छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोरबा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता को समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्लस्टर प्रभारी बनाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन शिविरों की शुरुआत जनपद पंचायत पोडी-उपरोड़ा में 04 मई को ग्राम लैंगा से होगी। इसके तहत 07 मई को ग्राम सारिसमार, 11 मई को ग्राम चोटिया, 15 मई को ग्राम सिरमीना, 18 मई को ग्राम तुमान, 21 मई को ग्राम जल्के, 26 मई को ग्राम जटगा, 29 मई को ग्राम तानाखार, 03 जून को ग्राम मोरगा तथा 04 जून 2026 को ग्राम गुरसिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत 04 मई को ग्राम ईरफ, 08 मई को ग्राम मागामार, 11 मई को ग्राम चोढ़ा, 15 मई को ग्राम नोनबिर्रा, 18 मई को ग्राम नगोई, 22 मई को ग्राम धौराभांठा, 26 मई को ग्राम निरधी, 29 मई को ग्राम चेपा तथा 04 जून को ग्राम रेंकी में शिविर लगाए जाएंगे।
जनपद पंचायत कोरबा में 07 मई को ग्राम ढोंगदरहा, 11 मई को ग्राम चुईया, 14 मई को ग्राम केराकछार, 21 मई को ग्राम पहदा, 01 जून को ग्राम देवपहरी, 03 जून को ग्राम बरपाली और 05 जून को ग्राम चिर्रा में शिविरों का आयोजन होगा।
जनपद पंचायत करतला में 07 मई को ग्राम कोटमेर, 13 मई को ग्राम गिधौरी, 20 मई को ग्राम देवलापाठ, 28 मई को ग्राम नवापारा (चै), 01 जून को ग्राम कनकी और 04 जून को ग्राम फरसवानी में जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
जनपद पंचायत कटघोरा क्षेत्र में 07 मई को ग्राम धनरास, 14 मई को ग्राम सिंघाली, 19 मई को ग्राम डोंगरी, 26 मई को ग्राम छिंदपुर तथा अंतिम शिविर 05 जून को ग्राम खैरभवना में आयोजित होगा।
सभी शिविरों में राजस्व, पंचायत, बिजली, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य, श्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करेंगे। जिन प्रकरणों का समाधान तत्काल संभव नहीं होगा, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थानों पर आयोजित इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराएँ तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें: New Delhi: अब नहीं लगेंगी लंबी कतारें, हटेंगे सभी टोल प्लाजा; NHAI लागू करेगा मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग

Editor in Chief





