Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत हसौद में रेस्ट हाउस के पीछे शासकीय जमीन पर प्रतिबंधित लकड़ी अर्जुन पेड़ों की कटाई कर भारी मात्रा में किया गया अवैध भंडारण

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»मृतका दिशा मरावी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी योगेंद्र साहू गिरफ्तार, माँ का दावा- हत्या के मामले को पुलिस ने बना दिया आत्महत्या का केस
    न्यूज़ अपडेट

    मृतका दिशा मरावी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी योगेंद्र साहू गिरफ्तार, माँ का दावा- हत्या के मामले को पुलिस ने बना दिया आत्महत्या का केस

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260224 WA0110
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सक्ती/स्वराज टुडे:  थाना सक्ती में दर्ज अति गंभीर मर्ग क्रमांक 13/2026 की विस्तृत जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका दिशा मरावी पिता जयकुमार मरावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, झूलकदम रोड, सक्ती को आरोपी योगेन्द्र साहू पिता यशवंत साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सकरेली कला, थाना सक्ती द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोपी द्वारा मृतिका को बार-बार जातिगत गाली-गलौच कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा उस पर विभिन्न प्रकार के दबाव डाले जाते थे।

    सक्ती पुलिस के मुताबिक दिशा ने की आत्महत्या

    जांच में प्राप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से प्रथम दृष्टया यह स्थापित हुआ कि आरोपी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर मृतिका का सिंग ढाबा के ऊपर स्थित शिवम् होटल के कमरा नंबर 105 में तारपीन तेल से लगी आग के कारण ही उसकी मृत्यु हो गई।

    मर्ग जांच के आधार पर अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 108 बीएनएस एवं 3(2)(5), 3(1)(ध) एसटी/एससी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, एसटी/एससी एक्ट अंतर्गत प्रकरण होने के कारण अग्रिम विवेचना अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा द्वारा की जा रही थी।

    आरोपी ने स्वीकार किया अपना गुनाह

    विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 24.02.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी योगेन्द्र साहू को दिनांक 24.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    उक्त कार्यवाही में विवेचना अधिकारी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी (पु.) सक्ती के नेतृत्व में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), उप निरीक्षक भूपेन्द्र चंद्रा एवं प्र.आर. शब्बीर मेमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    जिला पुलिस सक्ती द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विरुद्ध अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

    माँ ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

    सक्ती पुलिस जहां इस मामले को सुलझा लेने की बात कह रही है वहीं मृतका दिशा मरावी की मां मीना मरावी का दावा है कि पुलिस आरोपी को बचाने के लिए हत्या के मामले को खुदकुशी का रूप देना चाहती है। उसकी बेटी दिशा ने मृत्यु से पूर्व खुद उसे बताया था कि आरोपी योगेंद्र साहू ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें निकाल ली थी और वो उसे ब्लैकमेल कर सम्बन्ध जारी रखने के लिए दबाव डाल रहा था। उसी ने होटल में उस पर तारपीन तेल डालकर उसे आग के हवाले किया था। बचने के लिए उसने योगेन्द्र का हाथ पकड़ लिया था लेकिन योगेंद्र ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया । दिशा ने बताया था कि इस घटना में उसका हाथ भी झुलस गया है। फिर अपनी जान बचाने के लिए खुद होटल के बाथरूम में घुसकर पानी से आग बुझाई।

    मृतका दिशा की मां मीना कहती है उसकी बेटी को अगर सुसाइड करना होता तो योगेंद्र के बुलाने पर होटल के कमरे में क्यों आती। घर पर ही अपनी जान दे देती । ये बात गले नहीं उतरती कि वो खुदकुशी करने के लिए बाजार से तारपीन तेल खरीदी और उसे होटल लेकर गयी। अभी तक ये भी पता नहीं चला है कि तारपीन तेल किसने और कहां से खरीदा था ।

    घटनास्थल पर CCTV कैमरे जरूर लगे होंगे उसकी जांच की गई अथवा नहीं । अगर कैमरे नहीं लगे हैं तो एक होटल में CCTV कैमरा नहीं लगा होना होटल प्रबंधन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। घटना के वक्त होटल के स्टाफ और अन्य ग्राहक थे या नहीं । उनसे क्या पूछताछ हुई । कोई व्यक्ति खुदकुशी करने वहां आया हो या वो खुद पर घटने वाली किसी अनहोनी से अनजान हो तो दोनों ही परिस्थितियों में व्यक्ति का हाव भाव और व्यवहार एकदम अलग होगा । होटल के स्टाफ और अन्य ग्राहक बता ही सकते हैं कि घटना से पहले दिशा का हावभाव और व्यवहार कैसा था। दिशा के मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट सेव है । उसे पढ़ने पर स्पष्ट पता चल रहा है कि योगेंद्र उसे धमकी दे रहा है लेकिन दिशा रिप्लाई में दृढ़तापूर्वक उसे फटकार लगा रही है । परेशान होकर आत्महत्या कर लेने की कोई बात नहीं कर रही थी।

    माँ मीना का सबसे बड़ा सवाल ये है कि अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस ने उसकी मौजूदगी में दिशा का बयान क्यों नहीं लिया ।आखिर किस आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बताया जा रहा है कि उसकी बेटी ने खुदकुशी की है।

    ये सारे सवाल माँ मीना मरावी को सुकून से जीने नहीं दे रही है। इस घटना को लेकर जल्दी परिणाम की तह तक पहुंचना जल्दबाजी होगी। इस मामले में गहन जांच की आवश्यकता है । अगर पुलिस की थ्योरी पर विश्वास कर लें तो माँ के सवालों और संदेह को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    यह भी पढ़ें: रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी, अवैध उत्खनन रोकने हेतु टीम सक्रिय, मोबाइल नम्बर पर की जा सकती है शिकायत

    यह भी पढ़ें: IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े दिग्गज कांग्रेस नेता से की शादी, अब हो गयी जिंदगी बर्बाद, पिता की सलाह ना मानने का अब हो रहा पछतावा

    यह भी पढ़ें: डॉक्टरों ने बताया ये 10 चीजें हैं कैंसर होने की सबसे बड़ी वजह, गलती से भी ना करें ये गलतियां

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    राशिफल 8 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 8, 2026

    महाराष्ट्र को दहलाने की साजिश नाकाम! छापेमारी में धारदार हथियारों का जखीरा बरामद, अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की थी तैयारी

    May 8, 2026

    Korba: कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन द्वारा जिला स्तरीय विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 मई से जुटेंगे खेलों के धुरंधर

    May 7, 2026

    पसान में ‘जंगल राज’: ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

    May 7, 2026

    Aman Kumar Sharma Suicide: रसूख और रिश्तों की उलझी कहानी, जज की खुदकुशी ने सिस्टम पर उठाए सवाल

    May 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,576 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026893 Views
    Don't Miss

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    * थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर से रायपुर जाने वाली सर्विस रोड पर तेज व…

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत हसौद में रेस्ट हाउस के पीछे शासकीय जमीन पर प्रतिबंधित लकड़ी अर्जुन पेड़ों की कटाई कर भारी मात्रा में किया गया अवैध भंडारण

    May 30, 2026

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.