Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े दिग्गज कांग्रेस नेता से की शादी, अब हो गयी जिंदगी बर्बाद, पिता की सलाह ना मानने का अब हो रहा पछतावा
    Featured

    IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े दिग्गज कांग्रेस नेता से की शादी, अब हो गयी जिंदगी बर्बाद, पिता की सलाह ना मानने का अब हो रहा पछतावा

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 24, 2026Updated:February 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70199653317718615204098d2068b84a39f21d4f4f352e0083d1826f6f104b7b9cbae45c52048fb1535d66
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: “पिता ने चेताया था-बेटी, एक दिन सड़क पर आ जाओगी…और आज मैं सच में वहीं खड़ी हूं।” ये कहते हुए शिखा सिंह फफक-फफक कर रो पड़ी। शिखा सिंह कोई साधारण महिला नहीं हैं बल्कि ये मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के नेता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान की दूसरी पत्‍नी हैं, जिन्‍होंने अपने पति महेंद्र सिंह चौहान पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद सियासी गलियारों में सनसनी फैल गई है।

    निजी बैंक में मैनेजर रहीं शिखा सिंह की प्रेम कहानी वाकई रूह कंपा देने वाली है। 45 वर्षीय शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी किया है। जिसमें अपनी दर्द भरी दास्‍ता बयां करते हुए मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की अपील की।

    IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े कांग्रेसी नेता से रचाई थी शादी

    शिखा की शादी 2007 में एक आईएएस अधिकारी से हुई थी। शिखा सिंह ने आरोप लगाया कि “65 वर्षीय महेंद्र सिंह चौहान ने साजिश रचकर 2007 में उनकी शादी उनके आईएएस अधिकारी पति से तुड़वाई थी। प्रभाव और दबाव में आकर मैंने अपने आईएएस पति को तलाक दे दिया।” शिखा ने कहा ‘मेरे पिता के आगाह किया था लेकिन इसके बावजूद मैंने 20 साल बड़े कांग्रेसी नेता से शादी कर ली थी।”

    कार और 2 करोड़ कैश की मांग की

    वीडियो में शिखा सिंह ने बताया, “शादी के कुछ समय बाद ही महेंद्र सिंह का असली चेहरा सामने आ गया था। उसने मुझे मारना-पीटना शुरू कर दिया था, आए दिन मुझे पिता से पैसे लाने की डिमांड करता था।” ये सिलसला 19 सालों से जारी रहा!” शिखा ने बताया “मेरे पति ने 2 करोड़ रुपये और एक कार की मांग की थी और 9 फरवरी को बेरहमी से मुझे मारा-पीटा और घर से निकाल दिया।”

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 1 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    जहर देकर मारने की कोशिश की

    शिखा सिंह का दावा है कि उनके पति ने एक बार उन्हें जूस का गिलास दिया था, जिसमें ज़हर मिला था। जूस पीने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। अस्पताल में होश आने पर उन्हें पता चला कि उन्हें ज़हर दिया गया था। शिखा ने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह की पहली पत्नी ने भी उन पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

    शिखा बोली- खतरे में हैं मेरी जान

    शिखा अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद डरी हुई हैं, क्योंकि आरोपी काफी प्रभावशाली है और उनकी जान को खतरा है। शिखा ने पुलिस को बताया कि मेरे पति के पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं, जिससे मुझे जान का खतरा है।शिखा ने अपने पति के खिलाफ कई ऑडियो और वीडियो क्लिप्स होने का भी दावा किया है। उन्‍होंने पीएम मोदी और सीएम से मदद की गुहार लगाई है।

    महेंद्र सिंह बोले- 15 साल से मुझे कर रही ब्लैकमेल

    हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र सिंह चौहान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘हनीट्रैप’ और ‘ब्लैकमेलिंग’ करार दिया है। कांग्रेस नेता बोले महेंद्र सिंह का कहना है कि जैसे ही उन्होंने शिखा को तलाक का नोटिस भेजा, उसने उन्हें फंसाने के लिए यह ‘ज़हरीली कहानी’ गढ़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिखा उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है।

    पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

    इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ज़हर देने के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) उमेश तिवारी ने मीडिया को बताया “फ़िलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।”

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    यह भी पढ़ें: प्राकृतिक आपदा में मां की मृत्यु पश्चात 4 बहने हुई अनाथ, बेरहम सिस्टम का दंश झेल रही इन बहनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

    यह भी पढ़ें: 135 अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 90 एकड़ शासकीय जमीन से हटाए गए फार्म हाउस और घर, नोटिस के बाद भी नहीं हटा रहे थे कब्जा

    यह भी पढ़ें: शादी के रिसेप्‍शन में दो भाइयों को गोलियों से भूना, दोनों की मौत, पार्टी में मची खलबली

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लुतरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच, परमात्मा अवतरण का दिव्य संदेश एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया…

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.