Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश
    Featured

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260419 143411
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * परिजनों ने बताया—छात्रावास में रहने के बाद से दिखते हैं “काले साए”;
    * विशेषज्ञ बोले—मानसिक भय, तनाव और स्वास्थ्य कारणों की हो सकती है वजह
    * मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-पोडी उपरोड़ा/स्वराज टुडे: जिले के पोडी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास (टाइप-4) इन दिनों अजीबोगरीब घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है। छात्रावास में रह रही बालिकाओं के बीच “भूत-प्रेत” का डर इस कदर हावी हो गया है कि कई छात्राएं वहां रहने से इंकार कर रही हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि हाल ही में परीक्षा देने वाली कई बालिकाओं ने छात्रावास छोड़कर आसपास किराए के कमरों में या फिर अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर परीक्षा दी।

    मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब बुधवार को एक बालिका ने डर के कारण अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे तत्काल पोडी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, बालिका अब भी छात्रावास लौटने को तैयार नहीं है और उसके मन में गहरा भय बना हुआ है।

    परिजनों का दावा—“काले साए दिखते हैं”

    घटना के बाद बालिका के परिजनों ने बताया कि जब से वह छात्रावास में रह रही है, तब से वह असामान्य व्यवहार कर रही थी। उनके अनुसार, बच्ची बार-बार यह कहती थी कि उसे दो प्रकार के “काले साए” दिखाई देते हैं, जिससे वह काफी डरी और मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्ची के स्वास्थ्य की गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके।

    यह भी पढ़ें :  कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया सफल रेस्क्यु

    अधिकारियों की अनभिज्ञता ने बढ़ाई चिंता

    जब इस पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी आर. दयाल से जानकारी ली गई, तो उन्होंने इस विषय में किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने भी मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। अधिकारियों के इस रवैये से यह स्पष्ट होता है कि छात्रावासों की मॉनिटरिंग में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।

    डर, अंधविश्वास या स्वास्थ्य समस्या ?क्या है विशेषज्ञों की राय

    जानकारों और विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की घटनाएं कई कारणों से हो सकती हैं, जिन्हें गंभीरता से समझना जरूरी है—

    ● मानसिक भय और सामूहिक प्रभाव: एक बच्चे के मन में बैठा डर तेजी से अन्य बच्चों में भी फैल सकता है, जिससे सामूहिक डर का माहौल बन जाता है।
    ● तनाव और अकेलापन: घर से दूर रहने, पढ़ाई का दबाव और असुरक्षा की भावना बच्चों में मानसिक तनाव बढ़ा सकती है।
    ● स्वास्थ्य संबंधी कारण: शरीर में विटामिन की कमी, विशेषकर आयरन की कमी (एनीमिया), नींद की कमी या कमजोरी के कारण भ्रम जैसी स्थिति बन सकती है।
    ● अफवाह और अंधविश्वास: जागरूकता की कमी और आसपास की मान्यताएं बच्चों के मन में काल्पनिक डर को वास्तविक रूप दे सकती हैं।

    विशेषज्ञों का साफ कहना है कि ऐसे मामलों में “भूत-प्रेत” जैसी बातों से ज्यादा जरूरी है कि बच्चों की मेडिकल जांच, मानसिक काउंसलिंग और उचित देखभाल की जाए।

    आदिवासी क्षेत्र में बढ़ती चुनौती

    कोरबा जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां ग्रामीण इलाकों में आज भी भूत-प्रेत और झाड़-फूंक जैसी मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसे में छात्रावास जैसे शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे बच्चों को वैज्ञानिक सोच की ओर प्रेरित करें और अंधविश्वास से दूर रखें।

    यह भी पढ़ें :  अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम एवं जागरूकता निर्माण करते हुये सतर्कता दिवस का कोरबा जिला प्रशासन के साथ प्रयास

    शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जहां स्कूलों और छात्रावासों का उद्देश्य बच्चों के मन से अंधविश्वास दूर करना होता है, वहीं यहां स्थिति उलट नजर आ रही है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और वे मानसिक भय के कारण शिक्षा से दूर हो रहे हैं।

    प्रशासन से मांग—हो सख्त कार्रवाई

    स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रावास में तत्काल काउंसलिंग और मेडिकल जांच की व्यवस्था की जाए। संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो । छात्रावासों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए । अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शासन-प्रशासन इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर ठोस कार्रवाई करेगा और छात्राओं को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करा पाएगा?

    यह भी पढ़ें: दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    यह भी पढ़ें: ‘गजवा-ए-हिंद’ की तैयारी कर रहा था झोपड़पट्टी में रहने वाला प्लंबर, सोहेल के आतंकी बनने की मिली जानकारी तो उड़े माँ के होश

    यह भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा, लाभ से वंचित ना हों इसके लिए जल्द कराएं केवाईसी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026

    Nagpur: महाराष्ट्र में TCS जैसे एक और कांड से सनसनी, महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद NGO का चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026830 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026791 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    उत्तरप्रदेश महराजगंज/स्वराज टुडे: महराजगंज के सिसवा उर्फ खोरिया गांव के प्राचीन शिव मंदिर में बीती…

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.