Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष
    Featured

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 19, 2026Updated:April 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7090195321776586948364b984d13236f349ea66fe5376f638984b27d5befa7ce8d05f2a1c76e17f6964f5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दवा कारोबारी ने अपनी जुड़वा बच्चियों की गला रेतकर हत्या कर दी। त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के अपने फ्लैट के एक कमरे में उसने जब ये कांड किया तो पत्नी और बेटा बगल के कमरे में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें आभाष तक नही हुआ।

    पुलिस ने आरोपी की पत्नी को उठाकर दी घटना की जानकारी

    पत्नी को घटना का पता तब चला जब पुलिस ने उन्हें जगाया। दवा कारोबारी की करीब 13 साल पहले लव मैरिज हुई थी। एक बेटा और जुड़वा बेटियों के इस परिवार को किसकी नजर लग गई पता नहीं लेकिन रविवार तड़के सामने आए मासूम बच्चियों के इस नृशंस हत्याकांड से त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के लोग ही नहीं जिसने भी घटना के बारे में जाना उसका दिल दहल उठा।

    क्या घरेलू कलह की वजह से पति ने उठाया खौफनाक कदम ?

    कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के K-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में दवा कारोबारी अपने परिवार के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। रविवार को उन्होंने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दूसरे कमरे में सो रही पत्नी को जगाया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस की जांच में घरेलू कलह में हत्या करने की बात सामने आई है।

    आठ साल से किराए पर रह रहा था परिवार

    शशि रंजन मिश्रा अपनी पत्नी रेशमा छेत्री, दो बेटियों रिद्धी-सिद्धि और एक बेटे के साथ त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में विवेक गुप्ता के फ्लैट में आठ साल से किराए पर रह रहे थे। जिन बच्चियों की हत्या की गई है वे मदर टेरेसा मिशन हाईस्कूल में कक्षा पांच की छात्राएं थीं। पुलिस के मुताबिक, बच्चियों के पिता शशि रंजन मिश्रा ने खुद ही सुबह करीब 4:30 बजे फोन कर घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर बहादुर सिंह के अनुसार, वारदात रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की है। मौके से एक स्टील का चापड़ (धारदार हथियार)बरामद हुआ है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। पिता ने हत्या की बात कबूली है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के समय बेटा दूसरे कमरे में मां के साथ सो रहा था। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेशमा को जगाया तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने मौके से आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    पत्नी ने नौकरानी को फोन कर बुलाया

    वहीं, घटना की जानकारी होने पर पत्नी रेशमा सन्न रह गईं। उन्हें कुछ नहीं सूझा तो नौकरानी अमरावती को फोन कर घर बुला लिया। दंपती की करीब 13 साल पहले लव मैरिज हुई थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी ने बताया पिता ने ही बच्चियों की हत्या की है। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका पता लगाने के लिए गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

    कोई पिता अपने जिगर के टुकड़े के साथ कैसे कर सकता है इतनी बड़ी हैवानियत, आज का सबसे बड़ा सवाल

    इस घटना के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई पिता इस तरह की हैवानियत कर सकता है। वहीं, यह घटना एक बार फिर घरेलू तनाव और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों की ओर भी इशारा करती है।

    फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सवाल छोड़ गई है कि आखिर किन परिस्थितियों में कोई पिता इतना कठोर कदम उठा सकता है।

    यह भी पढ़ें: ‘गजवा-ए-हिंद’ की तैयारी कर रहा था झोपड़पट्टी में रहने वाला प्लंबर, सोहेल के आतंकी बनने की मिली जानकारी तो उड़े माँ के होश

    यह भी पढ़ें: दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया, फिर शुरू हुआ आत्मा का ऐसा इंतकाम कि आरोपी को थाने जाकर करना पड़ा सरेंडर

    यह भी पढ़ें :  रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना....सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    यह भी पढ़ें: Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    September 24, 2026

    New Delhi: आसिफ के फोन में मिला अश्लील कंटेंट, हेमंत-मुकेश की सर्च हिस्ट्री डिलीट, आस्था कुंज रेप केस में खुला बड़ा राज़

    September 24, 2026

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    आज का राशिफल: आज का दिन कई राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में…

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.