Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bhopal: टीईटी मामले को लेकर पसोपेश में मोहन सरकार, डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार

    April 4, 2026

    Korba: जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, चौपाटी संघ ने की संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    April 4, 2026

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, चौपाटी संघ ने की संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग
    Featured

    Korba: जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, चौपाटी संघ ने की संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    comp 1 2 1775287957
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा शहर के घंटाघर स्थित प्रसिद्ध चौपाटी में एक जूस दुकान की बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना ने लोगों में दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है। इससे खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठे सवाल 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा गया, तभी उसमें से मृत मेंढक दिखाई दिया। इस चौंकाने वाली घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही बेहद खतरनाक है। यदि बर्फ जैसी बुनियादी चीज में ऐसी गंदगी है, तो अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते हैं। लोगों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका मानना है कि नियमित जांच और निगरानी की कमी के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

    चौपाटी के दुकानदारों में दिखा आक्रोश

    चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि यह घटना एक जूस सेंटर के संचालक की दुकान पर सामने आई है। जानकारी मिली कि बर्फ निहारिका क्षेत्र की एक दुकान से खरीदी गई थी। उसे दुकानदार द्वारा फैक्ट्री से थोक में लाकर बेचा जा रहा था।

    फैक्ट्री संचालक पर कार्रवाई की मांग

    चौपाटी संघ ने मांग की है कि बर्फ फैक्ट्री के संचालक और बेचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बर्फ दुकान के संचालक डी गुप्ता ने बताया कि उनका डिपो सुभाष चौक पर है। वह कई फैक्ट्री से बर्फ लेकर आते हैं। उन्हें यह नहीं पता कि यह विशेष बर्फ कहां से आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जिस बर्फ में मेंढक मिला, वह उनके डिपो की ही थी।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    स्वास्थ्य जोखिम और जांच

    विशेषज्ञों का मानना है कि दूषित बर्फ और खाद्य पदार्थों के सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें खाद्य विषाक्तता, संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि यह मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में जांच की जाएगी जहां-जहां बर्फ फैक्ट्री हैं।

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    यह भी पढ़ें: MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    यह भी पढ़ें: Bihar: मुन्ना यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पत्नी ही निकली इस खौफनाक वारदात की मास्टरमाइंड, एक आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bhopal: टीईटी मामले को लेकर पसोपेश में मोहन सरकार, डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार

    April 4, 2026

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026788 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026645 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026636 Views
    Don't Miss

    Bhopal: टीईटी मामले को लेकर पसोपेश में मोहन सरकार, डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार

    April 4, 2026

    *शिक्षकों के प्रदर्शन से फूली सरकार की सांसें* *समाधान खोजने पर सरकार पर बन रहा…

    Korba: जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, चौपाटी संघ ने की संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    April 4, 2026

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.