Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»खेत पर खाना खा रहे किसान पर तेंदुए का हमला, कुएं में गिरकर दोनों की हुई मौत
    Featured

    खेत पर खाना खा रहे किसान पर तेंदुए का हमला, कुएं में गिरकर दोनों की हुई मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    african leopard snarling south africa
    "African Leopard (Panthera pardus) snarling and showing teeth in aggressive and defensive manner, South Africa"
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नासिक/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर तालुका में रविवार (4 जनवरी) को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया. संघर्ष के दौरान किसान और तेंदुआ दोनों पास के कुएं में गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है.

    खेती के बाद खाना खाते समय हुआ हमला

    पुलिस के मुताबिक, यह घटना सिन्नर तालुका के शिवदे गांव में हुई. मृतक किसान की पहचान सावता माली निवासी गोरख जाधव के रूप में हुई है. बताया गया कि जाधव गेहूं की फसल की सिंचाई करने के बाद खेत के पास ही दोपहर का भोजन कर रहा था. इसी दौरान अचानक एक तेंदुआ वहां आ गया और उस पर हमला कर दिया.

    संघर्ष में कुएं में गिरे दोनों

    हमले से घबराए जाधव ने खुद को बचाने की कोशिश की. किसान और तेंदुए के बीच कुछ देर तक संघर्ष हुआ. इसी दौरान दोनों असंतुलित होकर पास में मौजूद खुले कुएं में गिर गए. कुएं में गिरने से जाधव को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

    तेंदुए को बचाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीण आक्रामक हो गए. ग्रामीणों ने तेंदुए को बचाने के प्रयास का विरोध किया. हालात इतने बिगड़ गए कि करीब तीन घंटे तक भीड़ अपने रुख पर अड़ी रही.

    तेंदुए की भी मौत, जांच जारी

    वन विभाग और पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन देर होने के कारण कुएं में गिरने से लगी चोटों के चलते तेंदुए की भी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

    यह भी पढ़ें :  18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन मैराथन”, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने की आम नागरिकों से शामिल होने की अपील

    यह भी पढ़ें:यूपी में वंदे भारत एक्सप्रेस पलटाने की साजिश! लोगों की सूझबूझ से टला हादसा…वरना बिछ जाती यात्रियों की लाशें

    यह भी पढ़ें:ट्रेन के बाथरूम में दिव्यांग महिला यात्री से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पैंट्री कार कर्मचारी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका बढ़ा ! नई तारीख तक खुला रहेगा रजिस्ट्रेशन, अब आप इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर महापौर संजू देवी राजपूत को किया सम्मानित

    July 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,770 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,446 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,137 Views
    Don't Miss

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: IPS ट्रेनी उदय कृष्ण रेड्डी पर अपने ही बैच की एक महिला IPS…

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.