Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम एवं जागरूकता निर्माण करते हुये सतर्कता दिवस का कोरबा जिला प्रशासन के साथ प्रयास

    April 18, 2026

    महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा, लाभ से वंचित ना हों इसके लिए जल्द कराएं केवाईसी

    April 18, 2026

    Korba: अंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का दिया गया संदेश

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: अंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का दिया गया संदेश
    Featured

    Korba: अंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का दिया गया संदेश

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260418 WA0053
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भाजपा संगोष्ठी में बाबा साहेब को नमन, वरिष्ठों का हुआ सम्मान

    कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।भाजपा जिला कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

    IMG 20260418 WA0051

    बाबा साहेब का व्यक्तित्व जितना व्यापक, उतना ही प्रेरणादायी – धरमलाल कौशिक

    संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का व्यक्तित्व और कृतित्व इतना व्यापक है कि उनके बारे में जितना कहा जाए, वह कम ही है। देश की आज़ादी से पहले भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और आज़ादी के बाद भी उन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। बाबा साहेब एक महान विधिवेत्ता, समाज सुधारक, प्रख्यात प्रोफेसर, समाजशास्त्री और भारतीय संविधान के निर्माता थे। उनके व्यक्तित्व में विविधता और एकरूपता का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, जो उन्हें असाधारण बनाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर बाबा साहेब की कीर्ति और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उनके विचारों को वैश्विक पहचान मिली है। कौशिक जी ने आगे कहा कि जब देश को आज़ादी मिली और अंतरिम सरकार का गठन हुआ, तब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ऐसे व्यक्तित्वों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जो कांग्रेस विचारधारा से नहीं थे। उनमें एक थे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्हें देश का पहला कानून मंत्री बनाया गया, और दूसरे थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिन्हें उद्योग मंत्री बनाया गया। इसके पश्चात 1948 में संविधान निर्माण के लिए जो समिति गठित की गई, उसमें सात सदस्य थे, और उस समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर थे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

    IMG 20260418 WA0054

    संविधान के मार्ग पर चलना ही सच्ची देशभक्ति – गोपाल मोदी

    भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम हम सभी आदर के साथ लेते हैं और उनके विचारों को सदैव अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब देश के प्रथम कानून मंत्री रहे और उनके द्वारा निर्मित संविधान का हम सभी निष्ठापूर्वक पालन करते हैं।
    उन्होंने बताया कि बाबा साहब की 136 वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयंती के एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को उनके स्मारक स्थल की साफ-सफाई कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
    श्री मोदी ने आगे कहा कि “घर चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता बस्तियों में पहुंचे और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के साथ बैठकर भोजन किया। इस अभियान के माध्यम से छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया गया।
    उन्होंने अंत में कहा कि संविधान के मार्ग पर चलना ही सच्ची देशभक्ति हैं, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहब के बताए नियमों और संविधान के प्रति पूर्ण आस्था और कृतज्ञता रखता है।

    IMG 20260418 WA0052

    इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, प्रदेश सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, लक्की नंदा, ज्योति वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक राजेश लहरे, कुल सिंह कंवर, मनोज राठौर, अजय चन्द्रा सहित मंडल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें :  नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड निकला NIT जमशेदपुर का पूर्व छात्र, पाकिस्तान से भी जुड़े तार

    यह भी पढ़ें: कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    यह भी पढ़ें: बैग में 4 लाख, हाथ में 60 हजार…पहली पोस्टिंग में ही रिश्वत लेती पकड़ी गई RAS स्टेट टॉपर SDM काजल मीणा, कहा था ‘लोगों की जिंदगी बदल दूँगी’…पर खुद बदल गई

    यह भी पढ़ें: Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम एवं जागरूकता निर्माण करते हुये सतर्कता दिवस का कोरबा जिला प्रशासन के साथ प्रयास

    April 18, 2026

    महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा, लाभ से वंचित ना हों इसके लिए जल्द कराएं केवाईसी

    April 18, 2026

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    बैग में 4 लाख, हाथ में 60 हजार…पहली पोस्टिंग में ही रिश्वत लेती पकड़ी गई RAS स्टेट टॉपर SDM काजल मीणा, कहा था ‘लोगों की जिंदगी बदल दूँगी’…पर खुद बदल गई

    April 18, 2026

    New Delhi: आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बिल गिरने पर जश्न मना रहा विपक्ष

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाराशर, कोरबा जिले का बढ़ाया मान

    April 18, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026826 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026781 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026766 Views
    Don't Miss

    अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम एवं जागरूकता निर्माण करते हुये सतर्कता दिवस का कोरबा जिला प्रशासन के साथ प्रयास

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाहों की रोकथाम के लिए कार्य…

    महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा, लाभ से वंचित ना हों इसके लिए जल्द कराएं केवाईसी

    April 18, 2026

    Korba: अंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का दिया गया संदेश

    April 18, 2026

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.