छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के धान खरीदी अभियान में कोरबा जिले ने एक बार फिर अपनी मजबूत व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन का परिचय देते हुए लगातार 15वें साल जीरो शॉर्टेज का कीर्तिमान कायम किया है। जिले में 27.47 लाख क्विंटल धान (लगभग 650 करोड़ रुपए) की खरीदी कर शत-प्रतिशत परिदान शासन को किया गया।
कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के नेतृत्व में 41 समितियों के 65 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल हुई। इस प्रदर्शन के लिए समितियों को 10.16 करोड़ रुपए से अधिक कमीशन और प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिसमें जीरो शॉर्टेज के लिए अलग से प्रोत्साहन शामिल है।
इस वर्ष अभियान आसान नहीं रहा। मार्कफेड की धीमी परिवहन व्यवस्था, मौसम की मार, भंडारण की कमी और धान उठाव में देरी जैसी कई चुनौतियों के बीच समितियों और प्रशासन ने समन्वय से काम करते हुए लक्ष्य पूरा किया। सबसे अधिक धान खरीदी करने वाली बरपाली समिति को सर्वाधिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिससे यह केंद्र जिले में अव्वल रहा।
इस अभियान के दौरान एक दुखद घटना भी सामने आई। कुदमुरा उपार्जन केंद्र में धान की रखवाली कर रहे कर्मचारी की हाथी के हमले में मृत्यु हो गई, जिसने इस पूरे अभियान को झकझोर दिया।
जानकारी के अनुसार, जीरो शॉर्टेज बनाए रखने के लिए कई समितियों को अतिरिक्त दबाव झेलना पड़ा और कुछ मामलों में नुकसान की भरपाई भी करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: INDIAN BANK Vacancy 2026: इंडियन बैंक में ऑफिसर पद पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यह भी पढ़ें: Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल

Editor in Chief





