Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bilaspur: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाँच में सभी संदिग्धों के पते गलत पाए गए, आपके आसपास रह रहे संदिग्धों की जानकारी देने टोल फ्री नंबर जारी

    September 6, 2026

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया में सेटल, डेढ़ साल से घर में अकेले रह रहे बुर्जुग डॉक्टर के शरीर पर चल रहे थे कीडे़
    न्यूज़ अपडेट

    पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया में सेटल, डेढ़ साल से घर में अकेले रह रहे बुर्जुग डॉक्टर के शरीर पर चल रहे थे कीडे़

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    ga1qpph4 doctor harkrishna
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि विदेश में रह रहे उनके बेटे और बेटी ने लंबे समय से उनका हाल-चाल तक नहीं लिया. इस घटना ने एक बार फिर बुजुर्गों की उपेक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    करनाल/स्वराज टुडे: करनाल के बुजुर्ग डॉक्टर डॉ. हरकृष्ण सिंह पिछले डेढ़ साल से अकेले और गंभीर हालत में अपने घर में रह रहे थे. उनके शरीर पर मल-मूत्र के कारण कीड़े चल रहे थे और वे कई महीनों से नहाए नहीं थे, कपड़े भी नहीं बदले थे. डॉ. हरकृष्ण का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न होकर ऑस्ट्रेलिया में सेटल है, लेकिन उन्होंने पिता की सुध नहीं ली.

    आजीवन लोगों का निःशुल्क इलाज करने वाले डॉक्टर का बुढ़ापे में सबने छोड़ दिया साथ 

    बुर्जुग जिस कमरे में पड़े थे, वहां इतनी गंदगी थी कि दरवाजा खुलते ही आस-पास में बदबू फैल गई. जिस बुर्जुग डॉक्टर के जीवन के अंतिम दिन इस कदर तकलीफदेह थी, उन्होंने आजीवन लोगों का निःशुल्क इलाज किया था. लेकिन बुढ़ापे में उनके अपने परिवार के लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया. आर्थिक रूप से संपन्न होने के बाद बुर्जुग डॉक्टर के अकेलेपन की यह कहानी समाज और परिवार के टूटते डोर की क्रूर सच्चाई बयां कर रही है.

    हैरान करने वाला यह मामला करनाल से सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग डॉक्टर डेढ़ साल से अकेले और गंभीर हालत में रह रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर एक संस्था की रेस्क्यू टीम ने उन्हें गंभीर स्थिति में बचाया है.

    ऑस्ट्रेलिया में रह रहे परिजनों ने नहीं ली सुध

    इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है. बुजुर्ग डॉक्टर डॉ. हरकृष्ण सिंह पिछले डेढ़ साल से अपने घर में अकेले रह रहे थे. बड़ी ही दयनीय हालत में रेस्क्यू टीम उन्हें अपने साथ ले गई. हैरानी बात यह है कि ऐसा नहीं है कि बुजुर्ग डॉक्टर के परिवार में कोई नहीं है या फिर आर्थिक स्थिति ठीक न हो. उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया में सेटल हैं. हालांकि उन्होंने कभी भी पिता का हाल जानने की कोशिश नहीं की.

    u7ce59f8 doctor harkrishna singh 625x300 24 February 26

    रेस्क्यू टीम की महिला के सहारे से आश्रम में चलते डॉक्टर हरकृष्ण सिंह

    लंबे समय से कपड़े तक नहीं बदले थे

    बताया जा रहा है कि बुजुर्ग डॉक्टर पिछले डेढ़ साल से बेहद उपेक्षित हालत में थे. उन्होंने लंबे समय से कपड़े तक नहीं बदले थे. घर में जो कुछ मिल जाता, वहीं खा लेते या कभी-कभी बाहर. आसपास के लोगों को जब उनकी स्थिति का अंदाजा हुआ तो रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम भी उनकी हालत देखकर स्तब्ध रह गई. घर में अव्यवस्था, अकेलापन और स्वास्थ्य की गंभीर अनदेखी साफ दिखाई दे रही थी.

    मल-मूत्र से लिपटे शरीर पर चल रहे थे कीड़े

    दानवीर राजा कर्ण की नगरी करनाल में मरीजों का निःशुल्क इलाज करने वाले डॉ. हरकृष्ण की दयनीय हालत को देखकर हर कोई दंग रह गया. मीरा घाटी क्षेत्र के एक मकान से अपना आशियाना की टीम ने उनको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जब टीम पहुंची तो डॉ. हरकृष्ण सिंह (75) एक खाट पर पड़े हुए थे. मल-मूत्र से लिपटे उनके बदन पर कीड़े चल रहे थे. हालत इतनी खराब थी कि टीम ने जैसे ही उनके पुराने जर्जर मकान का दरवाजा खोला तो गली में बदबू फैल गई.

