Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल
    Featured

    Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7080599921775917438731730631723220eedab3e3bff193f7929ce8bc0785408efab6bc05d831951c59d9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:: बिहार की सियासत इस वक्त उस मोड़ पर खड़ी है, जहां हर पल समीकरण बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार की कमान अब किसके हाथ में होगी?

    नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। NDA में मौजूदा फॉर्मूले को जारी रखने की चर्चा है, जिसमें JDU को पहली बार डिप्टी सीएम पद मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को दो उपमुख्यमंत्री पद और विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। वहीं BJP का सीएम होगा।

    सीएम बनने की लिस्ट में दो महिला उम्मीदवारों का नाम भी सामने आया है। सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की खेल मंत्री और भाजपा नेता श्रेयसी सिंह की है। श्रेयसी सिंह राजपूत जाति से आती हैं, पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। इसके अलावा BJP से राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता की भी चर्चा है। वे वैश्य समाज से आती हैं महिलाओं के बीच अच्छी पकड़ है। ऐसे में आइए जानते हैं श्रेयसी सिंह के परिवार, उनकी संपत्ति, जातिगत समीकरण और उनके अब तक के सफर की पूरी कहानी।

    कौन हैं श्रेयसी सिंह? 

    श्रेयसी सिंह वर्तमान में बिहार सरकार में खेल मंत्री हैं और विधायक हैं। 29 अगस्त 1991 को जन्मी श्रेयसी सिंह आज बिहार भाजपा का वो चेहरा हैं, जो युवाओं और महिलाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। श्रेयसी सिर्फ एक राजनेता नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटर भी हैं। श्रेयसी सिंह राजपूत जाति से आती हैं। श्रेयसी सिंह ने अब तक शादी नहीं की है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    श्रेयसी की शुरुआती परवरिश और शिक्षा दिल्ली में हुई। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद फरीदाबाद की मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने पारिवारिक शौक ‘निशानेबाजी’ को पेशेवर रूप दिया।

    पारिवारिक विरासत: राजनीति और खेल का संगम 

    श्रेयसी सिंह का राजनीति से रिश्ता कोई नया नहीं है। उनका परिवार दशकों से बिहार और देश की राजनीति में रसूख रखता है। पिता: स्वर्गीय दिग्विजय सिंह, जो केंद्र सरकार में मंत्री रहे और बिहार के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे।
    मां: पुतुल कुमारी, जो बांका संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं।
    दादा: कुमार सुरेंद्र सिंह, जिनका खेल जगत (निशानेबाजी) से गहरा जुड़ाव था।

    श्रेयसी के रगों में राजनीति और खेल दोनों दौड़ते हैं। उनके पिता और दादा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    खेल करियर: जब गोल्ड कोस्ट में बजा भारत का डंका 

    ● श्रेयसी सिंह ने राजनीति में आने से पहले खेल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। वह ‘डबल ट्रैप’ इवेंट की विशेषज्ञ निशानेबाज हैं।
    ● 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लासगो): श्रेयसी ने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी अंतरराष्ट्रीय चमक बिखेरी।
    ● 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स (गोल्ड कोस्ट): यहां उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
    ● अर्जुन अवार्ड: खेल में उनके शानदार योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार’ से नवाजा।

    सियासी सफर: जमुई से कैबिनेट मंत्री तक 

    साल 2020 में श्रेयसी ने आधिकारिक तौर पर भाजपा का दामन थामा। पार्टी ने उन्हें जमुई विधानसभा सीट से मैदान में उतारा, जहां उन्होंने राजद (RJD) के विजय प्रकाश को 41 हजार से ज्यादा वोटों के भारी अंतर से हराया।
    श्रेयसी की लोकप्रियता और काम को देखते हुए 20 नवंबर 2025 को उन्हें बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वर्तमान में वह बिहार की खेल और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्री हैं। वह बिहार की सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं।
    उनकी राजनीति में एंट्री को कई लोग ‘नेचुरल ट्रांजिशन’ मानते हैं, क्योंकि उनका परिवार पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बांगो बांध में जल स्तर में हो रही वृद्धि , जलस्तर 93 प्रतिशत पहुंचा; आज रात कभी भी खोला जा सकता है बांगो जलाशय का गेट

    श्रेयसी सिंह की कुल संपत्ति

    श्रेयसी सिंह की कुल संपत्ति करीब 7.63 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके पास बैंक डिपॉजिट, शेयर, बीमा और वाहन जैसी संपत्तियां शामिल हैं। उन पर लगभग 13 लाख रुपये की देनदारी भी है।

    संपत्ति का विवरण मूल्य 

    कुल संपत्ति (Total Assets) लगभग 7.63 करोड़ रुपये+
    बैंक डिपॉजिट और शेयर लगभग 82 लाख रुपये
    गाड़ियां (Motor Vehicles) लगभग 54 लाख रुपये
    बीमा और बचत (LIC/NSS) लगभग 11.76 लाख रुपये
    कुल देनदारियां (Liabilities) लगभग 13.31 लाख रुपये

    जातिगत समीकरण: क्या ‘राजपूत’ चेहरे पर दांव लगाएगी भाजपा? 

    बिहार की राजनीति में ‘जाति’ एक ऐसा फैक्टर है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। श्रेयसी सिंह राजपूत (क्षत्रिय) समाज से आती हैं।

    सवर्ण वोट बैंक: श्रेयसी के जरिए भाजपा सवर्ण मतदाताओं, खासकर राजपूत समाज को एक बड़ा संदेश दे सकती है।
    महिला सशक्तिकरण: श्रेयसी एक पढ़ी-लिखी, युवा और सफल महिला हैं। बिहार में महिलाओं का एक बड़ा वोट बैंक है जो नीतीश कुमार का आधार रहा है, भाजपा श्रेयसी के जरिए उसे अपनी ओर खींच सकती है।
    यूथ आइकॉन: एक खिलाड़ी होने के नाते युवाओं के बीच उनकी अपील बहुत मजबूत है।?

    मुख्यमंत्री के रेस में श्रेयसी सिंह का नाम आने की तीन बड़ी वजहें

    ● नीतीश का विकल्प: भाजपा एक ऐसे चेहरे की तलाश में है जो ‘बेदाग’ हो और जिसकी छवि विकासवादी हो। श्रेयसी इस फ्रेम में फिट बैठती हैं।
    ● नारी शक्ति वंदन: 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र है जहां महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर चर्चा होनी है। ऐसे में बिहार में एक महिला मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा देशभर में बड़ा राजनीतिक संदेश दे सकती है।
    ● पढ़ी-लिखी छवि: श्रेयसी का MBA बैकग्राउंड और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट उन्हें अन्य पारंपरिक नेताओं से अलग खड़ा करता है।

    यह भी पढ़ें :  Health care: सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग मामूली समझकर कर देते हैं नजरअंदाज​​​

    अगर श्रेयसी सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो यह बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। यह फैसला सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश भी देगा। युवा, महिला और स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से आने वाली नेता को सीएम बनाना बीजेपी के लिए एक बड़ा राजनीतिक दांव साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Mirzapur: दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें घटना का वीडियो

    यह भी पढ़ें: New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    यह भी पढ़ें: Gwalior: सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़ मायके चली गयी पत्नी, ससुराल बुलाने गया पति तो कर दिया चाकू से हमला, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    ●33वें जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए…

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.