छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में खून से लथपथ एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्ती नहीं हो सकी थी।
यह भी पढ़ें: Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग
यह भी पढ़ें: केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खड़गे और राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला, दिल्ली में चली लंबी मीटिंग

Editor in Chief






