Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    June 20, 2026

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»मनरेगा बचाओ अभियान संग्राम के तहत् कांग्रेस नेताओं ने केन्‍द्र सरकार की नीतियों पर जमकर साधा निशाना, कलेक्‍टर कार्यालय का घेराव करने नारेबाजी के साथ निकाली गई रैली
    न्यूज़ अपडेट

    मनरेगा बचाओ अभियान संग्राम के तहत् कांग्रेस नेताओं ने केन्‍द्र सरकार की नीतियों पर जमकर साधा निशाना, कलेक्‍टर कार्यालय का घेराव करने नारेबाजी के साथ निकाली गई रैली

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260225 WA0003
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: मनरेगा बचाओ अभियान संग्राम के तहत् कोसाबाड़ी चौक मे बड़ी संख्‍या में कांग्रेस पदाधिकारी एकत्रित हुए जहां मंच के माध्‍यम से कांग्रेस नेताओं ने केन्‍द्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और कलेक्‍टर कार्यालय का घेराव करने नारेबाजी के साथ रैली निकाली गई । जैसे ही रैली कलेक्‍टर कार्यालय की ओर बढ़ी पहले से ही प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर बेरिकेडिंग करा दिया था । पहले बेरिकेड को हटाकर कांग्रेसी आगे बढ़े लेकिन कुछ ही कदम पर दूसरे बेरिकेड पर रोक लिया गया ।

    IMG 20260225 WA0005

    केन्‍द्र सरकार द्वारा महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर व्‍ही बी जी राम जी किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने देशव्‍यापी आंदोलन मनरेगा बचाओ अभियान चलाया है जिसके तहत् आज कोरबा जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदर्शन किया गया ।

    IMG 20260225 WA0002

    इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्‍योत्‍सना महंत ने कहा कि केन्‍द्र की मोदी सरकार ने मनरेगाा की मूल आत्‍मा को ही खत्‍म करके श्रमिकों से काम का अधिकार छीनने का काम किया है । मनरेगा कानून परिवर्तन मोदी सरकार का श्रमिक विरोधी कदम है । पहले मनरेगा सविंधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित थी लेकिन अब केन्‍द्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्‍कीम में बदल दिया गया है ।
    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि केन्‍द्र की भाजपा सरकार ने सुधार के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को खत्‍म कर दिया है । यह महात्‍मा गांधी की सोच को खत्‍म करने और गरीब मजदूरों से काम का अधिकार छीनने की जानबूझकर की गई कोशिश है । उन्‍होंने आगे कहा कि मनेरगा अब तक सविंधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित गारंटी थी । नया फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल, केन्‍द्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्‍कीम में बदल दिया है ।

    यह भी पढ़ें :  IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 36 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026

