. अगर हम तेल खाना कम करें ना तो भी वह देशभक्ति का बहुत बड़ा काम है. आप देश सेवा में योगदान दे सकते हैं और इससे देश सेवा भी होगी और देह सेवा भी होगी. इससे देश के खजाने का स्वास्थ्य भी सुधरेगा और परिवार के हर सदस्य का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.”

    केमिकल फर्टिलाइजर खेती से धरती मां को हो रही पीड़ा- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने आगे कहा, ”साथियों विदेशी मुद्रा की खपत वाला एक और सेक्टर हमारी खेती है. हम बहुत बड़ी मात्रा में बाहर से केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करते हैं. केमिकल फर्टिलाइजर खेती के कारण हमारी धरती मां को बहुत पीड़ा हो रही है. हमारे खेत बर्बाद हो रहे हैं. अगर आज हम अपने खेत को नहीं बचाएंगे तो भविष्य में फसलों पर भी खतरा आ जाएगा. इसलिए बहुत जरूरी है कि हम केमिकल फर्टिलाइजर की खपत 25%, 30%, 40%, 50%, उसको घटाएं और आधी कर दें और हम इस उसके साथ-साथ नेचुरल फार्मिंग की तरफ बढ़े. हम फर्टिलाइजर का उपयोग कम करके विदेशी मुद्रा भी बचा सकते हैं और साथ-साथ अपने खेत को बचा सकते हैं. हमारी ये धरती मां को बचा सकते हैं और यह हमें करना ही होगा.”

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    यह  भी पढ़ें: Raipur: मातृत्व दिवस के अवसर पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की महिला टीम पहुंची वृद्धाश्रम, माताओं से मिलकर किया उनका सम्मान, जाना हाल-चाल और मनाया मातृत्व दिवस

    यह  भी पढ़ें: Kolkata: BJP ने बनाई बंगाल में सरकार तो TMC ने किया विपक्ष के नेता का ऐलान, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी

    यह  भी पढ़ें: Kolkata: आज शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, लेकिन इसके पहले ही RG kar रेप व हत्या मामले में कर दिया बड़ा ऐलान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026

    राशिफल 26 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 26, 2026

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

    June 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,668 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,087 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026928 Views
    Don't Miss

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी…

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.