Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Kolkata: आज शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, लेकिन इसके पहले ही RG kar रेप व हत्या मामले में कर दिया बड़ा ऐलान
    Featured

    Kolkata: आज शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, लेकिन इसके पहले ही RG kar रेप व हत्या मामले में कर दिया बड़ा ऐलान

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71152215617782939290676a420c3af03cf339115f6ff5da6d68a967002f8432542d5be0d7fe6fbb2a9d3b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सुवेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। आज शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार का फोकस भाषण से ज्यादा काम पर रहेगा।

    उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और चुनाव के दौरान पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के सपनों को पूरा करना होगी। साथ ही चर्चित आरजी कर मामले की जांच के लिए विशेष आयोग गठित करने की भी घोषणा की गई है।

    “भाषण कम, काम ज्यादा” होगा सरकार का फोकस

    सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तय समय सीमा में काम पूरा करने पर जोर देगी। उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं के उन सपनों को पूरा करूंगा जिन्होंने पार्टी के लिए अपना बलिदान दिया। हम सब मिलकर पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के लिए काम करेंगे।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनावी संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

    आरजी कर केस की जांच के लिए बनेगा आयोग

    मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले शुभेंदु अधिकारी ने आरजी कर मामले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए विशेष आयोग गठित किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इसके अलावा भ्रष्टाचार और सरकारी धन के गबन से जुड़े मामलों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का आयोग बनाने की भी घोषणा की गई है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र - भगवान भाई

    अमित शाह ने कांग्रेस और ममता सरकार पर साधा निशाना

    बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल के लोगों को भयमुक्त माहौल में अपनी राय रखने का मौका मिला। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कई राज्यों में लगातार हार के बाद अब कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। शाह ने कहा कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम और वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर हार छिपाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में आत्ममूल्यांकन और अनुशासन बेहद जरूरी है।

    ममता बनर्जी पर भी किया कटाक्ष

    ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने दावा किया कि राज्य के कई जिलों में तृणमूल कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। उन्होंने बंगाल में बीजेपी की जीत को पूरे पूर्वी भारत की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

    बंगाल की राजनीति में नए दौर की शुरुआत?

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनना राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा। लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस के प्रभुत्व के बाद अब सत्ता परिवर्तन ने नए राजनीतिक समीकरण पैदा कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि शुभेंदु अधिकारी अपनी सरकार के शुरुआती फैसलों से जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

    यह भी पढ़ें: 10वीं बोर्ड में तीन जिलों से पीछे रहा कोरबा- संभाग में 12वीं में कोरबा को पांचवां स्थान

    यह भी पढ़ें: बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

    यह भी पढ़ें :  गांधी जयंती के पावन अवसर पर CWS-CS कोरबा में 'सद्भावना क्रिकेट मैच' का भव्य आयोजन...GM XI ने दर्ज की शानदार जीत

    यह भी पढ़ें: Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,984 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    वृंदावन/स्वराज टुडे: संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम को लेकर एक नया विवाद सामने…

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.