    IMG 20260225 WA0001

    विजय केशरवानी कोरबा प्रभारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनरेगा रोजगार गारंटी योजना के तहत् मजदूरों को काम देने का कानून था । श्रमिक को काम लेने का अधिकार था । इस योजना के तहत् सरकारी फरमान से कभी काम नहीं रोका गया । पिछले दो दशक से यह योजना 12 करोड़ से भी अधिक मनरेगा मजदूरों के लिए लाइफलाईन रहा है । कोविड महामारी के समय भी यह योजना आर्थिक सुरक्षा के तौर पर जरूरी साबित हुआ था ।
    विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि मनरेगा स्‍कीम देश के गरीब से गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा रहा है । मनरेगा रोजगार का गारंटी अधिकार था लेकिन अब इसमें नाम के साथ – साथ नियमों में बदलाव किया गया जो पूरी तरह से केन्‍द्र सरकार की मर्जी पर निर्भर रहेगा । इस बदलाव से रोजगार का अधिकार समाप्‍त हो जावेगा ।
    पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा कि भाजपा भगवान राम के नाम पर एक बार फिर झूठ बोला है । वी बी जी राम जी में जो राम जी बता रहे उसमें कहीं भी भगवान राम नहीं है व्‍ही बी जी राम जी का फुल फार्म विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण है ।
    पूर्व विधायक पुरूषोत्‍तम कंवर ने कहा कि मनरेगा अधिनियम को वर्ष 2005 में मनमोहन सिंह सरकार ने लागु किया था । यह अधिकार आधारित कानून था जो प्रत्‍येक ग्रामीण को मजदूरी का वैधानिक अधिकार देता था । अब इस योजना के नियमों को परिवर्तन कर वैधानिक अधिकार को खत्‍म किया जा रहा है ।
    सभा को पूर्व विधायक श्‍यामलाल कंवर, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्‍याम सुुंदर साेनी, कटघोरा नगर पालिका अध्‍यक्ष राज जायसवाल, पूर्व जिला अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव, पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, छुरी नगर पालिका के पूर्व अध्‍यक्ष अशोक देवांगन, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि शोभना देवांगन, प्रदीप अग्रवाल सहित ब्‍लॉक अध्‍यक्षों, मंडल अध्‍यक्षों ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने किया एवं आभार ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने व्‍यक्‍त किया ।
    इस मौके पर मुख्‍य रूप से महेन्‍द्र थवाईत, हीरा यादव, नंद कुमार देवांगन, प्रमोद श्रीवास तुमान, शांति स्‍वरूप महंत रामपुर, यशपाल सिंह गजरा, फिरोज अनंत मोंगरा, अजय कंवर गजरा, मानिकपुरी टेलर्स बांकी, धनंजय दिवान कुसमुण्‍डा, खिलावन देवांगन उमरेली, पुष्‍पा पात्रे, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जया लहरे, रजनीश तिवारी, संतोष देवांगन, सूरज मानिकपुरी, मेवालाल मन्‍नेवार, योगेश कंवर दीपका, बोधन लाल रंजना, गोरेलाल कटघोरा, पुरान सिंह चैतमा, लक्ष्‍मीनारायण बरपाली, प्रीतम शुक्‍ला बरपाली, मनहरण राठौर, पालुराम साहु, प्रदीप पुरायणे, दुष्‍यंत शर्मा, संतोष राठौर, राजेन्‍द्र तिवारी, मस्‍तुल कंवर, रोपा तिर्की, बद्रीकिरण, सुरती कुलदीप, रवि चंदेल, गोपाल यादव, राजेश यादव, डॉ.रामगोपाल यादव, रवि खुंटे, ए डी जोशी, देव जायसवाल, अनुज जायसवाल, प्रभा तंवर, आनंद मित्‍तल, विनोद कुर्रे बंजारी, प्रशांत सिंह, अजीत बर्मन, विवेक श्रीवास, बृजभूषण प्रसाद, डॉ. गोपाल कुर्रे सहित भारी संख्‍या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

    यह भी पढ़ें :  IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 36 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026

    यह भी पढ़ें: पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया में सेटल, डेढ़ साल से घर में अकेले रह रहे बुर्जुग डॉक्टर के शरीर पर चल रहे थे कीडे़

    यह भी पढ़ें: मृतका दिशा मरावी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी योगेंद्र साहू गिरफ्तार, माँ का दावा- हत्या के मामले को पुलिस ने बना दिया आत्महत्या का केस

    यह भी पढ़ें: IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े दिग्गज कांग्रेस नेता से की शादी, अब हो गयी जिंदगी बर्बाद, पिता की सलाह ना मानने का अब हो रहा पछतावा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 36 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026

    June 11, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    राशिफल 8 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 8, 2026

    महाराष्ट्र को दहलाने की साजिश नाकाम! छापेमारी में धारदार हथियारों का जखीरा बरामद, अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की थी तैयारी

    May 8, 2026

    Korba: कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन द्वारा जिला स्तरीय विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 मई से जुटेंगे खेलों के धुरंधर

    May 7, 2026

    पसान में ‘जंगल राज’: ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

    May 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,653 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    June 20, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि…

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.