Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026

    मुजफ्फरनगर में ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 13 मजदूरों को बंधक बना हंटर और भाले से पीटा, पिटबुल का पहरा और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: मातृ दिवस पर सेवा का संकल्प: जिला अस्पताल में भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे फल, मरीजों के चेहरों पर आई मुस्कान
    Featured

    Korba: मातृ दिवस पर सेवा का संकल्प: जिला अस्पताल में भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे फल, मरीजों के चेहरों पर आई मुस्कान

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260510 WA0024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा मानव सेवा और मातृ सम्मान को समर्पित एक प्रेरणादायी फल वितरण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अध्यक्षता व मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जिला अस्पताल) कोरबा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर मातृ शक्ति के त्याग, ममता और सेवा भाव को नमन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सेवा और संवेदना से भरे इस आयोजन ने अस्पताल परिसर में आत्मीयता और अपनत्व का वातावरण बना दिया।

    ममता, त्याग और संस्कार की प्रतिमूर्ति हैं मां – श्री गोपाल मोदी

    IMG 20260510 WA0025

    अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार हर व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी माताओं के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि माताएं परिवार की शक्ति और समाज की आत्मा होती हैं, जिनके आशीर्वाद से हर कठिनाई आसान बन जाती है। मातृ दिवस हमें अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

    यह भी पढ़ें :  बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    मां अथाह प्रेम की सबसे बड़ी शक्ति हैं – प्रीति स्वर्णकार

    इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण और अथाह प्रेम की सबसे बड़ी शक्ति है। मातृ दिवस हमें मातृ शक्ति के सम्मान और सेवा का संदेश देता है। भाजपा महिला मोर्चा सदैव समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध रहा है। मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच पहुंचकर सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा आगे भी समाजहित और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों तक संवेदनाएं और सहयोग पहुंच सके।

    इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज ठाकुर, कार्यालय प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ अमित स्वर्णकार, जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्वाति कश्यप, अनुसूईया राठौर, जिला मंत्री चंचला राठौर, हेमा शर्मा, कार्यालय प्रभारी गायत्री श्रीवास, कार्यालय सह प्रभारी केया सेनगुप्ता, मंडल अध्यक्ष सरिता महंत एवं राधिका श्रीवास सहित महिला मोर्चा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मातृ दिवस पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम समाज के प्रति भाजपा महिला मोर्चा की संवेदनशील सोच और जनसेवा के संकल्प का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

    यह भी पढ़ें: Korba: कोहड़िया नाले के पास खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

    यह भी पढ़ें: केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खड़गे और राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला, दिल्ली में चली लंबी मीटिंग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026

    मुजफ्फरनगर में ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 13 मजदूरों को बंधक बना हंटर और भाले से पीटा, पिटबुल का पहरा और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

    June 25, 2026

    BLO फखरुनिशा की शर्मनाक हरकत, SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्तों को दिया, फिर अश्लील वीडियो बनवाकर कर दिए वायरल, 4 गिरफ्तार

    June 25, 2026

    सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

    June 24, 2026

    वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर का सार्वजनिक पार्किंग स्थल हुआ अतिक्रमण मुक्त

    June 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,660 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,079 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    अगर आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे है तो यह भर्ती आपके लिए…

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026

    मुजफ्फरनगर में ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 13 मजदूरों को बंधक बना हंटर और भाले से पीटा, पिटबुल का पहरा और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

    June 25, 2026

    BLO फखरुनिशा की शर्मनाक हरकत, SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्तों को दिया, फिर अश्लील वीडियो बनवाकर कर दिए वायरल, 4 गिरफ्तार

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.