Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    June 30, 2026

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Bihar: मुन्ना यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पत्नी ही निकली इस खौफनाक वारदात की मास्टरमाइंड, एक आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    Bihar: मुन्ना यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पत्नी ही निकली इस खौफनाक वारदात की मास्टरमाइंड, एक आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 31, 2026Updated:March 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7065896911774903641821e3fd8cbec1607c72283b8b5c01a52806f0571792d577fe546ea1f51b18728ccf
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    नवादा/स्वराज टुडे: नवादा जिले के रजौली अनुमंडल क्षेत्र में 7 मार्च को हुए मुन्ना कुमार यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुन्ना की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी राखी देवी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने धनबाद के टिटुलिया निवासी शेखर यादव को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

    पहाड़ियों में मिला था लापता मुन्ना का शव

    35 वर्षीय मुन्ना कुमार यादव 7 मार्च 2026 को अपने घर से लापता हो गया था। दो दिनों की तलाश के बाद 9 मार्च को सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मुन्ना की गला दबाकर बेरहमी से हत्या की गई थी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। मृतक की मां लक्ष्मीनिया देवी ने शव की पहचान की और अपनी बहू पर हत्या का आरोप लगाया।

    घरेलू विवाद और हत्या की साजिश

    मृतक की मां ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि मुन्ना और उसकी पत्नी राखी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते राखी ने अपने मायके वालों और सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मां ने यह भी अंदेशा जताया है कि उसके पति जहुरी यादव की मौत के पीछे भी इसी समूह का हाथ हो सकता है।

    टेक्निकल सेल की मदद से गिरफ्त में आया हत्यारा

    सीतामढ़ी थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने डीआईयू (DIU) की मदद से मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स को खंगाला। इसी आधार पर धनबाद से शेखर यादव को दबोचा गया। कड़ी पूछताछ में शेखर ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें :  खरसिया सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों और नगरवासियों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध किया जोरदार प्रदर्शन

    फरार पत्नी और अन्य आरोपियों की तलाश तेज

    रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेखर यादव के बयान के आधार पर अब पत्नी राखी देवी सहित 5-6 अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही साजिश में शामिल सभी चेहरे सलाखों के पीछे होंगे।

    यह भी पढ़ें: Breaking: 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल, हिरासत में तीन नाबालिग किशोर

    यह भी पढ़ें: यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?

    यह भी पढ़ें: IDBI बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    June 30, 2026

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    June 30, 2026

    हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद

    June 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,686 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,193 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,097 Views
    Don't Miss

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    June 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वेदांता-बालको द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों…

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.