Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026

    बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील…. ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    July 7, 2026

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा
    Featured

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 4, 2026Updated:April 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे: प्रयागराज के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर बीए की छात्रा ने इलाज के दौरान गलत हरकतें करने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया है। माइग्रेन के इलाज के लिए पहुंची छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने केबिन का दरवाजा लॉक करके उसके शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े उतारकर छेड़खानी की। नीचे के कपड़े भी उतारने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर डॉ. शर्मा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।

    न्यूरो सर्जन के पास माइग्रेन के इलाज कराने गयी थी छात्रा

    सुलेमसराय की रहने वाली बीए की छात्रा की तहरीर के मुताबिक, वह बुधवार रात करीब दस बजे अपने भाई के साथ सिविल लाइंस स्थित न्यूरो सर्जन डॉ. शर्मा की क्लीनिक पर माइग्रेन का इलाज कराने गई थी। उसे 74 नंबर मिला और वह अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसका भाई किसी काम से घर चला गया। थोड़ी देर बाद नंबर आने पर छात्रा डॉक्टर के केबिन के अंदर गई।

    छात्रा का आरोप है कि डॉक्टर ने जांच की बात कहकर अन्य मरीजों को बाहर कर दिया और अपने केबिन का दरवाजा लॉक कर लिया। मेरे शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े उतारकर छेड़खानी करने लगे। डॉक्टर ने उसे नीचे के कपड़े भी उतारने के लिए बोला, लेकिन उसने इसका विरोध किया और कहा कि उसे जांच नहीं करानी है। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो बाहर खड़े मरीज जुट गए।

    छात्रा की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन

    छात्रा ने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी। छात्रा का भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। हंगामा बढ़ने पर डॉक्टर ने सभी को बाहर कर अंदर से मेन गेट बंद कर लिया। डॉक्टर ने छेड़खानी या किसी गलत हरकत से इनकार करते हुए इसे रूटीन चेकअप बताया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार को कोर्ट में पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 7 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    क्या बोले डॉक्टर

    छात्रा के छेड़खानी के आरोपों पर डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा ने भी सफाई दी है। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। डॉक्टर शर्मा ने कहा कि पीड़िता उनके यहां पिछले तीन महीने से इलाज करा रही थी। बुधवार की रात करीब 9.00 बजे छात्रा उनके हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी। छात्रा का इलाज भी किया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद छात्रा ने उनके ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। डॉक्टर शर्मा का कहना है कि उन्हें आशंका है कि छात्रा को बहला कर उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसे आरोप लगवाए गए हैं। डॉक्टर का कहना है कि निष्पक्ष जांच होगी तो सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

    बहरहाल इस मामले में पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कौन सच कह रहा है और कौन झूठ, क्योंकि कुछ मामलों में महिलाओं द्वारा चिकित्सकों को फंसाने के मामले सामने आ चुके हैं तो कहीं डॉक्टर द्वारा पेशे को कलंकित करने का मामला भी सामने आ चुका है । दोषी कोई भी हो लेकिन इस तरह की घटनाओं का सामने आना सभ्य समाज को शर्मसार कर देने वाली है। अंत में यही कहा जा सकता है कि इस मामले में जो भी दोषी हों उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

    यह भी पढ़ें: Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    यह भी पढ़ें :  ग्राम दादरखुर्द में 16 जुलाई को निकलेगी 125 वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

    यह भी पढ़ें: Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Mumbra: मुँहबोली बहन से छेड़छाड़ करते थे तीन मुस्लिम लड़के, पूर्व सैनिक ने बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत दो घायल

     

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026

    बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील…. ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    July 7, 2026

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 7, 2026

    अंधेरे के आगोश में समाई एसईसीएल की 15 ब्लॉक कॉलोनी, कर्मचारियों के प्रति उदासीन बना प्रबंधन

    July 7, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी, 67 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    July 7, 2026

    मूसलाधार बारिश के बीच जलभराव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पार्षद नरेंद्र देवांगन, घंटों की मशक्कत के बाद मिली बड़ी राहत, लोगों ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    July 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,711 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,417 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,112 Views
    Don't Miss

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026

    आमतौर पर छात्र अपना करियर बनाने के लिए या तो मेडिकल की राह चुनते हैं…

    बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील…. ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    July 7, 2026

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 7, 2026

    अंधेरे के आगोश में समाई एसईसीएल की 15 ब्लॉक कॉलोनी, कर्मचारियों के प्रति उदासीन बना प्रबंधन

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.