Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दसवीं-बारहवीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं संचालित की जाएंगी, कलेक्टर अजीत वसन्त ने एसडीएम व डीईओ को की व्यवस्थाओं की समीक्षा
    Featured

    दसवीं-बारहवीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं संचालित की जाएंगी, कलेक्टर अजीत वसन्त ने एसडीएम व डीईओ को की व्यवस्थाओं की समीक्षा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251125 WA0021
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *एसआईआर, धान खरीदी तथा अन्य विभागीय कार्यों पर विस्तृत चर्चा*

    *समय-सीमा की बैठक*

    कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं से पहले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम तथा जिला शिक्षा अधिकारी को स्थल चयन, बैठने-खाने की व्यवस्था तथा लेक्चरर चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। छमाही परीक्षा उपरांत 20 दिसम्बर से कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।

    विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश

    कलेक्टर श्री वसन्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को डिजिटाइजेशन का प्रतिशत बढ़ाने, बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य की निगरानी करने तथा शहरी क्षेत्रों में सुबह-शाम घर-घर जाकर फार्म भरवाने और डिजिटाइजेशन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्य में लगे कर्मचारी किसी अन्य कार्य में संलग्न न किए जाएं।

    धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें—कलेक्टर

    बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की और केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आने वाले दिनों में खरीदी की बढ़ती मात्रा को देखते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने निर्देशित किया कि केंद्रों में आने वाले वाहनों के साथ फोटो अनिवार्य रूप से लिया जाए। सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखें। मिलर्स एवं केंद्र-प्रबंधकों की बैठक लेकर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। हाल ही में स्थानांतरित फड़/खरीदी प्रभारी तथा ऑपरेटर संबंधित स्थान पर कार्यरत हैं या नहीं, इसकी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।
    उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी स्थानांतरित कर्मचारी अपने पुराने पदस्थापना स्थल पर कार्यरत न मिले। साथ ही, अवैध धान के परिवहन व विक्रय पर कड़ी कार्यवाही तथा चेकपोस्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें :  IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    डीएमएफ के अप्रारंभ कार्यों पर वसूली प्रकरण दर्ज हों

    कलेक्टर श्री वसन्त ने निर्देश दिए कि डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत किन्तु 31 अगस्त 2025 तक अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार कर आवश्यक वसूली प्रकरण दर्ज किए जाएं। सभी जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतों के वसूली प्रकरण संबंधित एसडीएम को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं जनहित के उच्च प्राथमिकता वाले नए कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा।

    मातृत्व एवं शिशु मृत्यु वाले मामलों में अनिवार्य जांच

    कलेक्टर वसन्त ने अस्पतालों/स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव एवं बच्चों की मृत्यु के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को अनिवार्य रूप से जांच कर प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को जीवन-दीप समिति की बैठकों में उपस्थिति सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हेतु प्रभावी निर्णय लेने को कहा।

    संविधान दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन के निर्देश

    कलेक्टर ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर “हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” थीम के अंतर्गत प्रस्तावना पठन तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। सभी कार्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन तथा शपथ ग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया।

    अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

    बैठक में कलेक्टर श्री वसन्त ने विद्यार्थियों के अपार आईडी शीघ्र बनाने,युक्तियुक्तकरण के तहत नियुक्ति-स्थल पर जॉइनिंग न करने वाले शिक्षकों पर उच्च स्तरीय कार्रवाई, पीवीटीजी परिवारों के घरों में सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर सिस्टम स्थापना, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता हेतु प्रस्ताव अपलोड करने,पीएम जनमन अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को 1 जनवरी 2026 तक पूर्ण कराने तथा ठेकेदारों से अधूरे आवासों को पूरा कराए जाने संबंधी निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ श्री कुमार निशांत, श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, कटघोरा एसडीएम श्री तन्मय खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें :  सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

    यह भी पढ़ें: शादी के मंडप में पहुंचने से पहले डॉक्टर दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत, दुल्हन हुई बेहोश, दो परिवारों में मचा कोहराम

    यह भी पढ़ें: शिक्षकों को आवारा कुत्तों की जानकारी संकलित करने के आदेश पर फेडरेशन ने जताई नाराजगी

    यह भी पढ़ें: सांवले पिता को हुआ गोरा बेटा, अवैध संबंध के शक में पत्नी का रेत दिया गला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.