    लोगों को उनका हमेशा से साइकिल पर चलना और गंभीर बीमारियों का भी होम्योपैथिक पद्धति से निःशुल्क इलाज करना याद है. जीवन सेवा में गुजरा. भरा-पूरा परिवार है लेकिन पत्नी, बेटा और बेटी अलग होकर ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं. उनकी सेक्टर-8 में बड़ी कोठी भी है, जिसे किराए पर दिया हुआ है.

    कई महीनों से नहाए नहीं थे, शरीर पर कई जख्म

    पड़ोसियों ने बताया कि परिवार के लोगों ने कभी उनका हाल नहीं जाना. कई वर्षों से अकेले रह रहे हैं. कई महीनों से वह बाहर नहीं निकले थे इसलिए किसी का उन पर ध्यान नहीं गया. अपना आशियाना आश्रम के सेवादार राजकुमार ने बताया कि पता चलने पर उनकी टीम को उन्हें लेने भेजा गया था. अपना आशियाना आश्रम के सेवादार राजकुमार ने बताया कि जिस खाट पर डॉक्टर लेटे हुए थे. उस पर कीड़े चल रहे थे.

    मल और मूत्र से बदबू के कारण हालत खराब थे. उनकी कमर और पैरों पर भी जख्म हो चुके हैं. कई महीनों से वे नहाए नहीं थे. कपड़े भी नहीं बदले गए थे. अब दिए खड़े भी नहीं हो पाए. उन्हें आश्रम में रखकर सेवा की जाएगी.

    लोगों का निःशुल्क इलाज करते थे डॉ. हरकृष्ण सिंह

    डॉ. हरकृष्ण सिंह ने बताया कि वह हर बीमारी का इलाज करते रहे हैं. उन्होंने निर्मल धाम, गुरुद्वारा सिंहसभा, अग्रवाल धर्मशाला, रामलीला सभा, मॉडल टाउन गुरुद्वारा और जैन सभा सहित सभी जगह की डिस्पेंसरियों में निःशुल्क सेवाएं दी हैं. पत्नी झगड़ा करने के बाद चली गई. बच्चे भी उनके साथ ही चले गए. पड़ोस के लोगों ने बताया कि बिदट् सुनार नाम का युवक डॉक्टर को खाना देकर जाता था.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सरकार को सख्त कानून बनाने की जरूरत है, ताकि बुजुर्ग की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सके.

    अब आश्रम में रखकर बुर्जुग डॉक्टर का चल रहा इलाज

    रेस्क्यू का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक संस्था के लोग बुजुर्ग डॉक्टर गंभीर हालत में उठाकर अपने साथ आश्रम ले जाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में बुजुर्ग की बिगड़ी हुई सेहत का साफतौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों के द्वारा छोड़कर जाने के बाद से ही बुजुर्ग काफी टूट गए थे. धीरे-धीरे बीमारियों ने उन्हें घेर लिया और फिर वह पूरी तरह से लाचार हो गए थे.

    यह भी पढ़ें: मृतका दिशा मरावी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी योगेंद्र साहू गिरफ्तार, माँ का दावा- हत्या के मामले को पुलिस ने बना दिया आत्महत्या का केस

    यह भी पढ़ें: IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े दिग्गज कांग्रेस नेता से की शादी, अब हो गयी जिंदगी बर्बाद, पिता की सलाह ना मानने का अब हो रहा पछतावा

    यह भी पढ़ें: पति की जान बचाने मौत से भिड़ गई ये महिला, पति की हत्या करने वाली पत्नियों की आंखें खोल देगी ये खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर में द्वितीय जनरल बॉडी मीटिंग के साथ हुआ सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन

    August 8, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026

    फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    August 3, 2026

    राशिफल 3 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    Bilaspur: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाँच में सभी संदिग्धों के पते गलत पाए गए, आपके आसपास रह रहे संदिग्धों की जानकारी देने टोल फ्री नंबर जारी

    September 6, 2026

    छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अवैध अप्रवासियों, घुसपैठियों (बांग्लादेश) तथा बिना वैध…

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.