Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, पति बोला- ‘कोई अफ़सोस नहीं, जेल से निकलकर उसके शुगर डैडी को भी मारूंगा’…जानिए किसे कहते हैं शुगर डैडी

    September 9, 2026

    SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026

    September 9, 2026

    Raipur: न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»06.55 करोड़ का धान घोटाला: सिस्टम फेल या संगठित लूट ? कोनपारा उपकेंद्र में वर्षों पुरानी गड़बड़ी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार अन्य फरार
    Featured

    06.55 करोड़ का धान घोटाला: सिस्टम फेल या संगठित लूट ? कोनपारा उपकेंद्र में वर्षों पुरानी गड़बड़ी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार अन्य फरार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260107 WA0032
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जशपुर-तुमला/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में है। थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत धान खरीदी उपकेंद्र कोनपारा (तुमला) में खरीफ वर्ष 2024–25 के दौरान 06 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपये की भारी अनियमितता सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि यह घोटाला किसी एक कर्मचारी का नहीं, बल्कि पूरा तंत्र मिलकर की गई हेराफेरी की ओर इशारा करता है।

    छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 320, 336, 338 व 61 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी सहित कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया, लेकिन अब तक सिर्फ एक फड़ प्रभारी की गिरफ्तारी हो सकी है, शेष आरोपी फरार हैं।

    आंकड़े जो सिस्टम की पोल खोलते हैं

    ● रिकॉर्ड के मुताबिक खरीफ वर्ष 2024–25 में उपकेंद्र कोनपारा में

    ● 1,61,250 क्विंटल धान की खरीदी दर्शाई गई, जबकि मिलों व संग्रहण केंद्रों को मात्र 1,40,663.12 क्विंटल धान परिदान किया गया।

    ● यानी 20,586.88 क्विंटल धान “कागजों में खरीदा, ज़मीन पर गायब” पाया गया।

    ● संयुक्त जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में भी मौके पर धान उपलब्ध नहीं मिला।

    इस कमी से

    ● धान की कीमत (₹3100/क्विंटल के हिसाब से): ₹6,38,19,328 बारदाना (4,898 नग): ₹17,07,651 कुल नुकसान: ₹6,55,26,979

    ● यह सीधा-सीधा शासन को आर्थिक चोट है।

    आरोपी कौन-कौन?

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों में शामिल हैं—

    भुनेश्वर यादव – प्राधिकृत अधिकारी जयप्रकाश साहू – समिति प्रबंधक शिशुपाल यादव – फड़ प्रभारी (गिरफ्तार) जितेंद्र साय – कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश अवस्थी – सहायक फड़ प्रभारी चंद्र कुमार यादव – उप सहायक फड़ प्रभारी इन सभी पर आपसी मिलीभगत से हेराफेरी का आरोप है।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अवैध कबाड दुकान संचालकों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, 05 अवैध कबाडियो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में किया गया पेश

    एक गिरफ्तारी, कई सवाल

    पुलिस ने फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    लेकिन सवाल यह है कि—

    क्या 06.55 करोड़ का घोटाला अकेला फड़ प्रभारी कर सकता है? कंप्यूटर रिकॉर्ड, परिदान, बारदाना और भुगतान की पूरी चेन में निगरानी कहां थी? प्राधिकृत अधिकारी और समिति प्रबंधक की जवाबदेही तय क्यों नहीं हुई?

    एक गिरफ्तारी से यह मामला “बलि का बकरा” बनाकर खत्म करने की आशंका भी पैदा करता है।

    अपेक्स बैंक और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल

    घोटाला खरीफ वर्ष 2024–25 का है, लेकिन एफआईआर 02 जनवरी 2026 को दर्ज होती है।

    यानी सवाल उठता है—

    इतनी बड़ी गड़बड़ी समय रहते क्यों नहीं पकड़ी गई? नियमित ऑडिट और मॉनिटरिंग केवल कागजों तक सीमित थी क्या?

    पुलिस का दावा

    एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के अनुसार

    “अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, शेष की तलाश जारी है।”
    लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि मुख्य पदों पर बैठे आरोपी अब भी फरार हैं।

    निष्कर्ष: किसान बनाम सिस्टम

    धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए बनाई गई थी, लेकिन कोनपारा मामला बताता है कि यह सिस्टम कुछ लोगों के लिए ‘कमाई का केंद्र’ बन चुका है।

    जब तक ऊपर से नीचे तक जवाबदेही तय नहीं होगी, सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जगह पूरे नेटवर्क पर हाथ नहीं पड़ेगा, तब तक ऐसे करोड़ों के धान घोटाले बार-बार सामने आते रहेंगे और नुकसान हर बार किसान और राज्य की जनता का ही होगा।

    यह भी पढ़ें :  आज 8 घंटे के अंदर 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 60 की स्पीड से हवा; IMD अलर्ट

    यह भी पढ़ें: रोमांचक रेस्क्यू पश्चात सूखे सैप्टिक टैंक से निकाला गया 12 फीट लंबा किंग कोबरा, जितेंद्र सारथी की मदद से कोरबा वन मंडल एवं नोवा नेचर टीम ने किया रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें: खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी

    यह भी पढ़ें: खेत पर खाना खा रहे किसान पर तेंदुए का हमला, कुएं में गिरकर दोनों की हुई मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, पति बोला- ‘कोई अफ़सोस नहीं, जेल से निकलकर उसके शुगर डैडी को भी मारूंगा’…जानिए किसे कहते हैं शुगर डैडी

    September 9, 2026

    SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026

    September 9, 2026

    Raipur: न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार

    September 9, 2026

    सागर जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

    September 9, 2026

    28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल गिरवी रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी

    September 9, 2026

    उदरदा पर्यटन मार्ग बंद: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रेलवे की मनमानी के खिलाफ 10 दिन में चक्काजाम का अल्टीमेटम !

    September 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, पति बोला- ‘कोई अफ़सोस नहीं, जेल से निकलकर उसके शुगर डैडी को भी मारूंगा’…जानिए किसे कहते हैं शुगर डैडी

    September 9, 2026

    असम/स्वराज टुडे: असम के गुवाहाटी से एक सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

    SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026

    September 9, 2026

    Raipur: न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार

    September 9, 2026

    सागर जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.